निर्गुण निराकार, साकार माँ
Kural chapter 01 · contents ↑
सृजन, पालन और संहार तीनों,उसी के ही तो रूप हैं,पर वह तो सबसे अलग है,निर्गुण है, निराकार है,ब्रह्मांड की सिरजनहार है औरअथाह शक्ति का भंडार है।
किसी ने त्रिपुरेश्वरी कहा औरकिसी ने जगत जननी,किसी ने कहा आदि शक्ति,पर हर कोई करे उसकी भक्ति।
माँ भी तो आदि शक्ति है,जो संसार में जन्म देती है,बचपन में पाल-पोस कर,संसार चलाने योग्य कर देती है।
यदि कोई इनकी संतान को करे खराब,तो दुर्गा बनकर देती हैं जवाब।अगर रहो प्यार से, तो सरस्वती और लक्ष्मी बनकर,उतार देती हैं सबको भवसागर से पार।
जल-चक्र: जीवन का आधार
Kural chapter 02 · contents ↑
जल-चक्र ही थामे है, इस जीवन के चक्र को,वेदों की ऋचाओं से, विज्ञान के तर्क को।
ग्रंथों में जल-महिमा, जीवन का सार है,अग्नि-वरुण वेदों में, 'वान सिरप्पु' आधार है।यही पहचान है इसकी, यही संसार है,जल बिन सब सूना, जल ही तो घर-बार है।
वर्षा जब आती है, जीवन देती फसलों को,जल पाकर ही माटी, देती है नव-बलों को।जल से ही है जीवन, जल से देवों का तर्पण,सृष्टि का कण-कण, करता इसी नीर को अर्पण।
बिन वर्षा के देखो, जग लगता है सूना,धरा अगर प्यासी हो, तो दुःख होता दूना।वरुण देव जो रूठें, तो फसलें हों खराब,बरसे जब मेघ धरा पर, मिट जाए हर संताप।
अति वृष्टि से माना, मच सकती है तबाही,किंतु यही जल-धारा, जीवन की है गवाही।रूठ जाए जो अंबर, तो झीलें जातीं सूख,फिर वरुण की कृपा बिन, मिटे न मन की भूख।
जल जो न हो कलश में, पूजा सब रुक जाए,पर्वों की पावन रौनक, पल भर में छुप जाए।जल बिन यह जीवन तो, क्षण भर न जी पाए,वर्षा बिन यह वसुधा, सूखी ही मुरझाए।
आंतरिक कुंदन
Kural chapter 03 · contents ↑
यम और नियम का ही सार है, छिपा हर एक शास्त्र में,देव-तुल्य वो मानव है, जो समदर्शी हो हर पात्र में।सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अस्तेय, अपरिग्रह—ये पाँच 'यम' हैं,शौच, तप, संतोष, स्वाध्याय, ईश्वर-प्रणिधान—ये पाँच 'नियम' हैं।
जीवन जिसका इन दस गुणों की, शर्तों पर तहरीर हो,इस धरा पर 'लासानी' है वो, कैसी भी तकदीर हो।उसकी महिमा का कोई, क्या ही अब अनुमान लगाए?जैसे कोई ब्रह्माण्ड के, कण-कण का हिसाब लगाए।
गृहस्थ के लिए तो ये मार्ग, और भी दुर्गम-कठिन है,पर गृहस्थी में 'वैराग्य' सधे, तो जीवन कुंदन-स्वर्ण है।इंद्रिय रूपी पाँच घोड़ों के, रथ को जिसने काबू किया,मानो उसने आकाश में, नौका चलाने का कार्य किया।
संयमी व्यक्ति की आत्म-शक्ति, होती अंदर से भारी,उसका चित्त पावन जैसे, चौपाई रामचरितमानस की प्यारी।संत रैदास कह गए—"मन चंगा तो कठौती में गंगा",मन की सुंदरता से ही तो, महके कर्मों का रंगा।
यही मर्म 'तिरुवल्लुवर' ने, 'नीत्तार पेरुमै' में है गाया,त्याग की इस महिमा को, जीवन-दर्शन है बनाया।ताकि अपने 'जीव' में हम, इसको ऐसे अपना लें,दक्षिण के इस ज्ञान-दीप को, उर में अपने जला लें।
पीड़ा में भी जो कलुषित न हो, घटे न जिसका आत्म-बल,सादगी का सुख ही असली खजाना, बाकी सब है छलावा केवल।इस नश्वर धरा के खजाने तो, बस अमीरी का दिखावा हैं,सत्य बोलो, असत्य त्यागो—यही मानवता का बुलावा।
चित्त से चैतन्य की ओर
Kural chapter 04 · contents ↑
चित्त में समाएं वृत्तियां, तो ले जाएं दुख की ओर,आत्मा हो कुंठित संस्कार, जब घबराए बन के चोर।जब चली थी 'घर' से तो, झलक सफ़ेद चादर सी थी,आज मगर हो गई मैली, फंस के अनैतिक चरित्र में।
प्रकृति का विधान यही है, विज्ञानमय कोश का प्रमाण है,'अरन वलियुरुत्तल' का भी, यही तो सच्चा ज्ञान है।बुद्धि जो काम न आए, तो चित्त वृत्तियां बढ़ती जाएं,इस पवित्र पावन हृदय में भी, फिर क्यों न क्लेश समाएं?
काम, क्रोध, लोभ, मोह तो सब माया की देन हैं,नियम बद्ध जीवन जी के, हो जाते दूर ये सब क्लेश हैं।यूँ तो ऊंच-नीच वाले आचरण ही, मन को भाते हैं,पर संयमी मनुष्य ही, कीचड़ में कमल जैसे खिलाते हैं।
माया से अलिप्त रहो तो, बनो यश और सम्मान के हक़दार,इस से बेहतर और क्या होगा, मेरे सरकार।आत्मा की शुद्धि के नियम से बढ़ कर, कोई तप नहीं,भूलो अगर इस को, तो इस से बढ़ कर कोई संताप नहीं।
नैतिकता का पालन हो, हर कार्य में हर स्थान पर,एक सात्विक सोच मन में, विश्राम करे इस विधान पर।ईर्ष्या, लालसा, क्रोध और कठोर शब्दों को त्याग,छोड़ के इन को बनो तुम दूजे के हमदर्द, छोड़ो ये राग।
सजदा न आए क्यों नैनों से, जब माया के सुख अल्प हैं?हर कार्य और व्यवहार में, 'शील' बटोरें, यही नैतिक गुण हैं।
ऐ मानव! प्रयास करो और सदा नैतिकता को चुन,ताकि मरने के बाद नैतिकता ही, वैतरणी पार लगाए।उस घड़ी से पहले, कर लो अपनी आत्मा पर उपकार,सत्कर्मी ही मुक्त हो बंधन से, इस जगत के दुख से पार।तब आत्मा परमात्मा से मिले, मिट जाए सब अंतर,जैसे निश्छल बूँद मिले सागर से, हो जाए वो सागर।
जीवन चक्र और आत्म-बोध
Kural chapter 05 · contents ↑
हर किसी के जीवन में, इक ऐसा भी दिन आएजब खुद अपने साये से, वो मन ही मन घबराएबचपन तो कट जाता है, माँ-बापू की छाया मेंपर यौवन उलझाता है, अपने रंग और माया में
बचपन की वो अनकही चोटें, संस्कार बन जाती हैंजवानी में नित नए रूप धर, सामने वो आती हैंपुराने दौर के लोग जिए, जज़्बातों को छिपा करनई पीढ़ी तो जीती है, हर मौज को यूँ जता कर
गृहस्थ आश्रम की उलझन में, दिन-रैन का ज्ञान नहींसोने-जागने की सुध नहीं, भोजन का भी ध्यान नहींशादी, बच्चे, नाते-रिश्ते, फर्ज़ों का ताना-बानाहर दिन जीवन माँग रहा है, एक नया नाच नचाना
वानप्रस्थ की ड्योढ़ी पर, अब मन ये सोच रहा हैक्या खोया और क्या पाया, खुद को ही टटोल रहा हैनिजी वजूद भुला बैठा, दुनिया की आपाधापी में'मैं कौन हूँ, मकसद क्या है?', गूँजे अब खामोशी में
इन प्रश्नों की अग्नि लेकर, वो ईश्वर की ओर मुड़ाराह दिखाने वाले नित, नए संतों से जा जुड़ा'तिरुक्कुरल' में मिलते हैं, इन प्रश्नों के हल सारेगृहस्थ धर्म के पालन के, मार्ग दिखाए प्यारे
तीन पीढ़ियों की सेवा में, जो तत्पर रहता हैदीन-दुखी या योगी हो, सबकी पीड़ा हरता हैपाँच धर्म हैं मुख्य यहाँ, जिनको है उसे निभानापितृ, देव, अतिथि, स्वजन, और निज का ध्यान लगाना
पाप छोड़कर जो बांटे, अपनी मेहनत का हिस्साउसकी पीढ़ी रहे फलती, अमर रहे उसका किस्सागृहस्थ जीवन में अगर, हो प्रेम और नेकी भरपूरतो मिलते हैं मोक्ष और लाभ, बुराइयां हों चकनाचूर
जो गृहस्थ निज धर्म निभाए, वही सच्चा संन्यासीत्याग और तप की मूरत वो, न कि केवल वन का वासीसच्चा 'आत्म-ज्ञानी' तो, विरला ही कोई मिलताबाकी भीड़ ने सौदा है किया, जहाँ न दिल मिलतासफल गृहस्थ ही जग के खातिर, बनता परम आदर्शतपस्वी से भी बड़ा है उसका, जीवन और संघर्षगृहस्थ जीवन ही असली धर्म है, बाकी माया फानी हैजी ले जो आदर्श ज़िंदगी, वही दिव्य निशानी है।
देह और विदेह: मर्यादा और मुक्ति का संगम
Kural chapter 06 · contents ↑
एक भार्या की पावनता, 'थिरुकुरल' ने भी गाई,आदर्श पत्नी गृह-लक्ष्मी, घर की गरिमा में समाई।धन-धान्य और व्यय का, रखे वह पूर्ण ध्यान,सच्ची अर्धांगिनी बिना, यह जीवन है सुनसान।
एक आदर्श संगिनी पाकर, पति का संकल्प हो पूरा,न हो गर साथ उसका, तो जीवन लगता है अधूरा।एक निश्चित सत्-पत्नी, जीवन का मधुर संगीत है,प्रकृति भी आदेश माने, ऐसा उसका पावन गीत है।
पति का स्थान ही, उसकी संचित पूंजी है,सद्भाव न हो तो व्यर्थ, जीवन की कुंजी है।एक आदर्श पति भी, लाए जीवन में आनंद,संस्कारी हों बच्चे, जैसे सुंदर बाजू-बंद।
पावनता का ध्यान रखे, और पति की करे वो सेवा,श्रम हरे, संताप हरे, जैसे कोई मीठा मेवा।किंतु, हो वह कितनी भी आज़ाद, स्वाभिमान न खोए,देवलोक भी पूजे उसको, जो घर में खुशियां बोए।
माना पति की सेवा ही, उत्तम सामाजिक धर्म है,पर 'आत्म-ज्ञान' की यात्रा का, अपना अलग ही मर्म है।रिश्तों को निभाना है ज़रूरी, जग की रीत निभाने को,पर एक और सत्य भी है, ख़ुद से ख़ुद को मिलाने को।देह बंधी हो रिश्तों में, पर आत्मा सदा स्वतंत्र रहे,बाहर गृहस्थ का पालन हो, भीतर 'स्व' का मंत्र रहे।यही भेद है जो नारी को, साधारण से 'शक्ति' करता है,सीता का चरित्र हमें, इसी सत्य से भरता है...
तो क्या नारी केवल देह है? या है कोई और गहना?हो सकता है रावण ने सोचा, पिंजरे में क़ैद कर ली मैना।पर वो मूढ़ यह न समझा, 'विश्वरूप' की पत्नी को क्या सहना,जिसे अग्नि भी न जला सकी, उसे भय में क्या रहना?
सीता माँ ने लक्ष्मण-रेखा लांघी, क्यों ख़ुद को अरक्षित किया?क्यों अपनी सुरक्षा का दायरा, स्वेच्छा से सीमित किया?क्या राम और शूर थे इतने नादान, जो मारीच को न पहचान सके?यह सारा दृश्य रचा गया था, एक 'महागाथा' समझाने को,आने वाली पीढ़ियों को, जीने की राह दिखाने को।
त्रेता युग था, जब बुराई थी कोसों दूर खड़ी,पर 'विश्वरूप' को तो, कलयुग की फ़िक्र थी आन पड़ी।इस महा-योजना का देखो, कैसा यह परिणाम हुआ,लंकापति रावण के हाथों, सीता का अपमान हुआ।
अशोक वाटिका के पहरे में, वो माता तन्हा बैठी थी,राक्षस कुल के बीच घिरी, वो शक्ति-स्वरूपा रहती थी।पर अगर करें विचार हम, तैत्तिरीय उपनिषद के ज्ञान पर,तो पाएंगे सीता का सच, अध्यात्म के उस स्थान पर।
ऋषियों ने समझाया हमको, 'अन्नमय कोश' तो काया है,पर प्राण, मनस, विज्ञान, आनंद—बाकी चार की माया है।सीता थीं वो शक्ति जिनका, हर 'कोश' नियंत्रण में था,आत्मा उनकी आज़ाद थी, मन ब्रह्म के चिंतन में था।
जब राक्षसों ने लंका में, मचाया होगा घोर उत्पात,चाहे जितना डराया हो, या दिया हो मानसिक आघात।पर जिसकी आत्मा मुक्त हो, उस पर मन का क्या असर?प्राण, विज्ञान और आनंद में, करती थीं वो बसर।
विदेह राज की बेटी थीं वो, 'वैदेही' उनका नाम,शास्त्र और रण-कौशल का, था उनको पूरा ज्ञान।उस ज्ञानवान माता ने, भविष्य का रूप गढ़ दिया,आने वाली पीढ़ी को, यह नया शास्त्र मढ़ दिया।
लंका से छूटने पर भी, जब अग्नि परीक्षा देनी होगी,तब वैदेही की पावन देह का, अग्नि भी क्या कर लेगी?लव-कुश को पाला अकेले, स्वाभिमान की वो थीं सीख,त्रिपुरारी शिव की देहरी को, नहीं चाहिए कोई भीख।
हर अक्खड़, अल्हड़ नारी है, रूप उस 'त्रिपुरेश्वरी' का,रूप है इसका सलोना, पर अंश है 'मैथिली' का।इस शक्ति को कौन सता सका, कौन उसे क़ैद कर सकता है?बस ज़रूरत है उसे ख़ुद को, पहचानने की देर है।
पीढ़ियों का सफ़र: विरासत और उम्मीद
Kural chapter 07 · contents ↑
हज़ारों साल पहले, 'थिरुक्कुरल' ने यह पाठ पढ़ाया,ज़हीन बच्चे ख़ुदा की नेमत हैं, यह हमको समझाया।अगर राह-ए-हक़ पर चलें, और मान रखें उसूलों का,तो सात जन्म तक साया न पड़े, दुनिया की भूलों का।यही संतान तो माँ-बाप का सबसे कीमती गहना है,सत्कर्मों का फल, और पीढ़ियों का कहना है।जब नन्हे हाथों से वो भोजन सान कर लाते हैं,कसम खुदा की, वो निवाले 'अमृत' से मीठे हो जाते हैं।
पर यह नन्ही जान, सदियों की विरासत का साया है,इन्सान यूँ ही नहीं, चलकर यहाँ तक आया है।फल बीनने से शिकार तक, खुद को हर पल आजमाया,कभी खेती की, तो कभी पशुओं को मीत बनाया।पत्थर के औजारों से 'इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन' की जीत,पहियों की रफ़्तार बनी अब मानव की नई रीत।जहाज़ों ने लांघ दिए, ये समंदर अपार,कभी सीपियाँ, कभी सोना, अब कागज़ का व्यापार।
मगर अफ़सोस! पैसा आज नया भगवान बन गया,और हाड़-मांस का इन्सान, 'खरीदा हुआ सामान' बन गया।जिन्हें कहते थे कल बंधुआ, हम उन से कितने दूर?आधुनिकता की बेड़ियों में, हम भी हैं मजबूर।चंद हाथों में सिमट गई है, दुनिया भर की पूँजी,कोठरी से 'स्कॉलर' बनने तक, बस यही चिंता गूंजी।हम 'जेनरेशन X' (Gen X) के लोग, किस्सा बड़ा अजीब है,सिर्फ 'फ़र्ज़' निभाते खप जाना, शायद यही नसीब है।
मगर शुक्र है! यह नई 'जेन Z' (Gen Z) थोड़ी समझदार है,दुनिया का पता नहीं, पर खुद के लिए वफ़ादार है।घिस-घिस कर मर जाना, इन्हें न आएगा रास,'वर्क-लाइफ बैलेंस' की है, इन्हें अलग ही प्यास।शायद यही ज़िद, इस मुर्दा सिस्टम को रखे सजीव है,शायद यही बच्चे दुनिया को सही चलाएंगे, यही उम्मीद है।
मेरा बच्चा मुझसे ज़्यादा समझदार निकले, यह तसव्वुर सुकून दे,जन्म देने से भी ज़्यादा, बच्चे की शोहरत माँ को जुनून दे।आदि काल से अब तक, यही तो जग की रीत है,नई पीढ़ी की समझ ही, असल में हमारी जीत है।तुम्हें उड़ना है खुले गगन में, यह पैगाम हमारा है,तुम्हारी उड़ान पर ही अब, टिका यह जहां सारा है।
प्रेम: अद्वैत का सत्य
Kural chapter 08 · contents ↑
प्रेम की परिभाषाएं तो बड़ी अजीब हैं,इसमें हर आशिक, महबूब के करीब है।मेरा महबूब, जो साया भी है और दीप भी,मेरे घर में भी है और अनंत में भी स्थापित।
अब ये मेरी मर्जी कि मैं किसको चाहूँ,इसे सामाजिक तरबियत कहो या खुदगर्जी मानूँ।आत्मा का परमात्मा से मिलन ही सच्चा प्रेम है,बाकी तो सब शायद मन का वहम है।
तिरुक्कुरल के 'अन्बुडैमै' में प्रेम परिभाषित है,उसमें ही महबूब और उसमें ही आशिक है।हृदय के अंतस में जो निर्मल भाव बहता है,आशिक का हर आँसू बस प्रेम की कहानी कहता है।
समर्पण ही प्रेम का सत्प्रयास है,बिन प्रेम जीवन को, बस आंसुओं की आस है।यह प्रेम तो शरीर को अपनी आत्मा से करना चाहिए,तभी तो यह पावन रिश्ता निभाना चाहिए।
प्रेम मिलाए प्रभु को प्रीतम से, बहाए अद्वैत की धारा,लाए धरती पर पावन अग्नि, ब्रह्माण्ड में परमानन्द प्यारा।यही तो गृहस्थ जीवन का मन्त्र अखण्ड है,मूर्ख माने कि यह मोह है, पर यही सत्य का पिण्ड है।
प्रेम तो जैसे पतझड़ में नवीन पान उगाए,वैसे ही नैतिकता, जीवों में प्रेम जगाए।बिन प्रेम के सब सूना, जैसे वृक्ष बिना रस के,तड़पे सूखी धरती जैसे, बिना बादल बरस के।
प्रेम-पथ पर शरीर जब त्यागे हर विकार 'काम' का,तभी हृदय भीतर वास हो उस पावन नाम का।जिस रूह में प्रेम न समाया, वो सच में प्यासी है,जैसे सूखी नदी, बस कंकर की ही वासी है।
अतिथि-यज्ञ
Kural chapter 09 · contents ↑
पूर्वमीमांसा का यह दर्शन, एकाकी भोग न भाए हमें,देव-पितर और अतिथि-तर्पण, जीवन-सत्य सिखाए हमें।सिद्ध-योगी या रंक पधारे, उसका स्वागत पार उतारे,इस देह में 'आत्मा' भी मेहमान, फिर क्यों करता तू अभिमान?
अतिथि रूप है उस ईश्वर का, जो बिन तिथि के आता है,नर-रूप में नारायण बनकर, भव-सागर तर जाता है।दक्षिण के 'वेद-कुरल' ने भी, यही मर्म समझाया है,द्वार खड़ा परदेसी कोई, ईश का ही एक साया है।
उसी अतिथि हित द्वार सजाऊँ, परमार्थ की पूँजी जुटाऊँ,सत्कार में उठें हाथ हजार, चाहे व्यंजन हों नाना प्रकार।जो स्वागत कर सके प्रेम से, नित नूतन मेहमान का,भय न उसे रहता है किंचित, आने वाले तूफान का।
भाग्य-लक्ष्मी भी स्वयं पधारें, जहाँ अतिथि का मान है,सेवा से विमुख जो प्राणी, उसका घर श्मशान है।स्वयं से पहले अतिथि को भोजन, जो भोग लगाता है,कष्ट-रित वह जीवन अपना, स्वर्ग-तुल्य बनाता है।
मूढ़ है वह जो सेवा न करे, चाहे भरे हों सब भंडार,अतिथि-विहीन भवन है सूना, जैसे उजड़ा हो संसार।कोमल पुष्प 'अनिचम' का ज्यों, सूंघते ही कुम्हलाता है,रूखी दृष्टि मात्र से त्यों, अतिथि का मन मुरझाता है।नारायण भी बिना मान के, रूठ कर वापस लौट जाए,पुण्य-प्रताप उस गृहस्थ का, क्षण भर में ही मिट जाए।
मधुर-वाणी का मोल
Kural chapter 10 · contents ↑
पुरखों ने जब यम-नियम का, पहला पाठ पढ़ाया था,सत्य-अहिंसा का आचरण, जीवन में अपनाया था।त्याग कलुषित कर्म और, मन के खोट निकाले थे,वाणी को भी तराश कर, अनमोल सांचे में ढाले थे।दूजे का दिल कभी न दुखे, न कभी अभिमान रहे,खुद को मिटाकर दूसरों में, जीने का ही भान रहे॥
तिरुक्कुरल ने सिखलाया, कानों में रस घोलना,पहली पहचान है नैतिकता की, मीठा-मीठा बोलना।हर बार नहीं है ज़रूरी, धन-दौलत की ही बरसात हो,सुकून के लिए काफी है, गर प्यार भरी बस बात हो॥
धर्म की तीन निशानियां हैं—प्रेम, व्यवहार और मुस्कान,चौथा है 'करुणा' भरे शब्द, जिनसे बनता इंसान।जो मीठे शब्द लुटाता है, पीड़ा उसे छू न पाए,यही सच्चे रतन हैं जग में, बाकी सब भरम कहलाए॥
जब मिल जाएं उपयोगी शब्द, दयालुता के साथ,नैतिकता का मान बढ़े और, मिटे सकल संताप।शांत और मधुर बोल ही, सारे जग को संवारते हैं,यही तो जीवन में सदा, सुख-संपन्नता उतारते हैं।बिना थकान के मीठे बोल, देते खुशियां अपार,चाहे हो इस लोक में, या हो सागर के पार।
कटुवचनों का भला, क्यों ही करें हम उपयोग?जब मधुर शब्द देते हैं, उल्लास का महायोग।कड़वे बोलों का चयन, है ऐसा ही दुष्ट प्रयोग,जैसे पके फलों को तजकर, खाना कड़वा 'कचूर' भोग॥
कृतज्ञता का मर्म
Kural chapter 11 · contents ↑
कल-कल कर जो बहती जाए, इस धरती की प्यास बुझाए,पुष्प खिलाए, प्राण बचाए, जग का हर संताप मिटाए।निस्वार्थ कर्म की महिमा जब, मानव को समझ में आए,तब जाकर यह पावन धारा, 'गंगा मैया' कहलाए।।
सही समय पर मदद जो कर दे, वही 'कर्म-योगी' कहलाए,तिरुक्कुरल के पावन पद में, ऋषि ने यही गुण गाए।स्वार्थ बिना उपकार करे जो, जीवन सफल बना जाए,बदले में कुछ आस न रखे, बस अपना धर्म निभाए।।
जरा सोचिए क्या पाती गंगा? सब मैला अपनाती है,विष पीकर जो अमृत बाँटे, वही 'शिव' बन जाती है।देवों ने तो अमृत पीकर, अमरत्व का मान लिया,पर महादेव ने हलाहल पी, कंठ नीला कर लिया।।
सिर्फ आकार महान नहीं, क्रिया महान होनी चाहिए,त्याग की मूरत गंगा की छवि, सबसे ऊपर होनी चाहिए।विशाल नीले सागर से भी, सेवा का भाव बड़ा है,राई-सा उपकार भी देखो, ताड़ के वृक्ष-सा खड़ा है।।
मदद गिनाई कभी न जाए, न ही अहसान जताया जाए,सच्चा साथी वही जो मित्र का, मान सदा बढ़ाए।सुदामा आए थे पोटली ले, संकोच में नैन झुकाए,श्री कृष्ण ने बिन मांगे ही, तीनों लोक लुटाए।।
मित्रता की वो रीत पुरानी, आज भी बनी मिसाल है,नेकी की वो चमक, वो गरिमा, आज भी बेमिसाल है।एक बात बस गांठ बांध लो, जीवन के इस सार की,कीमत है उस मदद की, जो हो घड़ी मंझधार की।।
हर पाप का प्रायश्चित है, हर भूल क्षमा हो जाए,पर 'कृतघ्न' को मुक्ति मिले, यह शास्त्र कभी न गाए।जिसने नेकी भूल दी, उसका रक्षक कोई न पाए,कृतज्ञता के हत्यारे को, ईश्वर भी न अपनाए।।
शून्य से न्याय तक
Kural chapter 12 · contents ↑
शून्य था नभ, न काल का पहरा थाचौदह अरब वर्ष पूर्व, केवल मौन गहरा थाएक नाद से जब यह ब्रह्मांड हुआ साकारएक ही तत्व से उपजा, यह अखिल संसारधरा बनी, जीवन पनपा, चला क्रम-विकास का खेलमूल में सब एक थे, सबका था गहरा मेल।
फिर क्यों मन के दर्पण में, यह भेद-भाव आ गया?'अनेकता' के भ्रम में, इन्सान क्यों खो गया?जो सम-भाव था, वह अब बंट गया द्वैत मेंभूल गया वह सत्य, जो छिपा है अद्वैत में।
फिर गूंजा दक्षिण से, वल्लुवर का अमिट ज्ञानबताया 'निष्पक्षता' ही है, मानव का सच्चा मानयह वह धर्म है जो लाए, जीवन में सच्ची ऋद्धिन्यायपूर्ण कमाई से ही, हो वंश की वृद्धि।
पाप-कर्म के धन को तू, विष समान ही जानलाभ दिखे कितना भी, पर तज दे उसका मानकर्म ही तेरी पहचान हैं, क्या नैतिक क्या अनैतिकन्याय जिसके हृदय बसे, वही है पुरुष आलौकिक।
मत डोल लोलक सा तू, मन को कर विरामबन तराजू की डंडी सा, स्थिर और एकसमानपहले रहे जो अचल, फिर तोले सत्य का भारबुद्धिमान का यही लक्षण, यही है श्रेष्ठ विचार।
फटे वस्त्र हों देह पर, पर मन में हो 'न्याय'उस दरिद्र की कीर्ति भी, जग में पूजी जाएजब डोले मन अधर्म पे, सुन प्रलय की हुंकारन्याय-पथ से डिगना ही, है अपना संहार।
पराये हित को अपना मान, जो करता है व्यवहारउस निष्पक्ष व्यापारी का, वंदन करे संसारशांत चित्त, समदृष्टि हो, खोले हृदय के द्वारदूसरे का सुख अपना सुख, यही है सच्चा आचार।
आत्म-संयम का वैभव
Kural chapter 13 · contents ↑
यक्ष प्रश्न जब गूँज उठे थे, वन के उस विस्तार में,खो बैठा संयम जब कोई, फँसकर अहंकार में।तपा क्रोध, बढ़ गई प्यास, और शक्ति सबकी डोल गई,धर्मराज की शांत चित्तता, जीवन-द्वार को खोल गई।बिना संयम के ज्ञान व्यर्थ है, योद्धा का भी धर्म नहीं,मन पर जो अंकुश न रखे, वो करता सत्कर्म नहीं।
यम-नियम की नींव पर ही, जीवन-भवन निर्माण हो,पाँचों घोड़े वश में हों तो, रथी का कल्याण हो।सात्विक, राजस, तामस गुण भी, नित नए नाच नचाते हैं,जो साध ले अपनी इन्द्रियाँ, वही शिखर को पाते हैं।प्रत्याहार सा समेट लो खुद को, विषयों से तुम मोड़ लो,हिमालय के उस पार जो जाना, जग से नाता तोड़ लो।
'तिरुक्कुरल' भी यही कहे, संयम ही सच्चा गहना है,सबसे बड़ी अमीरी यही, शालीनता में रहना है।कुछ न सधे तो साध ले जिह्वा, बस इतना उपकार कर,एक कड़वा बोल ढहा देता, पुण्य का पूरा घर।सात जन्म तक रक्षित होगा, जो वश में इसे कर पाएगा,फिसली गर जुबान तो फिर, बस कहर ही बरपाएगा।
अग्नि का जो घाव लगा हो, वो तो फिर भी भरता है,जले-कटे शब्दों का घाव, ताउम्र पीड़ा करता है।आत्म-संयम की नैतिकता, दर्शन कराए आत्मा के,दया की सीढ़ी चढ़कर मानव, पहुँचे पद परमात्मा के।स्वर्ग-नरक का भेद यही है, संयम ही आधार है,जो जीता खुद को, बस उसका, ये सारा संसार है।
सांख्य और सदाचार: जीवन का शाश्वत संगीत
Kural chapter 14 · contents ↑
रणभूमि में श्री कृष्ण ने जब, सांख्य योग समझाया था,पुरुष-प्रकृति के खेल का, मर्म हमें बताया था।पुरुष है निर्गुण, अचल, सनातन, निर्भय और निर्वैर,प्रकृति भिन्न, पर संग उसी के, बजता जीवन-राग है।तीन गुणों की लहरें उठतीं—सात्विक, राजस, तामस,इनके ताने-बाने से ही, बुनता जीवन का मानस।इन्द्रियां, मन, चित्त, बुद्धि सब, इनके ही आधार हैं,तामस बढ़े तो धुंध घनी, सात्विक ही उद्धार है।
यही सत्य दक्षिण के संत, वल्लुवर ने भी गाया है,'थिरुकुरल' में धर्म-दीप, युगों पूर्व जलाया है।जीवन सांख्य समान धरा पर, एक अटल सच्चाई है,अनुशासन ही धर्म-तत्व है, शेष सब परछाई है।
अनुशासन का पालन हो, चाहे जाएँ अपने प्राण,यही मार्ग है धर्म का, हे मानव! तू इसको जान।नैतिक बल ही भटकाव में, सच्ची राह दिखलाएगा,साधा हुआ मन ही, चंचल चित्त को वश में लाएगा।उत्तम शील ही आभूषण, जीवन की पहचान है,हीन आचरण, जीवित भी तू, समझो मृतक समान है।भटका राही पा सकता है, फिर से अपनी राह को,किंतु कुटिलता लील जाएगी, जीवन की हर चाह को।
ईर्ष्या के द्वार खुलते सीधे, नाश और संताप को,धर्म का संबल ही धोता, संचित सारे पाप को।सन्मार्ग से जो न डिगे, वही जानता सच है,सत्कर्मों की कीर्ति अमर, दुष्कर्मों का पतन है।
सदाचार ही धर्म-बीज है, शेष भूमि सब बंजर,दुराचार के हाथ में होता, केवल आत्म-खंजर।पोथी पढ़कर क्या होगा, यदि विनय नहीं व्यवहार में?सदाचार बिन नर पशु जैसा, इस विस्तृत संसार में।
युग-धर्म और मर्यादा
Kural chapter 15 · contents ↑
कलियुग का यह दृश्य देखिए, कैसा यह व्यवहार है,अच्छाई और बुराई का, अब मन में ही संसार है।द्वापर में स्थिति जगत की, कुछ भिन्न प्रकार थी,शत्रु मन के पार थे, पर गृह में ही तकरार थी।
कौरव और पांडव की, बस इसीलिए लड़ाई हुई,कुलवधू होकर भी द्रौपदी, सभा बीच लज्जाई हुई।त्रेता युग था राम का, और भारत के सम्मान का,बुराई थी बस दूर लंका में, मद था रावण के गुमान का।
सीता माँ ने सहा जो दुःख, अशोक वाटिका के पल में,वह बना आदर्श देखो, आने वाले कल में।सतयुग ही था ऐसा युग, जहाँ कोई विकार नहीं,न किसी का अभिमान था, न कोई दुराचार नहीं।
युग बदले पर धर्म न बदला, ऋषियों ने यह ज्ञान दिया,काम-भाव पर विजय हेतु, मर्यादा का संज्ञान दिया...
भार्या चाहे मित्र की हो, या फिर हो शत्रु की,उसकी रक्षा ही पहचान है, तेरे असली पौरुष की।नीति-शास्त्रों ने मानव को, यह पावन उपदेश दिया,गृहस्थ में रहकर भी जिसने, संयम का संदेश दिया।
जिसको भी नैतिकता और 'सुमति' का मर्म समझ आए,पर-स्त्री की कामना, उसके मन को कभी न भाए।अनीति के इस पथ पर, महापाप का भागीदार वही,जो पर-स्त्री की लालसा ले, छल के द्वार खड़ा है सही।
मृत्यु समान है वह जीवन, जो चाहे पर-नारी को,मूर्ख है जो रक्षक माने, विश्वास के उस व्यापारी को।सिर्फ पर-नारी की वांछा, बिना किसी नैतिकता के,ले जाती है खींच कर, नभ से उसे धरातल पे।
यह पर-स्त्री की चाहत, लगती फूल-सी प्यारी,पर उस पाप की ग्लानि, है पर्वत से भी भारी।वीर, पिता, भ्राता और बेटा, सब बनते व्यभिचारी,गर वासना रहे न दूर, गर आए ख्याल इस महामारी।
महापुरुषों का चरित्र सदा, हमको यही सिखलाए,पर-स्त्री का नाम सुनते ही, मन उनका पीछे हट जाए।न छुए वो परनारी को, चाहे कितना भी हो उल्लास,अपनी निष्ठा न रंगे दूजे संग, न करे धर्म का हास।
गृहस्थ-तप: एक श्रेष्ठ अनुष्ठान
Kural chapter 16 · contents ↑
गृहस्थ-आश्रम में संयम ही, जीवन का आधार है,संयमित मन का चरित्र देखो, होता अपरम्पार है।तीन पीढ़ियों की सेवा का, जिसे उठाना भार है,स्वयं से पहले अपनों का, जिसे रखना सदा विचार है।
'तिरुक्कुरल' के सोलहवें अध्याय की यही महिमा है,सहनशीलता में ही बसी, मानव की गरिमा है।धरा जैसे सहे वक्ष पर, तीखे हल का हर प्रहार,बदले में दे देती हमको, अन्न और जीवन का उपहार।
स्मृति वह पूंजी है, जो माने सबका उपकार,अपनों संग दूजे का भी, मन में रहे आभार।अतिथि-देव के मान में, जो नित्य करे सत्कार,यही अदब बन जाता है, उसकी शक्ति का सार।
भाषा में हो शीतलता, जैसे महके चंदन,दोषी को भी क्षमा करे, मन दमके ज्यों कुंदन।बदले की भावना से तो, केवल क्षति ही हाथ आए,क्षमा-शील आभूषण ही, अंत तक साथ निभाए।
अनजाने या जान-बूझ, हो कैसा भी आघात,दया-डोर टूटे नहीं, चाहे बिगड़े कितने हालात।तपस्वी से भी कठिन है, यह संयम का अनुष्ठान,व्यंग्य-बाण को सहकर भी, जो बना रहे महान।
संसार के कोलाहल में, जो शांत चित्त मगन,कटुवचनों को पीकर, करे अमृत का सृजन।जब घर ही तीरथ बन जाए, तो कैसा वन-गमन?हिम-गिरि का साधक भी, करता उसे नमन।
निर्वैर
Kural chapter 17 · contents ↑
परमात्मा ने मानव को जब, निज रूप में साधा,चरित्र भी अपना पूर्ण दिया, न रखा कुछ आधा।स्वयं 'तेज-पुंज' है ईश्वर, तो मानव क्यों नहीं?प्रकृति ने पथ दिखलाया, पर मन में वह 'भान' क्यों नहीं?
'अहंकार' के मद में फँसकर, क्यों 'सृष्टि-भोगी' बन बैठा?'विवेक' यदि जाग्रत होता, तो लोभ में न यूँ फँसता।विस्मृत कर बैठा है शायद, यह मन अपने 'स्व' को,तभी 'थिरुक्कुरल' ने स्मरण कराया, ईश्वरीय उस विभव को।
मस्तिष्क यदि पथ न दे, तो अपने हृदय से पूछो,अंतस में बैठी प्रकृति की, उस 'आत्म-ज्योति' से पूछो।कैसे शत्रु को भी 'उर' से, लगाया जा सकता है?प्रह्लाद के 'जीवन-सूत्र' से, यह मर्म पाया जा सकता है।
सब गुणों में महानतम, 'निर्वैरता' का भाव है,जो वैर मिटा दे मन का, वही शीतल छाँव है।शत्रु चाहे समाप्त हों, पर जो स्वयं ईर्ष्या में जलता है,अनजाने ही 'निज संतति' का, भाग्य कुचलता है।
विमुख होंगी देवी लक्ष्मी, उस ईर्ष्यालु के द्वार से,वैभव हो चाहे अपार, पर शांति न होगी पाप-भार से।संभव है विचार यह आए, कि सत्-पुरुष क्यों निर्धन है?और ईर्ष्या-दग्ध के पास क्यों, इतना विलासी धन है?
किंतु 'शाश्वत-सत्य' यही है, न तू व्यर्थ के तर्क को मान,धन से नहीं, केवल 'चरित्र' से बनती है पहचान।ईर्ष्या त्याग, मिटा दे वैर, बस यही एक 'विधान' बना,चाहे कितना भी हो निर्धन, तू श्रेष्ठ हृदय पुरुष महान बना।
अपरिग्रह और रजत-कारागृह
Kural chapter 18 · contents ↑
सत्-चित्-आनंद यदि 'लक्ष्मी', तो 'अपरिग्रह' सोपान है,अन्यथा ये पंच-विकार, मानव के प्रबल शत्रु समान हैं।लोभ-मोह में जलकर, क्यों चित्त को निर्जन करता है?सत्य-धर्म से विमुख होकर, क्यों पतन का सृजन करता है?
पतंजलि ने 'प्रत्याहार', योग का पंचम चरण बताया,'तिरुक्कुरल' ने भी दक्षिण से, यही धर्म-मार्ग दिखाया।पर-श्रम अर्जित धन पर, यदि कुदृष्टि तू डालेगा,विनाश करेगी वह दृष्टि, प्रभु से विमुख कर डालेगा।
'श्रेष्ठ' है वह साधक, जो लोभ का कृत्य न करे,सत्-चित्-आनंद का अभिलाषी, बस अधर्म से ही डरे।जिसने चंचल 'पंच-अश्व' (इन्द्रियाँ), कर लिए अपने वश में,वो क्यों चाहे 'नरक' का धन, फँसकर भव-सागर के रस में?
लोभी का जो कृत्य घृणित, होता सदा लज्जाप्रद,स्वयं के ही दुष्कर्मों से, खोता अपना मान-पद।सत्संग भले महात्मा का हो, फिर भी गिरता गर्त में,यदि 'प्रमत्त' हुआ लोभ में, विस्मृत हुआ मर्यादा अर्थ में।
दारुण होता परिणाम लोभ का, क्षीण होता निज सुख,पर-संपत्ति की लालसा, देती है अंततः दुख।भ्राता भी साथ तज दे उसका, समझ ले इसका मोल,धर्म को खोकर जिसने, तुला में दिया अशुद्ध तोल।
लिखा जाएगा विध्वंस, यदि भवन बना है लोभ का,उससे उत्तम वह 'पर्णकुटी', जहाँ मान रहे बस सत्य का।स्वर्ण-रजत की भित्तियों में, घुटते हैं जिसके प्राण,वह प्रासाद नहीं प्रियवर, वह है 'रजत-कारागृह' जान।
पारदर्शी मन, अपारदर्शी दुनिया
Kural chapter 19 · contents ↑
तीन नेमतें रब ने बख्शीं, मान इनका रखना होगादिल में अगर न चोर छिपा हो, तभी दूजे को तकना होगामुँह पर चाहे कड़वा बोलो, सच का दामन थामे रखनापर पीठ पीछे वार न करना, चाहे जो अंजाम चखना
भेद-भाव और वैर तो जैसे, हिस्सा है अब जीवन काउसी क्षण सब खो जाता है, जो था रक्षक तन-मन काझूठी बातें पीठ पीछे, अब आदत-सी बन बैठी हैआत्मा थी पारदर्शी, पर नीयत धुंधली कर बैठी है
तिरुक्कुरल का उन्नीसवां, अध्याय हमें समझाता हैपीठ पीछे की बुराई से, बस 'पाप' हाथ में आता हैअनैतिकता के बोझ से भारी, ये निंदा का भार हैमुँह पर हँसी और दिल में खोट, ये कैसा व्यवहार है?
पीठ पीछे बुराई से तो, मौत बेहतर जो बचा ले 'धर्म'मुँह पर चाहे जो भी कह लो, पर पीछे न करना ये 'कुकर्म'मन का दीप गर मैला हो, तो प्रवचन का असर नहींदूसरों के दोष गिनना, अच्छे इन्सां का हुनर नहीं
अपने मित्रों के दोष गिनाकर, खुद को ही तुम खो दोगेभीड़ में तो रह लोगे, पर तन्हाई में रो दोगेधरा पे अपनी नैतिकता संभालो, राह बड़ी दुश्वार हैदूजे के दोष से पहले, खुद को देखना दरकार है
तंत्र-नाश
Kural chapter 20 · contents ↑
सोच के देखो हमारी सोच भी क्या सोच हैजो दूसरों ने सोचा, उसी राह पर यह खोज हैसब समझ रहे हैं कि हम अलग सोचते हैंपर आखिर में तेरी-मेरी क्या, सब एक ही सोच है।
आँकड़े भर-भर के हमने, यंत्र को रटा डालायंत्र ने अपनी ही गूंज से, तंत्र को ढहा डालाइन्सानों ने दूसरे के शोध की नक़ल कर लीऔर देखते ही देखते ज्ञान की दुनिया छल ली।
अब थोड़ा समय लो और सोचो नई सोच सेकहाँ ले जायेगी हमें यह नक़ल मारने की आदतपहले हम हँसते थे बंदरों पर नक़लची बोल केशायद आज वो हम पर हँसते होंगे, अपना दिल खोल के।
पर यह नक़ल, यह खोखलापन आज की बात नहींबुद्धि-नाश का यह डर केवल मशीन की बिसात नहींव्यर्थ विचारों का जो यह अंबार हैतिरुक्कुरल ने पहले ही जताया इसका सार है।
जो बोलते हैं बिना अर्थ, वो हैं गँवारों के गँवारऐसे बोलों से ही होता है, बुद्धि का बंटाधारव्यर्थ कर्म से भी ज़्यादा, चुभते हैं व्यर्थ शब्दअर्थ बिना सब 'फोका' है, क्या गद्य और क्या पद्य।
लम्बे-लम्बे भाषण बस, खोलेंगे पोल तुम्हारीव्यर्थ बकवास से मिट जाएगी, सारी साख तुम्हारीजग कहता ऐसे इंसान को, सूखे भूसे के समानजिसकी बातों में न वज़न हो, न कोई ज्ञान।
सच्चा पुरुख कड़वा कह ले, पर ओछा न बोलेहीरे-सा अनमोल समय, कंकर में न तोलेनींद में भी गुणी जन, न लाएं व्यर्थ विचारजिन शब्दों का मोल नहीं, उन्हें त्यागे हर बार।
तो यंत्र हो या इंसान, बस एक ही रस्ता तोलोजो बोलो काम का बोलो, जो भी हो... फोका न बोलो।
दरमियान
Kural chapter 21 · contents ↑
यह शक-ओ-शुबह जो तेरे-मेरे बीच है, कोई लाज़िमी तो नहीं हर किसी में हो,इश्क़ हद से बढ़ जाए तो बीच में दीवार उठनी मुमकिन है,एक दूसरे से ज़्यादा तबज्जो चाहना मुमकिन है।मैं और तू भी तो ऐसे ही हैं, ज़रा चोट लगी तो नाराज़ हो गए,इतने जन्मों के सारे वायदे एक पल में बर्बाद हो गए।आज अकेला बैठ के सोचूँ, किस की खता थी इस तकरार में?इतनी छोटी सी बात पे आ गई दरार अपने प्यार में।होश आया तो मालूम पड़ा कि तू तो सब की कोशिश है,इस दुनिया का हर परवाना तेरा आशिक़ है।इस परवानों के हुजूम में मैं भी तो एक था,मैं एक कतरा ही सही, पर इरादा मेरा नेक था।तो फिर नेकी-बदी का खेल रचाया किसने?इंसान को इंसान बनाया किसने?अगरचे तूने मुझे बनाया तो मुझसे रूठा क्यों?तख़लीक़ के वक्त, इंसान का हाथ तेरे हाथ से छूटा क्यों?शायद जवाब मेरे ही अंदर की उस जंग में है,जो नेकी और बदी के पुराने ढंग में है।सुना है, बदी वो आग है जो जंगल की तरह फैलती है,दूसरों को जलाने से पहले, ये खुद अपने दामन में सुलगती है।हम जिसे अपनी ताकत समझ बैठे, वो तो एक भूल थी,बदी की आंधी में उड़ी, मेरी रूह महज़ एक धूल थी।न कर गुरूर बुराई का, अपने दुश्मन के लिए भी,ये वो चिंगारी है जो जला देगी तुझे, सूखे पत्ते की तरह कभी।
ये बदी तो परछाई है, जो जिस्म से लिपट जाती है,तू जिधर भी भागे, ये तेरे कदमों से सिमट जाती है।गुरबत हो या लाचारी, ईमान को न टूटने दे,कीचड़ में पैर पड़ भी जाए, तो दामन को न छूटने दे।अगर मैं बदी को छोड़, नेकी की राह चुन लूँ,इस शोर में फिर तेरी खामोश आवाज़ सुन लूँ—
तो क्या हमारे बीच का वो पुल फिर तैयार होगा?क्या मेरी तक़दीर में फिर तेरा प्यार होगा?क्या मेरे वजूद को, फिर तेरा दीदार होगा?
सराय, सफ़र और समर्पण
Kural chapter 22 · contents ↑
कहते हैं ये ब्रह्मांड, सब बस एक माया है,खेल-खिलौना ही सही, पर किसी ने तो बनाया है।गीता में केशव ने, प्रकृति-पुरुष समझाया है,पर दरवेशों ने माना, ये जग एक सराय है।
गर ये सराय है, तो हम मुसाफिर आये हैं,संग अपने हम, कुछ पुराने संस्कार लाये हैं।कुछ अच्छे तो कुछ, कच्चे घड़ों में समाये हैं,मंज़िल एक है सबकी, हम सब उसके ही साये हैं।
दोहरी है ज़िम्मेदारी, इस सफ़र के मोड़ पर,रखें सराय को रौशन, और घरों को जोड़ कर।ताकि जब नक़ाब उठे, और हो जवाब-तलब,दिखा सकें हम गर्व से, अपने कर्मों का सबब।
इस हिसाब को खरा रखने, न डग मक़सद से अपने, चाहे मुसीबत हो हज़ार,और न मदद कर पाए गर दूजे की, तो समझ जीवन बेकार।तिरुक्कुरल ने भी हमें, यही मर्म समझाया,जैसे बिन मांगे बादल ने, जग पर जल बरसाया।
सेवा और समर्पण से, तू चलता जा इस जहान में,तेरा हर कर्म हो अर्पण, उस दाता के सम्मान में।धरा से उस लोक तक, नर-सेवा ही नारायण सहाये,कुदरत की इस सरगम में, जो अपना राग बजाये।
तेरा यह भरा घड़ा, दे सबको जीवन-दान,बन सुवन तू समाज का, रख ले सबका मान।एक बात समझ मेरे भाई, जो तूने नेक कमाई लुटाई,याद रख माँ-बाप की दी, वो दौलत काम जो आई।वही ले जाएगी भव-पार, चाहे कितना पढ़ा संसार।
जीवन का आरोहण: भूख से मोक्ष तक
Kural chapter 23 · contents ↑
आदि काल का मानव देखो, केवल उदर भरता था,शेष बचे जो कुनबे खातिर, संचय नहीं करता था।वनवासी सी फितरत थी, चिंता नहीं सताती थी,प्रकृति की गोद ही घर थी, जो भूख मिटाती थी।तब जीवन में दौड़ नहीं थी, न कोई आपाधापी,जितना मिला, उतना खाया, न मन में थी कोई पापी।
वक़्त का पहिया घूमा जब, मंज़र सब बदला-बदला,सहज सरल सा जीवन अपना, भागम-भाग में आ फिसला।हर कोई अपनी धुन में गुम, मसरूफ़ हुआ ज़माने में,कोई सोने में, कोई खाने में, कोई दौलत कमाने में।मनोविज्ञान कहता है, जब भूख पुरानी होती है,तब बचपन की 'ज़िद' सी मन में, एक कहानी होती है।पर जब गोदाम भरे हैं सारे, फिर यह कैसा डर है?पड़ोसी भी संपन्न खड़ा है, फिर क्यों भरता घर है?
रब ने बख्शी नेमत सारी, ज़रूरतें पूरी करने को,इंसान ने पालीं चाहतें, बस अपनी झोली भरने को।ज़रूरत और चाहत का अंतर, गहरा और पुराना है,एक हक़ की रोटी है, दूजा ज़ुल्म का ताना है।हक़ीक़त का यह फ़र्क बड़ा, जो बंदा न जान सका,पसीने और लहू का रंग, वो कभी न पहचान सका।ज़रूरत अपनी हो तो, अपना पसीना बहता है,पर हवस हो तो, औरों का लहू, प्यास को सहता है।
यहीं संत तिरुवल्लुवर ने, धर्म का मर्म समझाया था,दान का असली अर्थ जगत को, उन्होंने ही बतलाया था।पक्के घड़े तो ख़ुद रक्षक हैं, उनको क्या अब सहेजना?जो कच्चे हैं, जो टूटे हैं, उनको ही तुम देखना।ज़ालिम हैं वो जोड़-जोड़ कर, जो धन-ढेर लगाते हैं,देने का जो सुख है सच्चा, उसको वे गंवाते हैं।भूखड़ बन जो ख़ुद ही खाए, और भरे तिजोरी को,वह राजा होकर भी, जीता है एक भिखारी को।
असली चढ़ाई अब है प्यारों, ख़ुद से ऊपर उठने में,अपनी ख़ुदी को छोड़, किसी के आगे झुकने में।अपनी भूख को जीत ले जो, वो इंसान बड़ा है,पर दूजे की भूख मिटा दे, वो ख़ुदा सा खड़ा है।बिन मांगे जो मदद करे, वो असल महानता है,दूसरों के दुःख को अपनाना, यही मानवता है।हार के भी जो दान करे, वो जीत से बढ़कर है,सामर्थ्य हो पर मदद न हो, वो मौत से बदतर है।त्रास मिटाना, भूख बुझाना, यही मोक्ष का द्वार है,मैं से हम तक जो ले जाए, वही सच्चा सार है।
पलायन वेग
Kural chapter 24 · contents ↑
परीक्षाओं के दौर से, नित्य गुज़रता है मानव,अपनी ही एक सीमा में, सिमटता है मानव।हर किसी का अपना, अलग एक स्वभाव है,श्रम भी उसी अनुरूप, जिसका प्रभाव है।
भाव कभी चरम पर, तो कभी गिरते हैं नीचे,यही 'मध्यम' (Average) हमारे, कर्मों का लेखा खींचे।प्रायः लोग पसंद करें, बस साधारण सा जीवन,खा-पी कर, सो कर, करें बस अपना पोषण।
पर कुछ की सोच, इस दायरे से बाहर है,उन के कर्म औरों की, सीमा से बाहर हैं।लकीर की ये आवृत्ति (Repetition/Wave), इन साधकों को न भाए,बार-बार सोच इनकी, सीमा से ऊपर-नीचे जाए।
ये गिरते-पड़ते भी हैं, औरों से कहीं ज़्यादा,पर गिर के उठने का, रखते हैं दृढ़ मर्यादा।यही कुछ गिने-चुने, अग्रदूत (Pioneers) बनते हैं,मानवता को लेकर, ऊँचे शिखर चढ़ते हैं।
कभी मिले जो अवसर, गति हो जाती है वक्र (Curved/Non- linear),पा कर पलायन वेग, ये भेद जाते हैं चक्र (Orbit/Cycle)।जब ये तोड़ते हैं बंधन, होकर सब से मुक्त,तब इन्हीं के तेज से, देव भी होते अभिभूत।
इनके कदमों के चिन्ह, फिर मिटते नहीं कभी,इन 'नायकों' की गाथा, गाई थिरुकुरल ने भी।युगों बाद भी देखो, ये सत्य न मुरझाया है,थिरुकुरल ने यश को ही, जीवन-धन बताया है।
जैसे दान-वीर कर्ण, दे दे जो सब कुछ दान,उसका यश ही तो है, जो बचे बन कर प्रमाण।सारा जगत मिल कर चाहे, करे जयघोष और पुष्प उछाले,सब समाप्त होने पर भी, यश ही तुझको संभाले।
इस धरा पर ही नहीं, परलोक में भी इसका वास है,वह भोग जो न सुलभ देवों को, वीरों के पास है।यश का प्रकाश तो, कुछ के ही हिस्से आता है,जहाँ न हो यह द्युति (Light), वहाँ ज्योत्सना (Moonlight) तू बन जाता है।
निर्मल चरित्र वाले ही हैं, जीवन के अधिकारी,वरना शेष हैं जो मानव, वे केवल संसारी।इसलिए यह सूत्र बाँध लो जीवन में—जहाँ भी जाओ तुम, ऊँचा करो निज कद,अन्यथा उस स्थान पर, न बढ़ाना पद।मत बोलो कटु-वचन, जो न दे तुम्हें सम्मान,समझाओ मन को, कि पराजय थी मात्र गुमान (Illusion)...समझाओ मन को, कि पराजय थी मात्र गुमान।
कर्म और करुणा: प्रकृति का विधान
Kural chapter 25 · contents ↑
सब की फ़िक्रें अलग हैं, हर एक का हल भी अलग हैइसलिए -
न फ़िक्र कर, गर रोज़ तुझे, करना है काम वही एककेवट की कश्ती भी वही थी, जो राम को पार लगा गई।न फ़िक्र कर, जो गंदगी, तू साफ़ करे दूसरे कीशिव-जटा वाली गंगा भी तो, मैल जगत का धोती है।न फ़िक्र कर, जो खेत तेरे, फसल कोई और खाएगौ-माता भी दूध पिला कर, अक्सर लाठी खाए।न फ़िक्र कर, गर काम पड़े, विषधरों के संग तेराचंदन भी तो लिपट उन्हीं से, अपनी महक लुटाए।न फ़िक्र कर, जो जलना पड़े, दिन-रात तुझे भट्ठी मेंसूरज भी खुद भट्ठी बन कर, जग को जीवन दिलाए।न फ़िक्र कर, गर जीवन तेरा, लगता तुझको खारा सासागर खारा होकर भी तो, मीठा नीर बरसाए।
न सोच कि कितना तुझको यहाँ, कटना और जलना हैरब ने तेरी क़ाबलियत देख, तुझे ही चुना है।सृष्टि उसको चलानी है, तो मदद चाहिए भरपूर,वो बोझ भले ही लादे तुझ पर, पर रखता नहीं नज़रों से दूर।
ये जो करते हैं कठिन कर्म, क्या है उनका भाव?सेवा है या मात्र दिखावा, या धन का है ये चाव?थिरुक्कुरल में ऋषि ने, यह भेद हमें समझाया है,प्रकृति के इन दृश्यों में, जीवन-सत्य दिखाया है।
गगन में बादल तो घने हैं, पर मोल उसी का जो बरसे,धन के ढेर पर बैठा मानव, क्यों दया-बूँद को तरसे?सूखी माटी में धन बो दो, तो फसल न कोई आएगी,पर करुणा की नमी मिली तो, बंजर भी खिल जाएगी।
कागज़ के फूलों में देखो, रंग भले ही गहरे हों,पर ईश्वर को वो फूल चढ़े, जिनमें खुशबू के पहरे हों।बिन करुणा के रईस तो जैसे, बिना नीर का बादल है,गरज-गरज कर रह जाता, पर रीता उसका आँचल है।
वृक्ष कभी न फल अपने खाए, नदी न पीती अपना जल,औरों के हित जो जीता है, वही धर्म है, वही है बल।दीपक की लौ काँप ले भले, पर तम को दूर भगाती है,धन से तो बस देह सजे, करुणा रूह जगाती है।
धन का मारा अमीर तो, फिर भी बन सकता है कल,पर दया से जो दरिद्र हुआ, उसका न कोई हल।न कोई बड़ा, न छोटा यहाँ, न खज़ाना कोई खास,बस दया ही वो शक्ति है, जो आए प्रभु के पास।
भूख, बाज़ार और सलीक़ा
Kural chapter 26 · contents ↑
यूँ तो नाक़ाबिल हूँ मैं, इस मुद्दे पर लिखने कोपर वक़्त का तक़ाज़ा है, जाने-अनजाने लिख रहा हूँमांस से परहेज़, शायद निजी चयन की बात हैपर आज के हालात में, यह साँसों का सवाल है
पैंसठ अरब मवेशी (Farm Animals) हैं, जो नज़रों से ओझल हैंइंसान और वन्य-जीवों से, गिनती में कहीं ज़्यादा हैंइनको ज़िंदा रखने को, दो-तिहाई फ़सलें लगती हैंइतने में तो पल जातीं, इंसान की कितनी नस्लें
अन्न की बर्बादी का रोना, अब कूड़े पर मत रोइएइंसान भूखा सो गया, पर खाना 'गटर' में नहीं गयावो खाना तो गया उस 'मीट' को बनाने मेंजिसमें बुराई नहीं शायद, पर अब एहतियात ज़रूरी है
थिरुक्कुरल ने सदियों पहले, जो नक़्शे खींच दिएपीढ़ियाँ कितनी भी बदलें, मुद्दे आज भी वही हैंदया हर एक जीव पे, बस यही आभूषण है इंसान कायह ज़ेवर काला पड़ जाए, गर जो ख़ून बहे बेज़ुबान का
जैसे बिना हिफ़ाज़त के, लक्ष्मी घर में नहीं रुकतीवैसे ही मांस-भक्षी पर, ईश्वरीय कृपा नहीं टिकतीन मिले छाँव उसे घनी, न सुकून रूह को आएजैसे हाथ में हर पल उसने, खंजर हो लहराए
क़त्ल को त्यौहार कहना, और लाश को भोजनमरने वाले से बचाने वाला, वही है असली सज्जनअगर दुनिया मांस न मांगे, तो बाज़ार क्यों सजेगा?जब कोई ख़रीददार न होगा, तो कसाई क्यों कटेगा?
फ़ार्म-एनिमल्स (Farm Animals) को पालना, जब धरती पर बोझ बनेसमझदार शायद यही सोचकर, अब इस रास्ते से हटेंयुगों से यही सीख है, किसी को मारकर न खानाहर प्राणी का सत्कार करे, वही है सच्चा 'इंसान' कहलाना
पंच ककार और जीवन का तप
Kural chapter 27 · contents ↑
हेमकुंट के उस तपस्वी ने, जब शक्ति-पुंज गढ़ा था,हर गुरसिख ने शीश झुकाकर, उस आदेश को माना था।कच्छ, कड़ा, कंघा, केस, किरपान — गुरु की छाया,इन पांचों को रूह में अपनी, सबने है बसाया।हर एक की महिमा है न्यारी, रीत यह पुरानी है,सोलह सौ निन्यानवे से, चलती यह कहानी है।सिख कौम इसे गुरु की आज्ञा, मान शीश झुकाती है,नित्य-नेम से इन पांचों का, पालन करती आती है।
पहला कक्का 'कच्छ' सिखाता, संयम और शील,बुरी सोच और कुकर्मों पर, कसता जो नकेल।दूजा 'कड़ा' जो हाथ में सोहे, गुरु से जोड़ बताता,जीवन-मरण के फेर से ऊपर, अपना फर्ज़ जताता।फिर 'किरपान' जो रक्षक बनकर, गातरे में सजती है,जुल्म के आगे ढाल बनी, और पाप को जो दलती है।ध्यान से देखो तो यह, गहरा भेद बताती है,पंच-कोश के बंधनों को, यह शक्ति काट गिराती है।केस निशानी रज़ा की है, तो कंघा करे सफाई,इन प्रतीकों में छिपी हुई है, रूह की सच्ची कमाई।
पर सोचो मत कि 'तप' केवल, पर्वत की गुफा में है,जीवन के हर एक पल में, हर सुख-दुख की वफ़ा में है।जो गृहस्थ में रहकर भी, धर्म की ज्योत जलाता है,सच्चा 'तपस्वी' वही है जो, हर फर्ज़ निभाता है।सेवा घर की, नेक कमाई, और फर्ज़ों की पालना,यही है तप, जिसे मुश्किल है, जीवन में ढालना।जंगल जाकर शरीर तपाना, शायद फिर भी आसान है,पर दुनिया में रहकर 'निर्मल' रहना, सबसे बड़ा इम्तिहान है।
श्री कृष्ण ने गीता में भी, यही भेद समझाया,कर्म से भागना 'तप' नहीं, बस मोह को है मिटाया।तिरुक्कुरल भी यही सिखाता, तप की महिमा भारी,जो अपना जीवन होम करे, वही है उपकारी।तप की भट्टी कर्म-क्षेत्र में, हर पल ही जलती है,सच्चे इंसान की परीक्षा, हर घड़ी यहाँ चलती है।तपस्वी की तरह जो अपने, विकारों को जीत लेता है,वो साधारण मानव होकर भी, जीवन को अमृत देता है।शत्रु झुकते, मित्र जुड़ते, और जग सम्मान करे,जब कोई 'अहम' को त्याग, सत्य का ध्यान धरे।जिसने साधा इस 'सहज तप' को, उसको मृत्यु का क्या भय?जीवन में जो 'आप' मिटा दे, उसी की होती जय।पर काँटों भरी डगर है यह, हर पग इम्तिहान है,कहना सरल है बहुत, मगर चलना कहाँ आसान है॥
कर्मों का हिसाब: सत्य का दर्पण
Kural chapter 28 · contents ↑
हर मंज़र हसीन नहीं हो सकता,हर पन्ना रंगीन नहीं हो सकता।कितनी भी कोशिश कर लो तुम, कुछ तोकाला-सफ़ेद रह जाएगा,और इसका हिसाब, आख़िर में काम आएगा।कर्म अच्छे हों या बुरे, ज़ुबान मीठी हो या कड़वी,तेरी सोच भी सीधी हो या टेढ़ी।हर चीज़ का हिसाब होगा आख़िर में,तब इंसान अपने किए को रोएगा।आज जब समय तेरे पास है,इस पल यह सोच क्यों नहीं?फिर जब यह वक़्त गुज़र जाएगा,उसकी फ़िक्र तेरे ज़हन में क्यों नहीं?यह माया का जाल ही कुछ ऐसा है,वो नज़र नहीं आता, जो जैसा है।हर किसी के चेहरे पर नक़ाब है,और नाटक कर-कर के, बंदे का हाल ख़राब है।यह काला-सफ़ेद ज़हर, है मन का घोर विकार,इसे साध ले जो, वो पाए 'सत-चित-आनंद' का सार।मन उलझा है 'क्षिप्त', 'मूढ़' और 'विक्षिप्त' के जंजाल में,विरला ही हो 'एकाग्र', जो थमे 'निरुद्ध' के हाल में।सब खेल है वृत्तियों का, जिससे उपजते विकार,'शम' और 'दम' ही करते, इनका सही उपचार।थिरुक्कुरल के ज्ञान ने भी, यही मर्म समझाया,
पाखंड के इस खेल का, असली सच दिखलाया—झूठ बोले गर मनुष्य, तो हँसते हैं पञ्च-तत्त्व,मन में हो मैल, तो व्यर्थ है साधु का स्वत्व।संतों का चोला पहन, फिरे जो शंकित मन,जैसे बाघ छुपा हो, ओढ़ के गाय का तन।गलत काम करो तुम, वही चोला पहन,जैसे भेड़ की खाल में, छुपा हो भेड़िया।
पर अगर साधु रूप धर के, काम करें शैतान का,सदा-सदा देंगे वो वास्ता, अपने बुरे कर्मों का।दगाबाज़ एकांत वासी सा, कोई निर्दयी नहीं,जैसे हो फल गूलर का—भीतर काला, बाहर सही।कितने ही गोते लगाएं, गंगा में गुनाह,छुपा के अपनी बुराई, साधु जैसी आँखों में।इसीलिए किसी को उस के कर्मों से जानो, न कि दिखावे से,साधो तेरे मन, जब तक है मन दाग-दाग।गर जान लो तुम, क्या है असली सदाचार,तो न ज़रूरत पड़े बाल मुंडवाने की, या बढ़ाने की।
जीवन का आरोहण
Kural chapter 29 · contents ↑
महर्षि पतंजलि ने जग को, योग-दृष्टि दी नई अनूप,अष्टांग-पथ दिखलाया हमको, जीवन का जो सत्य-स्वरूप।पहली सीढ़ी 'यम' की आई, जग से साधो जो व्यवहार,सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य संग, अपरिग्रह का हो आधार।
इसी 'यम' में 'अस्तेय' बसा है, जिसका अर्थ अचौर्य महान,थिरुकुरल भी यही सिखाता, निति-धर्म का देकर ज्ञान।पश्चाताप से गर बचना तो, चोरी का विचार भी त्यागो,छल-कपट और लोभ-मोह के, अंधकार से दूर ही भागो।
छल की पूंजी दे बर्बादी, पल भर का बस लाभ मिले,प्रेम-दया सब मिट जाते हैं, जब लालच का पाप खिले।सदाचारी को स्वर्ग-सुख है, चोर को नर्क का है संताप,मन से भी यदि चोरी सोची, तो समझो कर बैठे पाप।
दूजी सीढ़ी 'नियम' की आई, निज-संयम का है यह बल,शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय से, जीवन करते हैं उज्ज्वल।ईश्वर में जब ध्यान रमे तो, मिटते सारे भव के क्लेश,अब आगे की यात्रा देखो, जहाँ न बचता कोई शेष।
'आसन' से तन स्थिर हो जाए, 'प्राणायाम' से साधे श्वास,'प्रत्याहार' में इन्द्रिय सिमटें, जगे चेतना का विश्वास।चित्त बंधे जब एक बिंदु पर, 'धारणा' कहलाती है,अविचल धारा बहे 'ध्यान' की, जो उस पार ले जाती है।
अंत में आती 'समाधि' पावन, जहाँ 'लय' हो संसार,मैं और तू का भेद मिटे सब, मिले शून्य का विस्तार।देह भूल 'विदेह' बनें हम, मिले शांति जो आदि-अनंत,यही योग है, यही मोक्ष है, जीवन-पथ का सुखद वसंत।
सत्य: दृष्टि से सृष्टि तक
Kural chapter 30 · contents ↑
“परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान् |पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम् ||”
गीता के उस श्लोक में जब, अर्जुन ने 'परम' स्वीकारा था,क्या वह केवल दृष्टि भ्रम, या बोध का उजियारा था?शपथ मात्र बनकर न रह जाए, ग्रन्थ यह पावन,तर्क की कसौटी पर हो, विचारों का अब सृजन।
आज विज्ञान भी कहता है, जो देख रहे वो 'सत्य' है,दृष्टा बिना दृश्य का, भला क्या कोई औचित्य है?दृष्टिकोण जब बदल गया, तब वास्तविकता निखर गई,अर्जुन की चेतना जगी, तो दिव्यता संवर गई।
उसी बोध का, इस जग में, व्यावहारिक महत्व है,'कुरल' के तीसवें अध्याय में, इसी सत्य का तत्व है।सरल अर्थ में सत्य वही, जो हर बुराई से क्षीण हो,झूठ भी अगर मंगलकारी, तो वह सत्य में लीन हो।
जान-बूझ बोले न असत्य, वर्ना ज़मीर धिक्कारेगा,सत्य आचरण करे जो, साधु उसे ही स्वीकारेगा।दान-पुण्य से बढ़कर जग में, केवल सच का मान है,सच्चाई के समतुल्य न कोई, दूजा यहाँ ज्ञान है।
बिन प्रयास सब सद्गुण आते, जीवन में अनायास,गर सच का दामन थाम लिया, तो नैतिकता है पास।जल से तन की शुद्धि होती, सत्य से पावन आत्मा,बाहर के दीपक मिथ्या हैं, सच ही है परमात्मा।
सब अच्छाइयों का जग में, सच ही तो आधार है,दृष्टा और आचरण का, बस यही एक सार है।
क्रोध और शांति
Kural chapter 31 · contents ↑
आज यह चाह, कल नई कोई प्यास है,भीड़ में होकर भी, मन क्यों उदास है?दिन को मिले रोटी, रात को मिले नींद,गर यह मयस्सर, तो पक्की है नींव।
शेष सब कामनाएं, मन के विकार हैं,सुख की तड़प में, बस दुःख के अंबार हैं।सांसें भी जिसकी, हवाओं की ऋणी हैं,माटी की देह, फिर क्यों इतनी तनी है?
जोड़कर कंकड़, महल अपना समझता,काल के चक्र को, अपना सपना समझता।व्यर्थ की चिंताओं में, जीवन है घिसा हुआ,लोभ और मोह के, पाश में कसा हुआ।
यूँ तो कई व्याधियां, मन को घेरे हैं,पर 'क्रोध' ने डाले, सबसे गहरे डेरे हैं।यह वो अग्नि है, जो पहले 'निज पात्र' जलाती है,जिसमें यह उबलती, उसे ही गलाती है।
स्नेह के धागे, एक झटके में तोड़ दे,हंसता हुआ चेहरा, विकृत कर छोड़ दे।शास्त्रों का सार, बस इतना ही आया है,संत तिरुवल्लुवर ने, मर्म यह बताया है:
संयम वही, जहाँ 'दंड' देने की शक्ति हो,निर्बल की शांति तो, बस मजबूरी की भक्ति हो।सब सहकर भी जो, प्रतिशोध नहीं लेता,असल में वही, स्वयं को जीवन देता।
क्रोध को संगी बना, क्यों विषपान करता है?पल-पल यह तुझको, भीतर से हरता है।अगर वह धधके, दावानल की तरह,तो पी जा उसे, नीलकंठ की तरह।
त्यागी वो नहीं, जो वन में जा सोते हैं,योगी हैं वो, जो 'आग' पीकर भी शांत होते हैं।
पीड़ पराई और धर्म
Kural chapter 32 · contents ↑
तेरी जंजीरों ने, मुझको जकड़ा है,कर दे रिहा अब, बस यही 'अरज़' है।ये रस्में, ये वादे, हैं सब फसाने,रब ने तो केवल, 'इंसान' बनाये।
तन्हा जो बैठा, तो राज़ समझ आया,क्या 'प्यार' है, और क्या 'ख़ुमार' का साया।बुद्धिमान होकर भी क्या भला करेगा?जो दूजे के दुःख को, अपना न कहेगा।
जब अपनी ही रूह को, ज़ख्मों से बचाना,तो ज़िंदा किसी दिल को, तुम न दुखाना।जिसको भी चुभता है, अपनी चोट का दर्द,वो क्यों उतारेगा, औरों पे वही दर्द?
जो बुरा भी करे, उस पर न क्रोध कर,निडर जो सताए, उसका भी बोध कर।ईसा ने कहा और वल्लुवर ने माना,पापी को बस एक ही, सज़ा तुम सुनाना—
भलाई से अपनी, उसे शर्मसार कर दो,वो दे ज़हर, तुम वफ़ा उधार कर दो।सुबह की बुराई, गर शाम को है आनी,तो क्यों लिखे बन्दा, अपनी बर्बादी की कहानी?
मैं चाहूँ, मैं पाऊँ—ये छोड़ दे गुमान,बस एक ही उसूल को, तू अपना धरम मान।गर कुछ तक़लीफ देता है, तो हरगिज़ न कर,ख़याल में भी किसी को, तू आहत न कर।
अध्यात्म का ऑपरेटिंग सिस्टम: जीते-जी मोक्ष की युक्ति
Kural chapter 33 · contents ↑
माया के इस जगत में, यह तन एक यंत्र है,सूक्ष्म शरीर कंप्यूटर सा, अद्भुत इसका तंत्र है।'मन' है RAM सा चंचल, जो डाटा पल में खोता है,इंद्रियाँ हैं की-बोर्ड माउस, जिनसे इनपुट होता है।
आदर्श स्थिति वो हो साधक, जहाँ 'हार्डिस्क' (चित्त) खाली हो,निज मन रहे निर्मल दर्पण, न कोई भीड़-भाड़ वाली हो।सारा डाटा, सारा ज्ञान, 'क्लाउड' (ब्रह्माण्ड) में हो संचित,निजी बोझ से मुक्त रहे मन, न रहे सत्य से वंचित।
सिस्टम को रखना है अगर, वायरस से तुमको दूर,तो 'अहिंसा' का रक्षक, अपनाना होगा ज़रूर।चाहे पीठ शारदा की हो, या काशी का हो धाम,हर पंथ ने, हर संत ने, बस जपा अहिंसा नाम।
घृणा से जीवन हर लेना, काम है शैतान का,अभय दान देकर जीना, लक्षण है भगवान का।निज भोजन को बाँट कर, औरों के प्राण बचाना,यही धर्म है श्रेष्ठ, यही है सच्चा पुण्य कमाना।
अहिंसा की ही सीढ़ी से, मानव ऊपर चढ़ते हैं,हिमालय की कन्दराओं में, निर्भय होकर बढ़ते हैं।हिंसक बनकर लाभ मिले, तो उसे ठोकर मार दो,प्राण संकट में हों भले, पर अहिंसा को प्यार दो।
हिंसा है वो योनि नीच, जो रोग और शोक लाती है,कफ़न में लिपटे मुर्दे को, और अधिक तड़पाती है।अहिंसा जो साध ले, उसे वनचर भी न सताते हैं,हिंसक पशु भी पास आकर, वैर भाव भूल जाते हैं।
जब अहिंसा सिद्ध हो, तब 'शम' (Shama) का पहरा लगता है,'बुद्धि' जो आदेश दे, बस वही इनपुट सजता है।सत्य और ब्रह्मचर्य का, फिल्टर सदा लगा रहे,यम-नियम के पालन से, कचरा सदा हटा रहे।
'दम' (Dama) साधे मन के वेग को, रोके चंचल वृत्ति,विक्षिप्त से एकाग्र बने, यही है सच्ची संपत्ति।तितिक्षा और उपरति से, जब चित्त स्थिर हो जाता है,तब यह मानवी कंप्यूटर, 'समाधान' को पाता है।
न घर छोड़ना, न वन जाना, न वैराग्य का वेश धरें,परिवार के संग रहकर ही, हम ब्रह्म का परिवेश वरें।जब 'हार्डिस्क' हो निर्मल, और 'क्लाउड' से नाता हो,तो संसार में रहकर भी, ब्रह्म से जुड़ना आता हो।यही है योग, यही है मुक्ति, जीते जी मिल जाए धाम,अखंड ब्रह्म से जुड़ा रहे, यह मानवी कंप्यूटर का काम।
प्राचीन दर्पण और क्षणभंगुर सत्य
Kural chapter 34 · contents ↑
वैदिक ऋचाओं से जो ज्ञान की, धारा अविरल फूटी,बाहरी यज्ञ से हटकर, भीतर की ओर अनूठी।जहाँ कर्मकांड थमता है, वहाँ अध्यात्म शुरू होता है,पर कुरल चेताता है उसको—जो समय गँवा कर रोता है।यह जगत क्षणभंगुर है, कल था जो, आज नहीं है,इस नाशवान को 'शाश्वत' मानना, सबसे बड़ी कमी है।
जब दत्तात्रेय ने परशुराम को, मोह-निद्रा से जगाया,त्रिपुरा देवी के रूप में, चेतना का सत्य दिखाया।बुद्धिमान को हर पल, मौत का अहसास रहना चाहिए,जैसे सर पर लटकी तलवार, जिसे हर पल सहना चाहिए।मार्कंडेय की 'चिरंजीवी' उम्र भी, यूँ ही निकल जाएगी,डेढ़ लाख वर्षों की अवधि, बस 'कल' जैसी नज़र आएगी।
अशोक वाटिका में वैदेही ने, देह से नाता तोड़ा था,साक्षी भाव में स्थित हो, मोह का बंधन छोड़ा था।आत्मा का यह शरीर, नहीं है कोई पक्का ठिकाना,जैसे अंडे का कवच तोड़, पक्षी का उड़ जाना।संपत्ति भी है क्षणिक, अभी आई और अभी जाए,इससे पहले कि देर हो, इसे सत्कर्मों में लगाए।
कृष्ण ने गीता में समझाई, मन को साधने की युक्ति,हर स्वभाव के लिए दी, एक अलग राह और मुक्ति।शंकर ने माना जगत 'स्वप्न' है, यह माया का घेरा है,पर जब तक नींद में हो तुम, कर्मों का ही बसेरा है।भले ही 'परम सत्य' में यह जग, केवल एक कहानी है,पर 'व्यावहारिक' जगत में, सत्कर्मों की ही मानी है।
क्या ये पुरानी कथाएँ हैं, या संस्कृत के गहरे राज़?आज का विज्ञान भी अब, सुन रहा है वही साज़।जिसे कार्ल युंग ने खोजा, जिसे 'मेटाकॉग्निशन' मानता विज्ञान,वो भारत का 'साक्षी भाव' है, वो ही असली आत्म-ज्ञान।आत्मा कल थी, आज है, पर शरीर कल था, आज नहीं,जो इस सत्य को जान ले, उससे बड़ा कोई ताज नहीं।
हंस की घर वापसी
Kural chapter 35 · contents ↑
हंस जब फंस जाए, तो उसको कौन छुड़ाए?क्या उड़ारी ऊँची है, या पंख हैं कमज़ोर?हर किसी को यहाँ, एक-सी ही उड़ारी भरनी हैसाँस-दर-साँस, यह सीढ़ी चढ़नी है।हर पल उसे, नया मंज़र दिखाए दिलकशहुनर कमाल है, न समझे ये माया का रंगमंच हैऔर नचाए उसे, जैसे लालसा का ‘पंच’ है।मगर यहाँ सब के साथ, और भी हंस हैंकुछ बराबर के, तो कुछ छोटे-बड़े ‘कंस’ हैंइन सबको साथ लेकर चलना भी, उसका ‘करम’ हैएक सामंजस्य बनाकर रखना, उसका ‘धरम’ है।इस धरम-करम के चक्कर में, वो अपनी उड़ारी भूल गयाफँस के दुनियावी दलदल में, वो घर का पता ही भूल गया।
हंस मगर इस उलझन में, और फंसता जाएआखिर क्यों मेरे पंख, मेरे काम न आए?तब गूंजा वो ज्ञान, जो त्याग का आलेख है"छूटे जब मोह-माया, मिटते तब क्लेश हैं।"
चाहिए गर ख़ुशी, तो तज दे तू चाहफिर न फिक्र कोई, न कोई परवाह।पाँच घोड़ों की रास, तू कस के न थामदाग धुल जाएंगे, बन जाएंगे काम।
पकड़ के जो रखे, तो बढ़ता है भारत्याग में ही छिपा है, सच्चा ये सार।जिसे न जनम की, अब कोई खोजउसे तो लगे, ये बदन भी एक बोझ।
तजा 'मैं' और 'मेरा', जो इससे है ऊँचावो मानों कि अंबर के, पार जा पहुँचा।जो फँसा रह गया, इस 'मेरे' के जाल मेंवो जुड़ा नर्क से, हर एक हाल में।
सुन हंस! एक ‘पाश’ और हैमोतियों की चाह और, ‘सीप का प्रकाश’ और है।सीपियाँ-मोती सब छोड़ दे, ये 'जूनें' हैं कच्ची मिट्टीहिंसा को त्याग, दया हो चाहे खुद पर भी।'चरित्र' का दीप जला, जो दिखे-बुझे एक ही 'चिट्ठी'कर 'दर्शन' आस्था का, कर शक्तियाँ इकट्ठी।घर का पता पूछ 'ज्ञान' से, घड़ा हो जो ‘पक्की मिट्टी’उस 'साजन-हार' को याद कर, जिसने राह दिखाई।
अब माया के चक्कर से, खुद को निकालमिले मुक्ति ऐसी, न हो फिर ये हाल।उसके बताए पते पर, अब चलना शुरू करगर नहीं उड़ सके, तो भी फिक्र न कर।
चल-चल के भी तू वहीं पहुँचेगा, जहाँ से उठा थाफिर से याद आएगा वो, जिसने तुझे गढ़ा था।वो याद इक दिन, इतनी 'पुर-असर' हो जाएगीतेरी आस्था की उड़ारी, तुझे तेरे घर ले जाएगी।
हमेशा के लिए प्रभु के पास...जहाँ न बंधन, न कोई आस।
सत्य-साक्षात्कार: सिद्धत्थतो सम्बुद्धं
Kural chapter 36 · contents ↑
सिद्धत्थतो सम्बुद्धंरुक्खमूले यदा सिद्धत्थस्स समाधि विवरि, अथासि गोतमो बुद्धोभवनिद्दा च सुपिना पबुज्झित्वा, सो ‘पबुद्धो’ ति विस्सुतोसति विपुला हुत्वा, सच्चं पस्सित्वा, सो ‘सिद्धबुद्धो’ ति पञ्ञातोयदा ञाणं अधिपञ्ञा-पारंगतं, तदा जातो ‘सम्बुद्धो’
वृक्ष-मूल में जब सिद्धार्थ की समाधि खिली, तब गौतम 'बुद्ध' हुए,भव-निद्रा और स्वप्नों से जागकर, वे 'प्रबुद्ध' नाम से विख्यात हुए।स्मृति विपुल हुई, सत्य का दर्शन कर, वे 'सिद्धबुद्ध' कहलाए,जब ज्ञान और प्रज्ञा पारंगत हुई, तब वे ही 'सम्बुद्ध' बन छाए।
'पशुत्व' से 'सम्बुद्ध' बनने में, जो परम सत्य प्रकाशित हुआ,उसी का मर्म तो 'तिरुक्कुरल' में भी आलेखित हुआ।अविद्या को विद्या मान लेना ही क्लेश है, जो ले जाता दुःख के द्वार,किन्तु जिसकी दृष्टि हो निर्मल और भ्रम-मुक्त, वो पाता है सुख अपार।एक बार यदि सत्य का आलोक जाग गया, तो स्वर्ग भी धरा पर,और यदि सत्य न दिखा, तो पंचेन्द्रिय-निग्रह भी किस काम का?कोई भी वस्तु हो, कैसा भी गुण हो, सर्वत्र दर्शन हो सच्चाई एक,जिसने जान लिया वह परम सत्य, उसे मिली पुनर्जन्म से मुक्ति।जिसने सत्य का अन्वेषण किया और उसे आत्मसात किया,उसके लिए पुनः संसार में जन्म लेना, मानो असंभव किया।सत्य ही इस जगत का सर्वश्रेष्ठ आभूषण है,जिसने सत्य जानकर स्वयं को इस 'भव-माया' से किया मुक्त।
मिट गए उसके काम, क्रोध और मोह,और नाश हुए सर्व दुःख, जैसे मिटता है तिमिर सूर्य की 'अंशु' से।
इच्छा, पुनर्जन्म और आनंद
Kural chapter 37 · contents ↑
आज किसी की चाह, कल किसी कीक्यों इतनी चाहतें, क्यों इतनी तकलीफें?दिन को रोटी, रात को नींदगर यह दोनों हासिल होंतो बाकी चाहतें सारी खोटी हैंयह सब इंसान की अपनी ही उपज हैं।
'मैस्लो' के 'पिरामिड' की, हर सीढ़ी खुद बनाई हैरब ने तो बस बंदा गढ़ा, यह दुनिया किसने सजाई है?इंसान ने ही पाले हैं, यह सारे के सारे सियापेअब तन्हा बैठा सोच रहा, यह सब हैं अपने ही आपे।
मैं यह चाहूँ, वो मैं पाऊँइसे रिझाऊँ, उसे मैं भाऊँक्या है अच्छा, क्या है बुराखुद ही सबका भेद बताऊँ।
'तिरुक्कुरल' ने खोल दिया, अब सत्य का वह अध्यायइच्छा ही है मूल यहाँ, जिससे पुनर्जन्म हो जाएमुक्ति की है प्यास अगर, तो छोड़ दे यह जंजालइच्छा मिटी तो सुलझ गया, जीवन का हर सवाल।
इच्छा से डरना धर्म है, यह पग-पग देती धोखाविरक्त को कोई दुःख नहीं, दूजे को नहीं कोई मौकाजिसने त्यागा लोभ यहाँ, वो बंधनों से मुक्त हुआबाकी तो बस जन्म-मरण के, चक्र में है युक्त हुआ।
जब यह 'कम्बख्त' इच्छा मर जाएतभी 'सत-चित-आनंद' मिल पाए।
तक़दीर और तदबीर
Kural chapter 38 · contents ↑
सबकी अपनी सोच यहाँ है, सबके अपने ख़याल,कोई माँगे चंद खुशियाँ, कोई सारा संसार।महल-अटारियाँ खड़ी कर भी, मन रहता बेचैन,औरों की बढ़ती रफ़्तार देख, चुभते हैं दिन-रैन।
आगे कोई निकल गया तो, मन में उठती ईर्ष्या,मैं रूठूँ तो वो मुस्काए, कैसी यह तपस्या?वैर-भ्रम के बोझ तले, यूँ ही दबता जाता है,इंसान अपनी ही हसरतों में, उलझता जाता है।
एक चाह पूरी न हो कि, दूजी सिर उठाती है,जो पास है उसका शुक्र नहीं, नज़र दूर ठहर जाती है।संभल जा ऐ इंसान! अभी वक़्त की मुट्ठी खुली है,वर्ना लौट के आना होगा यहीं, अगर हसरत अनकही है।
यही खेल है सारा साहिब, तक़दीर और तदबीर का,कभी ज़ोर चलता नहीं, हाथों की लकीर का।अच्छी हो तो 'मेहनत' भी, दुनिया में 'हुनर' कहलाए,बुरी हो तो वही 'कोशिश', बस थकान बन रह जाए।
वक़्त का पहिया घूमे तो, मूर्ख भी अक़्लमंद है,किस्मत रूठे तो अक़्ल के, सब दरवाज़े बंद हैं।इंसान वही, पर नाम नया, वक़्त उसे दिलवाता है,कभी राजा सा सजता है, कभी धूल में मिल जाता है।
पर 'तदबीर' को छोड़ के बैठना, भी तो एक गुनाह है,कर्म के बिना तक़दीर भी, एक भटकी हुई राह है।दौलत की अंधी दौड़ में, इंसान खोता अपनी साख,लिखा न हो जो नसीब में, वो अंत में केवल राख।
करोड़ों कमा लेने पर भी, खर्च वही जो भाग्य में है,पर कर्म करना ही तो, मानव के सौभाग्य में है।सब अच्छा हो तो 'मैं' किया, बुरा हो तो 'नसीब' को कोसे,अरे! तक़दीर से बड़ा क्या है? बस रह गए इसी भरोसे।
अजर-अमर भारत और चक्रवर्ती
Kural chapter 39 · contents ↑
है इसकी फ़िज़ाओं में कुछ बात अलग सी,ये देश है दुनिया में, जन्नत की झलक सी।बनावट में इसकी मिले हैं तीन 'बर-ए-आज़म',जब एशिया से आ मिला, अफ़्रीका का दामन।
उस एक बड़ी टक्कर से, उभरा हिमालय महान,जो आज भी बढ़ रहा है, बन कर हमारा निगेहबान।हिमालय की गोद से, निकलती हैं नदियाँ,जैसे बदन में दौड़ती हों, खून की धमनियाँ।
जुदा है ज़माने से, यहाँ की आबो-हवा,समंदर के सीने से, मानसून की उठी घटा।ऋग्वेद के पन्नों में भी, जल-चक्र का नाम है,सूरज की किरणों का भी, उसमें ऊँचा मुकाम है।
लाखों बरस पहले था, डायनासोर का यहाँ डेरा,अब दुनिया का छठा हिस्सा, करता है यहाँ बसेरा।क्षेत्रफल में कम सही, पर खास है यह देश,इंसानी बरकत का यहाँ, दिखता है परिवेश।
जहाँ ज़िन्दगी खिलने के, होते हैं आसार,वहीं धरा स्वीकारती, हँसकर सबका भार।मज़हब की दीवार नहीं, न कोई तेरा-मेरा,'सामूहिक चेतना' का, है यहाँ सवेरा।
क्या ज़मीन, क्या जानवर, सब कुदरत की ईजाद,एक-दूजे के साथ से, रहती दुनिया आबाद।करम बदलें, सोच बदलें, आओ बदलें देस,वसुधैव कुटुम्बकम ही, हो अपना संदेस।
पर इस पावन माटी की, जो रखे रीत-प्रीत,उसी ने रचा यहाँ, मानवता का गीत।चाहिए जिसे उत्तर ता दक्खिन का संगीत,वही साध सके है, शासन की पुनीत रीत।
सेना, प्रजा, संपत्ति, मंत्री, मित्र और सुदृढ़ गढ़,इन छह अंगों को जो साधे, वही है राजा दृढ़।चक्रवर्ती के चार गुण—उद्यम, साहस, दान और ज्ञान,इन्हीं से बढ़ता है जग में, एक शासक का मान।
तीन गुण और जुड़ें खाते में—सतर्कता, विद्या और निडरता,वही है शासक जो न घबराए, धर्म से आए जब भी तस।लड़ाई रखे दूर, पर बहादुरी रखे बगल में,विपदाओं से जो न हारे, हर एक पल में।
खजाना जिसका भरे—कमा कर, बचा कर और बांट कर,वही है सच्चा शासक जो जिए प्रजा का दुख छाँट कर।उसी राजा का गुण गान करें सब, जो बोले मीठे वचन,संसार करे प्रशंसा उसकी, जो न तोड़े कभी नियम।
दान दे, रक्षा करे और बोले जब भी मीठा,देवता भी पूजें उसे, जिसने ऐसा शासन सींचा।उसी का राज्य रहे खुशहाल, जो रखे हिम्मत सुनने की वचन कटु,सत्य की राह पर जो चले, न हो जिसका इरादा पटु।
धन, दौलत, दयालुता, इन्साफ और प्रेम अपनी प्रजा के लिए,जिसमें ये सब गुण समाए, वो है शासक महान, वो है शासक महान।
यंत्र से चिंतन की ओर
Kural chapter 40 · contents ↑
फिर विमान में विलंब, फिर वही प्रतीक्षा,समय काटने की अब, कैसी यह परीक्षा?नज़रें हैं स्क्रीन पर, मन कहीं और है,भीड़ तो बहुत है, पर हर कोई 'कठोर' है।
अब 'कृत्रिम बुद्धि' (A.I.) का नया जाल बिछा है,निज विवेक का देखो, कैसा हाल हुआ है।जो प्रश्न थे चिंतन के, वो चैट-बॉट को सौंपे,हमने अपनी ही जड़ों में, आलस्य के बीज रोपे।
तर्क और विचार अब यंत्रों के अधीन हैं,भावनाएं शून्य हैं, हम कितने शक्तिहीन हैं।हाथों की कला बस, 'क्लिक' तक सिमट गई,इंसान की स्वतंत्रता, डेटा में लिपट गई।बादलों में गूंजता, यह कैसा शोर है?मशीनें हैं स्वतंत्र, पर गुलाम हम 'कमज़ोर' हैं।
इस भ्रम के अंधेरे से, यदि बाहर आना है,तो उस प्राचीन प्रकाश को, फिर से अपनाना है।संतों का संदेश, जो समय से परे है,वही सच्चा मार्ग है, जो ज्ञान से भरे हैं:
अंक और अक्षर को तुम, अपने दो नयन बनाओ,बिना बोध के जीवन क्या, यह सत्य जान जाओ।स्क्रीन की चमक नहीं, भीतर का दिया जलाओ,सीखो जो है सारयुक्त, और जीवन में ढाल जाओ।
जैसे रेतीली भूमि में, जल गहरा ही मिलता है,वैसे ही गहरे अध्ययन से, प्रज्ञा-कमल खिलता है।उथले ज्ञान से प्यास, कभी बुझ नहीं पाएगी,गहराई में उतरो, तभी समझ आएगी।
विद्वान का न कोई मुल्क, न कोई पराया है,सारी वसुधा अपनी, यह ज्ञान ने सिखाया है।फिर क्यों अज्ञान में, यह जीवन गवाना है?मरते दम तक सीखने का, दीप जलाना है।
निर्धन जैसे धनवान के, द्वार पर झुकता है,ज्ञान उसी को मिलता है, जो विनय से झुकता है।बांटने से जो बढ़े, बस वही संपत्ति है,बाकी सब नश्वर है, बस क्षणिक विपत्ति है।
यंत्र तो साधन हैं, साध्य मत बनाओ,सात जन्मों तक जो चले, वह ज्ञान कमाओ।
जीवन का 'कलर'
Kural chapter 41 · contents ↑
हर किसी के जीवन में, इक ऐसा भी दिन आएजब अपनी ही 'अविद्या' से, वो मन ही मन घबराए।बचपन तो कट गया खेल में, माँ-बापू की छाया मेंपर यौवन उलझा रहा, रंग, रूप और माया में।
तब जाना नहीं कि बिन ज्ञान, जीवन बस एक धोखा हैजैसे 'कलर भूमि' पर, न फसल है, न कोई झोंका है।पुरानी पीढ़ी जी गई, जज़्बातों को छिपा करनई पीढ़ी ने सब खो दिया, मौज को यूँ जता कर।
सजी-धजी काया थी, पर भीतर 'सत्त' नहीं थासुंदर 'मिट्टी की गुड़िया' सा, जीवन का कोई अर्थ नहीं था।आँखें तो थीं चेहरे पर, पर 'बोध' की दृष्टि न पाईबिना पढ़े जो समझदार बने, बस जग की हँसी उड़ाई।
गृहस्थ आश्रम की दौड़ में, दिन-रैन का ज्ञान नहींपशु-सा केवल पेट भरा, 'आत्म' का कोई ध्यान नहीं।'मैं कौन हूँ?', यह प्रश्न कभी, मन में नहीं उभरानर के रूप में 'पशु' ही, इस तन के भीतर उतरा।
विद्वानों की सभा में अब, सिर कैसे मैं उठाऊँ?खाली घड़े सा शोर है मन, कैसे उसे छिपाऊँ?वानप्रस्थ की ड्योढ़ी पर, अब मन ये सोच रहा हैशतरंज की बाज़ी हार के, खुद को ही टटोल रहा है।
गर 'शतरंज' की बिसात पर, प्यादे न ज्ञान के चलतेतो राजा भी पिट जाता है, जब दाँव वक्त के ढलते।निजी वजूद भुला बैठा, दुनिया की आपाधापी मेंअब सन्नाटा गूँज रहा, जीवन की इस नाकामी में।
गर ये जीवन का मायाजाल, पहले समझ में आ जातागृहस्थ में ही 'वल्लुवर' का, वो सत्य अगर मिल जाता।तो बुढ़ापे में ये 'कलर' ज़मीन, उपवन सी खिल जातीमिट्टी की गुड़िया में भी, 'प्राण-प्रतिष्ठा' मिल जाती।
अब धीरे-धीरे ढल रही, साँसों की ये डोरकाश 'श्रुत' का दीप जलाते, उस बीते हुए भोर।सारे दुख और कष्ट मिटते, जीवन पावन हो जाताभटकन सारी मिट जाती, मन मधुबन हो जाता।
जीवन का श्रवण
Kural chapter 42 · contents ↑
हर किसी के जीवन में, इक ऐसा भी दिन आएजब खुद अपने साये से, वो मन ही मन घबराएबचपन तो कट जाता है, खेल-कूद की छाया मेंपर यौवन उलझाता है, अपने रंग और माया मेंतब कानों ने न सहे थे, वो 'ज्ञान' के तीखे बोलअब जीवन ढूँढ रहा है, उस अनमोल धन का मोल।
गृहस्थ की आपाधापी में, बस पेट की चिंता कीपर 'कानों की भूख' मिटे, न कोशिश वो किंचिंत कीजब कानों को 'भोजन' नहीं, तो रूह भूखी सोती हैसिर्फ पेट भरने से ही, कहाँ तृप्ति ये होती है?दौलत तो बहुत कमाई, पर वो 'श्रेष्ठ धन' न पाया'श्रुति-धन' बिना जगत में, सब सूना और पराया।
वानप्रस्थ की ड्योढ़ी पर, अब पाँव जब थराते हैंफिसलन भरी राहों पर, अब गिरते और लड़खड़ाते हैंकाश! संतों के वचनों की, इक 'लाठी' जो गह लेतेबुढ़ापे की इस कीचड़ में, हम गिरते नहीं, रह लेतेमूर्खता सब मिट जाती, गर सत्संग को चुनतेअक्षर-ज्ञान न भी होता, गर 'ज्ञानी' को हम सुनते।
निजी वजूद भुला बैठा, दुनिया की आपाधापी में'मैं कौन हूँ, मकसद क्या है?', गूँजे अब खामोशी मेंजिन कानों में न उतरा, उपदेशों का कोमल सारवो कान तो बहरे हैं, चाहे सुनें जगत का शोर अपारस्वाद जीभ का बहुत लिया, पर 'श्रवण-स्वाद' अनजानाबिना बोध के पशु समान, है केवल खाना-मर जाना।
गर ये जीवन का मायाजाल, पहले समझ में आ जातागृहस्थ में ही 'आत्म-चेतना', का दीप अगर जल जाता'सुनने' की आदत से ही, मन का मैल धुल जाताबंद पड़ा जो मोक्ष द्वार, वो दस्तक पे खुल जातासारे दुख और कष्ट मिटते, जीवन पावन हो जाता'श्रवण' जो करता सादगी से, मन मधुबन हो जाता।
प्रलय, प्रज्ञा और नवनिर्माण
Kural chapter 43 · contents ↑
हम खड़े हैं उस देहरी पर, जहाँ प्रलय भी है, आगाज़ भी,ये अलग तूफ़ान नहीं, एक ही सागर का है साज़ भी।विनाश के इस ताने-बाने में, अगर पाना है त्राण,तो बुद्धि को ही अस्त्र कर, गढ़ना होगा 'भीतर का किला' महान।
जवानी में ये जो मर्ज हैं, बदकिस्मती का नाम नहीं,पुरखों ने जो जुआ खेला, ये उसका है अंजाम वहीं।वो देख न पाए कल को, जो आज हम पर भारी है,कि 'आने वाले को जान लेना', बस यही समझदारी है।
लहू के संग अब रगों में, प्लास्टिक भी बहती जाती है,मैला अम्बर नन्हे फेफड़ों में, ज़हर भरता जाता है।अब भी न डरें इस सच से, तो ये कैसी नादानी है?'जिससे डरना चाहिए, उससे डरना' ही ज्ञानी की निशानी है।
जंगल की नब्ज़ जो पढ़ते हैं, उन बुजुर्गों का अब काम है,डेटा महज़ संख्या नहीं, ये धड़कनों का ही नाम है।बाहर के इस शोर में, असली मर्म को पहचानिए,'रूप चाहे जो भी हो, बस सत्य उसका जानिए'।
शहर बनें ऐसे कि जहाँ, सड़कें भी दवा का काम करें,सिर्फ मुनाफ़ा नहीं, हम हवाओं का भी सम्मान करें।कुदरत की लय से हटकर, जो चले वो अज्ञानी है,'विश्व के संग जो ताल मिलाए', वही तो असली ज्ञानी है।
दोहन के साम्राज्य ढहें, अब 'देखभाल' की बारी है,इकोनॉमी (Economy) भी समझे कि साँसें कितनी भारी हैं।धन-दौलत सब व्यर्थ है, गर जीवन ही न बचा पाएँ,'गर विवेक नहीं पास तो, हम सब कुछ खो कर जाएँ'।
इस एक साँस और अगली के, बीच जो फ़ासला शेष है,यही शून्य है सर्जन का... यही वक़्त का आदेश है
फ़ितरत-ए-इंसान
Kural chapter 44 · contents ↑
मैं कैसे तुझे समझाऊँ कि मेरे दिल में क्या हैयह उम्रों का फ़ासला, दीवार बन जाए हर बारयुगों की तरह इंसानों ने पैदाइश के साल तो बाँट लिएफ़ासला कितना भी हो, सोच वही ठहरे हर बार।
कोई कहे हमारी 'Generation' ने यह देखा, वो महसूस कियावक्त बदला है मगर, इंसानी काम वही हैं हर बारयह नाम जो 'X', 'Y', 'Z' के हमने वक़्त को दे दिएज़रा ज़ोर दो दिमाग़ पर, किरदार वही मिलेंगे हर बार।
इंसान की नीयत और फ़ितरत कभी नहीं बदलतीदेखो थिरुक्कुरल के आईने में, अक्स वही दिखेगा हर बारकि दौलत तो बस उनकी दासी है जो अभिमानी नहींजिनके मन में मैल नहीं, जो कपट के ज्ञानी नहीं।
तिल भर भी हो ग़लती, तो ताड़ सी बड़ी लगती हैजब शर्म-ओ-हया, आँखों में खड़ी लगती हैजो राजा पहले अपनी भूल सुधार ले, फिर दूजे को देखेउस पर कोई आँच न आए, वो हर बाज़ी जीते हर बार।
मगर बात 'Baby Boomer' की हो, या आज के दौर की'Normal Distribution' ग़ौर से देखो, वही मिलेगी हर बारवही एक कंजूस, जिसकी दौलत दीमक सी खाती हैन खुद के काम आए, न किसी के काम आती है।
जो कंजूस पूरा करे न अपना काम, वो दौलत डूब ही जाएऐसा लालच सिवाय पतन के, और क्या मंज़र दिखाए?सच को चाहे ढक लो तुम, न निकलेगा कुछ अच्छाकपट का खेल खेलने वाला, मुँह की खाए हर बार।
फिर भी गुस्से में कोई लड़ेगा, किसी भी बात परऔर कोई न कोई, लड़ा के हथियार बेचेगा हर बारलाख तुम पेड़ लगाओ और बचाने की कसम खाओमगर आरी लिए कोई न कोई, आ ही जाएगा हर बार।
कोशिश कितनी भी कर लो तुम, इंसान को इंसान से मिलाने कीअपने नफ़े के लिए कोई, हमें बांटेगा हर बारज़माने को बदलने की, ज़िद छोड़ दे ऐ ग़ाफ़िलखुद को बदलने का ही, मसला सामने आए हर बार।
दिमाग़ की छोड़ो, दिल से पूछो तो रास्ता मिलेगाये आत्म-मंथन ही तुम्हें, सच दिखाएगा हर बार।
अनंत का समीकरण
Kural chapter 45 · contents ↑
आज विराजित जो मूरत में, दिव्य रूप में मढ़कर,कल तक थे वो हाड़-मांस के, मानव-तन में गढ़कर।लालाजी के परम शिष्य वो, कर्मठ और खरे थे,शांत चित्त, भरी दाढ़ी, पर सौम्यता से भरे थे।
शाहजहाँपुर की गलियों में, वो छोटा सा एक आँगन,बसंत-पर्व की आभा से जब, दमक उठा था कण-कण।देश-दिशा से उमड़े प्रेमी, एक नई फेहरिस्त में,न कर्मकांड, न कोई प्रवचन, बस प्रेम था उस उत्सव में।
चार उसूल सिखाये हमको—सफाई, साधना, प्रार्थना,चौथा 'सतत स्मरण' (Constant Remembrance), जिससे हो पूरी अर्चना।मस्तिष्क नहीं, हृदय-भाव की, भाषा एक सिखाई,पोथी नहीं, 'कृपा' (Grace) ही केवल, मंत्र बन के आई।
नेत्र बंद कर दर से माँगो, जिस भी वेश में चाहो,'यथार्थ' (Reality) के दर्शन की, दिखलाई नई राह वो।दी आहुति सर्वस्व की अपनी, ब्रह्म से दिया मिलाए,तेरह ग्रंथियाँ (13 Knots) पल में खोलीं, जो जन्मों में न जाए।
माया, अहम् और वैभव (Splendour) के, चक्रव्यूह सब तोड़े,बिन ग़म के इंसान ने सारे, झूठे बन्धन छोड़े।पर मन में एक प्रश्न उठा, यह "अपूर्णता" क्या है?सामने था जो "सत्य", उसे न देख सका, यह क्या है?
ब्रह्म-क्षोभ (Stir) से उपजी जो भी, शक्ति थी वो अपार,बनी वही भौतिक-ऊर्जा, जब हुआ सृष्टि-विस्तार।विस्तृत होते ब्रह्माण्ड में, यह शक्ति बिखरती जाए,उष्मप्रवैगिकी (Thermodynamics) का नियम, जैसे सच हो जाए।
मूल (Origin) से ज्यों दूरी बढ़ी, 'एंट्रॉपी' (Entropy) बढ़ती आई,इस भ्रम (Illusion) की गहरी निद्रा, हम सब पर थी छाई।भूले हम उस 'स्रोत' को और, भूले निज पहचान,बाबूजी ने तब समझाया—वापस चलो, करो संधान।
भौतिकी (Physics) गर मौन रहे, तो क्वांटम राह दिखाए,रिडबर्ग (Rydberg) के समीकरण को, रूह पर आज घटाए।'तेरह ग्रंथियाँ' (13 Knots) वो 'कक्षाएं' (Orbits), जहाँ फँसा है 'कण' (Particle),'ग्राउंड-स्टेट' (Ground State) की चाह में तड़पे, ढूँढ रहा अपना- पन।
उच्च-विभव (High Potential) की इन दीवारों को, लांघ न कोई पाए,बिन 'क्वांटम-टनलिंग' (Quantum Tunneling) के, कैसे केंद्र में आए?गुरु-कृपा का 'आवेग' (Impulse) जब, मिलता है इस मन को,एक 'जंप' (Quantum Jump) में पा लेता वो, अपने 'मूल-वतन' को।
हम भी तो पदार्थ (Matter) के कण हैं, प्रोटॉन-इलेक्ट्रॉन वाले,लहर बनें तो खुल जाएंगे, उस "शून्य" के ताले।'मास्टर ऑफ कैलिबर' (Master of Calibre), जब तार छेड़ते मन के,सूक्ष्म स्तर की आवृत्ति (Frequency) पर, हम हो जाते 'सम' (Transmission) उनके।
शून्य-अवस्था (Zero State) में वो, खुद जिसमें रहते हैं,ले जाते हैं हमें वहाँ, जिसे "सहज समाधि" कहते हैं।कण से जब हम लहर बनें, मिट जाए सब दूरी,सहज मार्ग पर चलकर ही, हो जीवन-आस यह पूरी।
पानी और मिट्टी
Kural chapter 46 · contents ↑
दान में कुंडल, कवच भी जिसने, हँस कर वार दिए,कुंती ने जो वचन थे माँगे, वो स्वीकार किए।'दानवीर' कहते हैं जिसको, सारे आज तलक,दुःख किसी का देख न पाई, जिसकी एक पलक।
मित्र मिला दुर्योधन जैसा, तो जाँ भी उस पर वार दी,पर रण में उस महाबली ने, धर्म की बाजी हार दी।इतना 'पूरन' राजा कैसे, गलत राह पर आया?तिरुवल्लुवर ने हम सबको, यह सच बतलाया।
"जल का अपना रंग नहीं है, जिस मिट्टी पर बहता,संगति का ही रंग है चढ़ता, पानी कुछ न कहता।"मन तो निर्मल था, पर उसको, भूमि मिली पथरीली,बुरी संग की मिट्टी ने ही, रंगत कर दी गीली।
जन्मे ऊँचे कुल में, लेकिन मोल किया यारों ने,बुद्धि भी हर ली, अभिमानी, गलत सलाहकारों ने।सोच-समझ और कर्म भी सारे, मित्र ही तय करते हैं,अच्छे होकर भी हम अक्सर, बुरी मौत मरते हैं।
पानी तो बस पानी था, वह दोषी नहीं कहलाया,दोष है उस मिट्टी का जिसने, उसको मैला पाया।
रज़ा, रण और रीत
Kural chapter 47 · contents ↑
आज मुझे तेरी ही आस है,तुझ पर पूरा विश्वास है।मैं कुछ और नहीं चाहता,बस तेरी रज़ा में राज़ी रहना चाहता हूँ।
तेरी जो रज़ा है, वही तो सच है,मेरी जो चाहत है, वो कोरा भरम है।ये सुख और दुःख सब मेरे भरम हैं,इनमें छिपे मेरे अपने करम हैं।
आज हर दिमाग़ में छिड़ी लड़ाई,वल्लुवर ने फिर राह दिखाई।राजा की सोच और उस के करम,आओ तोड़ें सारे भरम।
पहले लागत, दूजा नफ़ा,तीजा अंत का हो पता।ये सोच के ही पैर बढ़ाना,फिर जो चाहे वही पाना।
सलाह मशवरा जब भी होवे,मुश्किल काम भी आसान होवे।मूल गंवा के लाभ नहीं होना,आखिर बंदे को पड़ता रोना।
बिना सोचे जो लड़े लड़ाई,समझो मौत खुद बुलाई।दुश्मन को जैसे खाद और पानी,ये मूर्ख की पक्की निशानी।
जो नहीं करने लायक काम,करने से हो काम तमाम।दुनिया की जो रीत है भाई,उसके उल्ट न जाना राही।
जो लोगों को मंज़ूर नहीं,उस काम में कोई नूर नहीं।इस लिए ए बंदे!पहले मन के तराजू में तोल,फिर सोच समझ के मुँह को खोल।भीतर से बुरी सोच को, तू जड़ से दे मरोड़,अपनी चाहत छोड़ दे, बस रज़ा से नाता जोड़।
आत्म-समर और नीति-ज्ञान
Kural chapter 48 · contents ↑
कुरुक्षेत्र के समर में, गूंजा शंख अपार।कांप उठी धरती तभी, नभ में हाहाकार।।कौरव-पांडव दल खड़े, लिए शस्त्र और बाण।युगों-युगों का युद्ध यह, और नसों में प्राण।।
बाबूजी ने मर्म सुनाया, आदिम 'क्षोभ' जगत में आया।शून्य फाड़ ब्रह्मांड पसारा, तारे निकले, मिटा अंधियारा।।हल्के कण भारी हो जाते, धातु रूप धरे इतराते।तेरह अरब बरस की दूरी, फिर भी अभी न यात्रा पूरी।।
वैसे ही यह जीव बेचारा, बिछड़ा जब ईश्वर से प्यारा।बेड़ी कंचन हो या काली, है बंधन की रीत निराली।।अहंकार के घेरे भाई, आत्मा पर चढ़ गई काई।केंद्र छोड़ बाहर को भागे, माया के सपने सब जागे।।
भीतर बाहर युद्ध है, विकट खड़ी है फौज।धर्मयुद्ध कैसे लड़ें, करो विजय की खोज।।एक तरफ है प्रेम-बल, दूजी ओर विकार।नारायण या सेना उनकी? किसको करे स्वीकार?।।
तिरुवल्लुवर राह दिखाते, जीवन का रण हमें सिखाते।पहले निज बल, अरि बल तौलो, फिर साहस का मुख तुम खोलो।।मित्रों की ताकत पहचानो, तब आगे बढ़ने की ठानो।जो न जाने अपनी सीमा, मिट जाता वह होकर धीमा।।पंख मोर का हल्का होता, पर अति भार यान डुबोता।गाड़ी का धुरा टूट जो जाए, फिर वह आगे बढ़ न पाए।।
पेड़ फुनगी पर जो चढ़ जाता, अंत समय नीचे गिर जाता।अति विश्वास पतन का कारण, समझो यह पक्का उदाहरण।।दान करो पर देख कर, अपनी कुल औकात।बिना विचारे व्यय करे, बिगड़े सारी बात।।
आय अल्प हो गम नहीं, व्यय पर हो अधिकार।चादर जितनी हो तेरी, उतने पाँव पसार।।संतुलन ही है योग प्यारे, संतुलन ही ज्ञान।सीमा में जो रह गया, वही मिला भगवान।।
काल, कर्म और प्रहार
Kural chapter 49 · contents ↑
यूँ तो हर रोज़ ज़माने की साज़िशें होंगी,तेरे सब्र, तेरे ज़ब्त की यहाँ नुमाइशें होंगी।हर ऐरा-ग़ैरा तेरे ग़ुस्से को हवा देगा,पर विवेक ही तुझे इस आग से बचा लेगा।
फ़ौरन बदला लेना तो कमज़ोरों की निशानी है,तूफ़ान को रोकना नहीं, उसे साधना ही पानी है।नियम कुदरत का है, हर क्रिया की प्रतिक्रिया होगी,पर मज़ा तब है, जब तेरी 'ख़ामोशी' भी 'क्रिया' होगी।
दिन के उजाले में तो उल्लू भी कौवे से हार जाता है,वही जीतता है, जो समय का सही पासा उठाता है।ज़रा पीछे हट, जैसे मेंढा 'ज़ोर' भरने को,बगुले सा ठहर, एक अचूक वार करने को।
भीतर हो ज्वालामुखी, पर चेहरे पर हो शांति का पहरा,दुश्मन जब बेख़ौफ़ हो, तभी देना ज़ख्म गहरा।घायल छोड़ने की गलती, तू भूल कर भी मत करना,गर छेड़ा है शेर को, तो फिर अंजाम से मत डरना।
अधमरे साँप और घायल दुश्मन, ज़हर और उगलते हैं,मौका मिलते ही ये, अपनी फितरत पे चलते हैं।तो न हो परेशान गर तुझ पर कीचड़ उछाला गया,यह तो कुदरत का तरीका है, तुझे 'युद्ध' के लिए ढाला गया।
अब अपनी 'रणनीति' को तू धार दे, सही वक़्त का इंतज़ार कर,जब सब सो जाएँ गाफ़िल... तब तू जड़ पर वार कर।
रण-भूमि का ज्ञान
Kural chapter 50 · contents ↑
फ़ौज बड़ी या छोटी, जीत उसी की होती है,जिसके पास समय, स्थान और रणनीति की ज्योति है।बंदा ने मुगलों से सीधा बैर न मोल लिया,पहले 'सही ज़मीन' को परखा, फिर रण का द्वार खोल दिया।
तिरुक्कुरल कहता है—"गहरे जल में ग्राह (मगर) को, कोई हरा न पाए,"जल से बाहर आते ही, वो निर्बल हो जाए।बंदा ने जाना, पंजाब के वन ही उसका 'गहरा पानी' है,मैदानों के शेर मुगलों की, यहाँ खत्म कहानी है।
जैसे—"चलता नहीं रथ बाढ़ में, न जहाज़ ज़मीन पर,"शाही लश्कर फंस गया था, ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर।तोपें भारी रह गईं, दलदल में वो धंस गईं,बंदा की छापामार टोली, वार करके खिसक गई।
शास्त्र कहता है—"कीचड़ में फंसे गजराज को, गीदड़ भी मारे जान,"वज़ीर खान की फौज का, टूटा ऐसे ही गुमान।चप्पर-चिड़ी के टीलों का, बंदा ने लाभ उठाया,विशाल शाही हाथी को, धूल में था मिलाया।
"सही जगह पर मुट्ठी भर, वीरों का हो वार,"तो झुक जाता है तख्त भी, और मान लेता है हार।न शत्रु के घर वार किया, न दिखाई जल्दबाजी,जहाँ मिली 'बिसात' वीरों को, वहीं पलट दी बाजी।
एक किला देता ताकत, चाहे संख्या हो कम,लोहगढ़ की ओट बनी, मुगलों के लिए यम।बिना 'स्थान' को साधे जो, लड़ने को अकुलाता है,वो राजा अपनी सेना को, मौत के मुंह में ले जाता है।
अनसुनी चेतावनी
Kural chapter 51 · contents ↑
हज़ारों साल पहले ही, ऋषि ने पाठ पढ़ाया था,किसे सौंपना तख्त-ओ-ताज, यह सूत्र समझाया था।कहा था—परखो नैतिकता, और देखो जीवन-प्रेम,पर रोम के राजा ने खेला, सत्ता का उल्टा खेल।
"चुनो उसे जो हो कुलीन, और डरे पाप से,"पर राजा ने हाथ मिलाया, हिंसा के उस संताप से।न देखा दाग, न देखी लज्जा, न देखा उसका अतीत,मंत्री की सलाह ठुकरा कर, मान बैठा दुश्मन को मीत।
ऋषि ने कहा था—"गुण-दोष दोनों देखो, फिर तौलो,"इंसान की महानता परख कर, फिर ही द्वारे खोलो।पर राजा ने मुसोलिनी का, बस शक्ति-प्रदर्शन देखा,उसकी आंखों में छिपा हुआ, वो गहरा कमीनापन न देखा।
चेतावनी थी—"न चुनें उसे, न हो कोई जिसके आगे-पीछे,"क्योंकि ऐसा निडर इंसान, ले जाता है स्तर नीचे।सिर्फ़ उम्मीद या मोह वश, जब नाक़ाबिल को चुनते हैं,तो 'शासन' में अज्ञान और, तबाही के जाल बुनते हैं।
इतिहास गवाह है उस भूल का, जो राजा ने उस दिन की,'बिन-परखे' अंजाने को चुनकर, आफत अपने घर ली।परिणाम वही हुआ जो लिखा था, पुश्तों तक परेशानी,बर्बाद हुआ देश और ख़त्म हुई, राजा की भी कहानी।
अंतिम सत्य यही ऋषि का, जो ले जाता है पतन के द्वार,जब 'अनजाने' पर हो भरोसा, और 'जाने' वाले पर शंका अपार।अपनी सेना पर शक किया, और परखे बिना उसे चुना,उस दिन रोम ने अपने ही, विनाश का ताना-बाना बुना।
उड़ान: विश्वास और कसौटी
Kural chapter 52 · contents ↑
एक अरसे बाद आज वो सुबह आई,पाँच साल की प्रतीक्षा पूरी होती दिखाई।हम 15-20, बस साथी नहीं, 'चुनिंदा' थे,परख की उस कसौटी पर, खरे उतरे बंदे थे।
न सिर्फ़ हुनर, हमारे 'स्वभाव' को भी तोला था,केवल डिग्रियों को नहीं, राह निकालने वालों को टटोला था।'यह काम, यह विधि, बस यही कर सकता है',यह सोच कर ही हमारे कंधों पर भार रखा है।
जब यकीन हो गया कि 'यही निभा सकता है',तो फिर हमारे 'एक्शन' पर कोई पहरा न रखा।यह उड़ान भी ए.आई. (A.I.) के 'ब्लैक बॉक्स' जैसी थी,पर 'सही व्यक्ति' की चयन प्रक्रिया, रोशनी जैसी थी।
अगर सही न चुने जाते, तो रास्ता खो जाता,सही 'चयन' बिना, ब्लैक बॉक्स भी क्या कर पाता?जो चुने गए, उन्होंने फंड्स (Funds) और प्रोजेक्ट्स (Projects) का ढेर लगाया,और संस्थान की बाहरी मुसीबतों को हमने आगे बढ़कर हटाया।
कुछ और भी चुने गए थे, जो रफ़्तार में सुस्त पड़े,काम वही कर सके, जो मुसीबतों पर काबू पा, आगे डटे रहे।अब समझ आया, क्यों हमें 'आज़ादी' दी काम करने की,ताकि अँधेरे में भी, हम राह ढूँढ सकें आगे बढ़ने की।
पर याद रखे 'राजा', अपनी परख रखे सतर्क,चुने उसे जो वफ़ादार हो, न छोड़े साथ ऐन वक़्त।जो सही को न पहचानेगा, वो धोखा खाएगा,दर-दर की ठोकर खाएगा, मंज़िल न पाएगा।
सनौरा: एक विरासत
Kural chapter 53 · contents ↑
जब बचपन था, समझ कम थी, पर खुशियाँ बेहिसाब थीं,हर चीज़ अपनी लगती थी, न कोई सीमा, न कोई नाप थी।न फ़िक्र थी कल की, न ये पता क्या खोना क्या पाना,मखमल की चादर हो या टाट, सुकून से सो जाना।
नानी का वो घर, सचमुच स्वर्ग का द्वार था,नाना-नानी में ही दिखता, ईश्वर का अवतार था।बाहर वन में मृग फिरते, प्रकृति का पहरा था,मकान तो कच्चे थे, पर नींव का रंग गहरा था।
पीठ पर मुन्नू, गोद में लाडो, वो कच्ची गली की राह,पत्थर की छत वाले घर की, आज भी है चाह।इन पक्की सड़कों से तो, वो पगडंडी भली थी,घर के पास वो ढलान हरी, जो यादों में पली थी।
खुद से ज्यादा मवेशियों का, रखते थे वहां ख्याल,पेड़ों पर पकते आम, और वो ओखली का ताल।मासियों-मामियों का प्यार, जैसे अन्न का भंडार,सिर पर गागर, मन में सागर, वो बाधों का पार।
रसोई में चूल्हा जलता, नानी के हाथ की रोटी,बरामदे में नाना जी, और बातें छोटी-छोटी।खाट के नीचे जिम्मी बैठा, हड्डी चबाता मग्न,आंगन की वो पवित्र मिट्टी, जैसे कोई यज्ञ।
अब थोड़ा आगे बढ़ें, तो खेतों का विस्तार,हल-बैलों की कसरत, और मेहनत का संसार।गेहूं, मक्की, घिया, तोरी, सब धरती का दान,नहर लांघ कर जाना पड़ता, खेतों के दरमियाँ।
पर अब वो डंगर, वो मक्की, वो खेत कहाँ हैं?रिश्ते सब अकेले हैं, बस यादों के निशां हैं।
कहते हैं ये तरक्की है, अब जहाजों का शोर है,चिड़ियों की चहक नहीं, बस कंक्रीट का ज़ोर है।'सनौरा' भी अब मिट जाएगा, मलबे के ढेर में,हम सब भी खो जाएंगे, वक्त के इस फेर में।
दूसरों के घर गिराकर, जो उड़ान भरते हैं लोग,गरीब की हाय लेकर, कैसे भोगेंगे ये भोग?अच्छा हुआ नानी-नाना, पहले ही विदा हुए,वरना ये मंज़र देख, उनके भी दिल जुदा हुए।
पर मामाओं ने जाते-जाते, एक रीत निभा दी,सनौरा वाले मकान में, मुन्नू की शादी रचा दी।सबको मिला एक मौका, फिर घर लौटने का,उसी ज़मीन पर सोने का, अपनों को जोड़ने का।
दीवारें चाहे गिर जाएं, पर नीयत अभी खरी है,यहीं आकर जाना मैंने, क्या असली अमीरी है।
अब बचपन के बाद, सब अपने काम पर,कोई ज़मीन पर है, कोई ऊंचे मकाम पर।पर थिरुक्कुरल की वो सीख, आज भी राह दिखाती है,रिश्तों की यह डोर ही, असली दौलत कहलाती है।
चाहे लुट जाए सब कुछ, हो जाएं हम कंगाल,'सुजन' साथ हों तो, फिर संवर जाए हाल।अकेले रहना ऐसा, जैसे बिन मेड़ का ताल,पानी तो बहुत है, पर बह जाएगा तत्काल।
सीखो उस कौवे से, जो अकेले कभी न खाता है,कांव-कांव कर अपने पूरे, कुनबे को बुलाता है।समृद्धि भी वहीं टिकती है, जहाँ ऐसा व्यवहार है,मिल-बांट कर जीने में ही, जीवन का सार है।
राजा के पास भी सुजन हैं, पर वो जीतते हैं प्यार से,ये रिश्ते वो छांव हैं, जो मिलती नहीं बाज़ार से।सनौरा छूटा तो क्या, यह सीख साथ ले जाना,जब भी 'सुजन' पुकारें, तुम लौट के घर आना।
अंबर की परियां: कर्म और कर्तव्य
Kural chapter 54 · contents ↑
आज जाकर एक बात, मेरी समझ में आई,पढ़-लिख कर ही नहीं बनती, बात सवाई।इंसानियत एक अलग ही कहानी है,जो किताबों में नहीं, रूह की निशानी है।
यह सुंदर-सुशील जो लड़कियां हैं,जैसे मिठास की भरी पुड़िया हैं।काम इनका है सबसे चंगा,सूरत भोली, दिल है गंगा।
इन्होंने ही तो ऋषि वल्लुवर का, वह मर्म जाना है,अध्याय चौवन के उस 'कर्म-योग' को माना है।'मन लगा के काम करने' का, जो पाठ पढ़ाया था,उसे इन्होंने अपनी हर मुस्कान में सजाया था।
ऋषि ने चेताया था—"खुशी में इतना भी न डूबो, कि कर्तव्य विसर जाए,बड़ा अनर्थ है वो, जो कर्म-पथ से उतर जाए।जो 'प्रमाद' और 'आलस' में, अपने फर्ज़ को भूले,वह देवत्व खो देता, फिर चाहे खुशियों में झूले।"
"जैसे कायर के हित, किला नहीं आता किसी काम,असावधान को वैसे ही, नहीं मिलता कोई मुकाम।जो अपनी ज़िम्मेदारी भूला, उसे कभी न मिले यश,विस्मृति में जीने वाला, अंततः हो जाता नष्ट।"
काम के प्रति सचेत रहना, इनका नियम अटल है,सजगता से अपना काम करें, तो कुछ भी नहीं मुश्किल है।ज्ञानियों ने जो 'श्रेष्ठ' बताया, उसे यह पाती हैं,नहीं तो यह सात जन्म भी, व्यर्थ ही मानती हैं।
जब खुशियों का नशा चढ़े, तो याद करो वो लोग,जो 'भूलने' की आदत से, खो बैठे अपना योग।पर यह रखती हैं अपने लक्ष्य पर, बाज़ जैसी नज़र,तभी तो इनके लिए नामुमकिन नहीं कोई डगर।
लाखों तरह के मिलते हैं यात्री,पर इनका स्वभाव रहता है एक।लोगों के भगवान भले हों अलग,पर इनका धर्म 'सेवा' है एक।
अगर हम इनसे 'सजगता' का यह हुनर सीख जाएं,तो धरती पर ही स्वर्ग बन जाएं।एक दूजे का सब रखें ख्याल,और मिट जाए सब वैर-मलाल।
न्याय का सेंगोल: जीवन की ढाल
Kural chapter 55 · contents ↑
भाले की नोक से नहीं, न तलवार की धार से,सच्चा राजा जीतता है, केवल न्याय और प्यार से।'सेंगोल' जब सीधा रहे, तब अंबर झुक जाता है,उस राज में ही अमृत-सा, मेघ बरसने आता है।
ऋषि वल्लुवर का वचन है, यही धर्म का सार है,परखो, पूछो, विमर्श करो—तब दंड का अधिकार है।जैसे किसान खरपतवार को, फसल से दूर हटाता है,हत्यारे को दंड देना ही, जीवन को बचाता है।
यही 'कात्सुजिंकेन' है, जो जीवन रक्षक ढाल है,हिंसा नहीं यह, बल्कि मासूमों की संभाल है।पर सुन ऐ राजा! एक कातिल, मन के भीतर बैठा है,वह 'अहंकार' जो अपनों से, अजनबी बनकर ऐंठा है।
जो राजा अपनी प्रजा से, मिल नहीं पाता प्यार से,वह मिट जाता है अंत में, दुख के अंधकार से।सुरक्षा केवल देह की नहीं, रिश्तों की भी करनी है,'मैं' ने जो खाई खोदी थी, वह 'हम' से अब भरनी है।
अपराधी को बाहर काटो, भीतर काटो 'मान' को,न्याय वही जो बचा ले जाए, गिरते हुए इंसान को।वही विजेता असली है, जो दिलों पर राज करता है,जो म्यान में रख तलवार, जीवन का आगाज़ करता है।
क्रूर राजदंड: बंगाल 1770
Kural chapter 56 · contents ↑
एक पेशेवर कातिल से भी, अधम है वो शासक,प्रजा का लहू पीकर जो, बनता है प्रशासक।लोहे और काठ सा निर्जीव, जिसका राजदंड है,उसके राज्य में पसरा, केवल मौत का ठंड है।
सन सत्रह सौ सत्तर का, वो मंज़र काला था,बंगाल की हरी कोख में, अकाल पला था।धान के बदले थोप दी, 'नकदी' की खेती,सूखी धरती अब कैसे, जीवन को जल देती?
दस नहीं, पचास प्रतिशत कर का बोझ लादा,छीन लिया था थाली से, भोजन आधा-आधा।सूखा तो बस बहाना था, असली मार थी 'कर' की,'सौदागरों' को चिंता थी बस, अपनी तिजोरी भर की।
जो मर गए भूख से, उनका कर भी ज़िंदा से माँगा,इंसानियत को 'कंपनी' ने, सूली पर था टांगा।यह राज नहीं, यह तो व्यापारियों का व्यापार था,करोड़ों लाशों पर खड़ा, उनका ये दरबार था।
मगर याद रख ओ जालिम, यह विधि का विधान है,निर्बल का यह आंसू ही, सबसे बड़ा तूफ़ान है।ये आंसू वो 'हथियार' हैं, जो लोहे को गला दें,तेरे संचित वैभव को, पल भर में जला दें।
तिरुवल्लुवर ने कहा था जो, वो बात यहाँ सच होती है,अत्याचारी के पाप से ही, धरती अपनी सुध खोती है।जहाँ शोषक राजा हो, वहाँ बादल मुख मोड़ लेते हैं,गायें थन सुखा लेतीं, ऋषि विद्या छोड़ देते हैं।
वज्र और संवेदना
Kural chapter 57 · contents ↑
जग ने देखा रूप लौह का, वज्र सरीखा तन था,भारत के निर्माण में जो, अडिग खड़ा वो मन था।पर उस सख्त कवच के भीतर, कोमल दिल धड़कता था,जन-जन की पीड़ा को जो, अपना दर्द समझता था।
अहमदाबाद की गलियों में, जब काल खड़ा मुस्काया,रातों की नींदें त्यागकर, जिसने फ़र्ज़ निभाया।न खुद का आराम चुना, न संक्रामक बीमारी का डर,बनकर ढाल खड़े थे वो, हर पीड़ित के घर।
थी अदालत में बहस छिड़ी, जीवन एक बचाने को,तभी मिला वो तार, प्रिये के दुनिया से जाने को।पर कर्तव्य की वेदी पर, निज क्रंदन को मौन किया,आंसू पीकर, छियालीस जानों को जीवन-दान दिया।
कारागृह की काल कोठरी, जब देह तोड़ती थी,तब भी सेवा की ललक, राह नहीं छोड़ती थी।खुद पीड़ा में होकर भी, जो औरों के काम आते,वो केवल नेता नहीं, रिश्तों की मिसाल बन जाते।
ऊपर से नारियल से सख्त, भीतर रस की धार थे,सच्चे 'राजधर्म' के वो, जीवित किरदार थे।
जानते थे—प्रजा कहे जिसे क्रूर, वो नृप मिट जाता है,कटुवचन और दंड से ही, राज-रोग लग जाता है।मंत्रियों की मंत्रणा जो, अहं में न सुनता है,अपने ही विनाश का वो, मार्ग स्वयं चुनता है।युद्ध भूमि में भीरु जो, पास न कोई उपाय,उस अन्यायी राजा का, साम्राज्य नष्ट हो जाए।
वो जन-नायक, वो लौह पुरुष, मानवता के पहरेदार थे,आधुनिक भारत की नींव के, वो ही तो आधार थे।संकल्प जिनका वज्र था, पर नयनों में थी नमी,ऐसे 'सरदार' की, आज भी है देश को कमी।
आनुवंशिकी की नई लकीरें
Kural chapter 58 · contents ↑
घर की दीवारों में जब गूंजती तकरार है,नन्हें से मन पर पड़ता, उसका गहरा भार है।आंखें हैं बंद, मगर रूह सब सुनती है,तनाव के धागों से, जीन चादर बुनता है।
डीएनए के अक्षर, कभी नहीं बदलते,पर जीन के मायने, चुपके से हैं ढलते।'एपिजेनेटिक्स' का यह खेल बड़ा अजीब है,जो रूह पर बीता, वही जीनों के करीब है।
माँ के गर्भ से लेकर, पालने की छांव तक,तनाव के रसायन, पहुँचते हैं हर दांव तक।मासूम सी हंसी, जब गुस्से में ढलने लगती है,भविष्य की खुशियाँ, डर बनकर जलने लगती हैं।
ये खामोश ज़ख़्म, बस यहीं नहीं रुकते,पीढ़ियों के सफर में, आगे भी हैं झुकते।जो दर्द आज है, वो कल का स्वभाव बनेगा,एक का तनाव, दूजे का अभाव बनेगा।
यही डर, यही होड़, जब पाठशाला में पलते हैं,तब नन्हे कन्धों पर, कई बोझ साथ चलते हैं।पर उस भीड़ में जब, कोई 'सच्चा गुरु' मिल जाता है,उसकी सौम्य छवि से, मन शांत हो जाता है।
उनकी सुंदर सोच ने ही, हमको आज बचाया है,तनाव की लकीरों पर, मरहम सा लगाया है।सिखाया कि यह बदलाव, पत्थर की लकीर नहीं,ऐसी कोई पतझड़ नहीं, जो फिर खिल सकती नहीं।
स्नेह का स्पर्श और खुशियों का माहौल,बदल देते हैं फिर से, जीवन का भूगोल।झगड़ों को दूर कर, जब मरहम हम लगाते हैं,बच्चों के जीनों में, नई मुस्कान जगाते हैं।
क्योंकि चेहरा चाहे जैसा हो, सोच असली माणिक है,दया बिना यह सुंदरता, बस ढोंग और क्षणिक है।जिस दिल में करुणा नहीं, वो पेड़ जैसे ठूँठ है,बिना भाव का इंसान, बस माटी का एक झूठ है।
आओ कड़वाहट के बदले, अमृत का दीप जलाएं,बैरी को भी गले लगा, नई रीत हम चलाएं।यही वो 'प्रेम' है, जो जीनों को दिशा देता है,नफरत की लकीरों को, जड़ से मिटा देता है।
राष्ट्र-धर्म: स्वप्न और दृष्टि
Kural chapter 59 · contents ↑
हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं,हर जमहूरियत में 'राष्ट्र' बनना मुश्किल है।सदियों पहले यह स्वप्न पूर्वजों ने देखा था,अशोक ने भी चाहा, और शायद अंग्रेजों ने भी,पर हर दौर की, हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।स्वतंत्रता ने मौका दिया उस तस्वीर में रंग भरने का,पटेल ने तो मुश्किल काम कर दिया, नक्शा गढ़ने का।मगर जब राष्ट्र आगे बढ़ता है, तो साथ चुनौतियां भी चलती हैं।कभी "वह बढ़ गया, मैं रह गया"—यह ईर्ष्या डसती है,तो कभी सरहदों पर 'महसूल' और वीज़ा की बंदिशें कसती हैं।पड़ोस में हलचल है, हम पर सायों का पहरा है,दूसरे की तरक्की से, दुनिया का ज़ख्म गहरा है।आज वक़्त की मांग है कि हम भीतर शांति बनाये रखें,एक-दूजे पर भरोसा रखें और कुछ वक़्त ये तकलीफें झेलें...किंतु, यह भी याद रहे...केवल भरोसे और शांति से राष्ट्र अजेय नहीं होते।जिस नींव पर यह राष्ट्र खड़ा है, वह केवल भावुकता नहीं,बल्कि 'वल्लुवर' की दी हुई दिव्य दृष्टि है।क्योंकि 'कुरल' कहता है—राजा के पास दो ही चीज़ें उसकी 'आँखें' होती हैं:एक उसके 'जासूस', और दूसरी 'नीति की मशहूर किताबें'।
ये जासूस राजा के वो अदृश्य हथियार हैं,जो प्रजा, शत्रु और अपनों के बीच सुलग रही चिंगारी की ख़बर,
हवा से भी तेज़ दरबार तक पहुँचाते हैं।एक शासक के लिए,जो सबका हाल न जाने, सब पर नज़र न रखे,उसकी विजय का कोई मार्ग नहीं, उसका कोई रक्षक नहीं।सच्चा जासूस वही,जिसका रूप किसी को शक न दे, जो न पहचाना जाए,जो कितनी भी कड़ाई से पूछा जाए, पर भेद न खोले।भिक्षु का भेस हो या साधारण जन का,वह 'गुप्त' रहे, और ख़बरें 'खुफिया' लाए।पर वल्लुवर यह भी सिखाते हैं कि अंधविश्वास न करें—सत्य की पुष्टि तभी हो, जब तीन अलग-अलग जासूस—जो एक-दूजे से अनजान हों—एक ही बात बोलें।और याद रखना,जासूस का सम्मान 'एकांत' का आभूषण है,उन्हें सबके सामने पुरस्कृत मत करो,वरना सम्मान की गूँज में, राष्ट्र का 'राज़' बेपर्दा हो जाएगा।सार यही है:भीतर शांति का विश्वास हो, और बाहर 'कुरल' की दृष्टि,तभी इन तकलीफों को चीरकर, हम रच पाएंगे एक नई सृष्टि।
पलायन वेग
Kural chapter 60 · contents ↑
रोज़ यहाँ इंसान, इम्तिहानों से गुज़रता है,अपनी ही एक 'हद' में, सिमट कर मरता है।सुख-दुःख का यह 'साइन-कर्व' (Sine-Curve), जब ऊपर-नीचे जाए,औसत जीवन की यह चाल, बस कायर को ही भाए।
खा-पी कर, सो कर जिसने, काटी रैन-बसेरी,उसकी हस्ती बस इतनी, जैसे माटी की ढेरी।पर कुछ 'दीवाने' ऐसे, जो भीड़ से हैं न्यारे,जिनके मंसूबे और कर्म, सब हदों के पारे।
दौलत तो आनी-जानी, जैसे धूप और छाया,उत्साह ही सच्ची पूंजी, जिसे वीरों ने पाया।जिसके पास हो जोश, लक्ष्मी राह उसे दिखलाए,बिना जोश के नर को, जग में कोई न अपनाए।
यही नियम कुदरत का है, जो फूलों ने सिखलाया,'जितना गहरा नीर है, उतनी ऊँची काया'।इंसान की भी हस्ती, बस उतनी ही बढ़ पाई,जितनी उसके 'हौसले' में, हो आग और गहराई।
विशाल काय गजराज भी, शूलों का अभिमानी,पर बाघ के तीखे जोश से, मांग ले वो भी पानी।तन का नहीं, यह खेल है, बस 'स्पिरिट' और उमंग,बिना जोश इंसान है, जैसे काठ का कोई अंग।
जोशीले गिरते-पड़ते हैं, औरों से कहीं ज़्यादा,पर गिर के फिर उठने का, ये रखते पक्का इरादा।जिस पल मिले 'अवसर', ये तोड़ें हर दीवार,पा कर 'पलायन वेग', ये हो जाते उस पार।
मत बनो वो मुर्दा पेड़, जिनमें न कोई जान,गर बनना है तो बनो, 'कलाम' सा महान।हर शेर का ताना-बाना, इन्हीं के अक्स से बुनें,उत्साह को ही अपना, हम सच्चा रस्ता चुनें।
अंतराय-विजय
Kural chapter 61 · contents ↑
योग-मार्ग है धार खड्ग की,चलना इस पर अति विकट है।चित्त-वृत्ति को जो भरमाते,नौ 'अंतराय' वहीं निकट हैं।व्याधि, स्त्यान, संशय जब घेरें,प्राण-शक्ति को मन में घेरे।आलस्य, अविरति, भ्रांति-दर्शन,धुंधला करते आत्म-दर्पण।अलब्ध-भूमि, अनवस्थितत्व,मिटा रहे साधक-अस्तित्व।
किंतु इन सब में एक भारी,'आलस्य' की है मार करारी।ऋषि वल्लुवर ने यह बतलाया,इकसठवें अध्याय में गाया—जो नर आलस को अपनाता,'कुल-दीपक' वह स्वयं बुझाता।जिस घर में यह रमता डेरा,वहाँ विनाश का होता फेरा।निद्रा, तन्द्रा, भय, अवसाद,करते ये जीवन बर्बाद।नाश-नाव ये चार कहलातीं,मझधारे में हमें डुबातीं।राजा भी यदि आलस साधे,
विफल मनोरथ खुद को बांधे।हो भले वो राज-विशाल,बन जाता वो 'दास' तत्काल।
पर जिसने आलस को त्यागा,सोया भाग्य उसी का जागा।जैसे 'वामन' रूप धराया,तीन पगों में जगत समाया।कर्म-योग की अग्नि जलाओ,माथे से लांछन को मिटाओ।जो आलस से लड़ जाता है,वही 'राज-सुख' पाता है।
सेवा का धर्म, वल्लुवर का मर्म
Kural chapter 64 · contents ↑
सेवाग्राम की पावन रज से, उठी एक जो लौ प्यारी,बापू के संग कदम मिलाकर, जन-सेवा की तैयारी।जमीनी स्तर से शुरू किया, जो स्वास्थ्य का महाअभियान,सुशीला नायर नाम था उनका, गूंज रहा जिनका यशगान।
गाँवों की पगडंडियों पर, चिकित्सा का दीप जलाया,शिक्षा संग संस्कार पिरोकर, नया सवेरा दिखलाया।महात्मा गाँधी संस्थान बना, जो ज्ञान का केंद्र महान,रोगी में बस रोग न देखा, देखा उसमें एक इंसान।
देश की स्वास्थ्य मंत्री बनकर, नीतियों को आधार दिया,क्षय और कुष्ठ मिटाने को, जीवन अपना वार दिया।मातृ-शिशु की रक्षा खातिर, किए जतन अनगिनत अपार,स्वदेशी और आधुनिकता का, सृजन किया सुंदर संसार।
युगों पूर्व जो वल्लुवर ने, 'अमैच्चु' में पाठ पढ़ाया,सुशीला जी ने जीवन में, अक्षरशः उसे निभाया।अध्याय चौंसठ के वो मोती, जो मंत्री का धर्म बताते,उनकी सेवा और निष्ठा में, बिम्ब वही हैं नजर आते—
सत्य राह का जो हो राही, कठिन कार्य कर दिखलाए,दृढ़ निश्चय, विद्या, कुलीनता, कर्मठता जिसमें पाए।वही मंत्री आदर्श है जो, शत्रु-व्यूह को भेद सके,सच्चे मित्रों की रक्षा कर, बिछड़ों को फिर जोड़ सके।
जांच-परख कर करे फैसला, दे परामर्श जो सच्चा,बुद्धिमान और नैतिक हो, वह मंत्री सबसे अच्छा।राजा चाहे अनसुना कर दे, या हो कितना नादान,सही राह दिखलाना ही है, सच्चे मंत्री की पहचान।
सौ शत्रुओं से बढ़कर घातक, एक गलत सलाहकार है,अयोग्य मंत्री के हाथों में, जन-सेहत का भार है।पर नेक इरादा और कर्म का, जिसे हो पूरा ज्ञान,सुशीला जी जैसी नेत्री ही, थीं इस भारत की शान।
आज भी उनकी कर्मठता, राह दिखाती हम सबको,वल्लुवर के आदर्शों पर, चलना सिखलाती जग को।त्याग और तपस्या की वो मूरत, अमर रहेगी सदियों तक,आदर्श मंत्री की यह गाथा, गूंजती रहेगी गलियों तक।
अजेय शब्द
Kural chapter 65 · contents ↑
शिकागो की धरती पर गूँजा, जब 'भाई-बहन' का नारा,सर्व-धर्म समभाव का संदेश, फैला जग में प्यारा।जैसे नदियाँ सागर मिलतीं, वैसे सब पथ एक हैं,सहिष्णुता ही धर्म का सार, बाकी सब मतभेद हैं।।
यह गूँज न थी केवल ध्वनि, इसमें वाणी का तप था,शब्दों का वो 'तोल-मोल', जो स्वयं में एक शपथ था।वाणी की संपदा ही जग में, सब धनों में प्रधान है,जो यह पास नहीं तो समझो, बाकी वैभव बेजान है।।
'कूप-मंडूक' न बनो तुम, सागर सा मन विस्तारो,पर बोलने से पहले मित्र, अपने शब्दों को संवारो।चुनो वो शब्द कि जिसका जग में, कोई भी 'तोड़' न हो,सत्य के उस शिखर से फिर, चित्त का कोई 'मोड़' न हो।।
वाणी वह जो सबको बांधे, कभी न मन को बांटे,जो चुभें हृदय में जाकर, वे शब्द नहीं, हैं कांटे।भला-बुरा सब झलक ही जाता, जिह्वा के एक बोल से,इसलिए तुम शब्द चुनो, पूरे तर्क और तोल से।।
भूखे को तुम धर्म न बांटो, रोटी पहले देना,"मानव सेवा ही माधव सेवा," यह मंत्र सदा तुम लेना।जो शब्द न हों 'लाभप्रद', वे व्यर्थ का हैं अभिमान,एकात्मता के सूत्र में बंधकर, बनो श्रेष्ठ इंसान।।
बुद्ध की करुणा, वेद का ज्ञान, जब वाणी में घुल जाएंगे,महक उठेंगे फूल तभी, वे 'पारिजात' कहलाएंगे।'लड़ो नहीं, बस साथ चलो', विवेकानंद पुकारते,श्रेष्ठ वचनों से ही हम, नए भारत को संवारते।।
पोरस और पवित्र कर्म: एक धर्मयुद्ध
Kural chapter 66 · contents ↑
पश्चिम से उठा वो विजय का बवंडर,दुनिया को रौंदने चला था सिकंदर।वो केवल युद्ध नहीं, एक क्रूर आक्रमण था,लहू से लिखा उसने अपना ही प्रण था।
पर शास्त्र कहता है, सत्य की है यह वाणी,"जो पीड़ा से आए, वो आँसू में बह जाता है,"जैसे कच्चे घड़े में संचित हो पानी,अधर्म का साम्राज्य वैसे ही ढ़ह जाता है।
सत्ता की भूख लिए वो झेलम तक आया,विनाश का काला बादल संग अपने लाया।पर तट पर खड़ा था पोरस बन चट्टान,मातृभूमि की रक्षा ही थी जिसका मान।
कुरल का ज्ञान पोरस के मन में था गहरा,वो कर्म न कर, जिसे धिक्कारे 'अंतर्मन',चाहे प्राण जाएं, चाहे लुटे सारा 'जीवन',पर भूखे मरना बेहतर, न कि पाप का 'अन्न'।
लश्कर सिकंदर का था, जैसे नफरत की आग,पोरस का साहस था पावन, एक पवित्र अनुराग।गजराजों की दीवार जब रण में गूंजी,तब जानी दुनिया ने क्या है असली पूंजी।
क्योंकि "शुभ कर्म ही लाते हैं यश और अर्थ,"राजा वही, जो न जाने दे जीवन व्यर्थ।सिकंदर जीता था छल से उस काली रात,पर 'साफ़ दृष्टि' वाले पोरस ने दिखाई सत्य की 'प्रभात'।
"अनीति से मिली जीत, अंततः पछताती है,"पर धर्म की हार भी, विजय बन जाती है।"सत्य से जोड़ा धन, खोकर भी वापस आता है,"पोरस का वो सम्मान, आज भी सिर उठाता है।
एक ओर थी लिप्सा, दूजी ओर समर्पण,पवित्रता ने किया था प्राणों का तर्पण।इतिहास गवाह है उस पावन जंग का,फर्क जो था स्याह और उजले रंग का।
सिकंदर का हमला था बस एक अभिमान,पर पोरस की ढाल थी 'पवित्र अनुष्ठान'।हार कर भी जिसने जीता था सम्मान,वो पोरस था भारत का सच्चा स्वाभिमान।
संकल्प से सिद्धि
Kural chapter 67 · contents ↑
"कर्मठता ही असली पहचान है, पक्के और सच्चे इरादे की,"बाकी सब तो बस बातें हैं, झूठे और आधे वादे की।"जो चाहो वही मिलता है, अगर धुन पक्की हो मन में,"इसरो ने यह सिद्ध किया, अपने हर एक क्षण में।
पिछली हार को सीढ़ी मान, तीसरा कदम उठाया है,मन की शक्ति से भारत ने, अंबर पर ध्वज लहराया है।"प्रवचन देना सरल है, पर अमल करना कठिन महान,"विक्रम लैंडर ने मौन रहकर, छुआ अंबर का वितान।
योजना जब तक पूरी न हो, भेद न उसका खोलो तुम,"असली महानता काम में है," काम से ही बोलो तुम।दुनिया को तब पता चले, जब लक्ष्य भेद कर आओगे,सफल हुए तो राजा क्या, जग में मान बढ़ाओगे।
"किसी का छोटा रूप देख, मत करो उसका तिरस्कार,"एक छोटी 'कीली' (linchpin) पर ही, चलता है रथ का पहिया विशाल।नन्हा रोवर 'प्रज्ञान' देखो, कैसे शान से घूमा है,अपनी धुरी पर डटे रहकर, चाँद का माथा चूमा है।
सूरत पर मत जाओ तुम, सीरत को पहचानो,छोटे भी कर जाते हैं बड़े काम, यह सच तुम जानो।"एक बार जब ठान लिया, तो फिर डरना कैसा,"मुसीबतें तो आएँगी, पर संकल्प हो पर्वत जैसा।
शुरुआत में संघर्ष मिले, पर अंत सुखद ही होगा,कर्मठता की अग्नि में तपकर, यह देश सफल अब होगा।तिरुवल्लुवर की वाणी को, नभ में गूँजने दो आज,'शिव-शक्ति' स्थल गवाह है, दुनिया को हम पर है नाज़।
कर्म-कौशल: वेग, ठहराव और विवेक
Kural chapter 68 · contents ↑
पूरब की हवाओं में, एक धीमा ठहराव है,'काइज़ेन' की शक्ति है, गहरा जिसका भाव है।जल्दबाजी नहीं, बस हर दिन कुछ निखारना,पुरानी नींव पर ही, नई इमारत तारना।
ये शून्य से नहीं, अनुभव से सृजन करते हैं,हर छोटे पेंच में भी, ये प्राण भरते हैं।उधर पश्चिम में देखो, एक अलग ही आग है,नियमों को तोड़ना, इनका नया राग है।
शून्य से शिखर तक, ये रफ़्तार से जाते हैं,ये सुधारते नहीं, ये इतिहास मिटाते हैं।नई सोच, नया ऐप, और बाज़ार में हड़कंप,'स्टार्टअप' की दुनिया में, ये लगाते हैं लंबी जंप।
पर रफ़्तार और ठहराव का, असली मर्म वही जाने,जो ऋषि तिरुवल्लुवर के, उन सूत्रों को पहचाने।केवल वेग या धैर्य नहीं, 'विधि' ही असली शक्ति है,निर्णय लेकर जो रुक जाए, वो कैसी कार्य-भक्ति है?
काम और शत्रु को कभी, तुम शेष न छोड़ना भूलकर,ये फिर से भड़क उठते हैं, दबी हुई आग बनकर।साधन, समय, स्थान और कर्म—इन पांचों को तौलो तुम,रणनीति की चाभी से ही, विजय का ताला खोलो तुम।
नया बनाने से बेहतर है, बने हुए का साथ लो,जैसे सधे हुए हाथी से, दूजा हाथी साध लो।पूरब की हो गहराई, या पश्चिम की ऊँची उड़ान,इन सूत्रों से ही मिलता है, हर कर्म को सही मुक़ाम।
अंगद - एक आदर्श दूत
Kural chapter 69 · contents ↑
लंका के दरबार में, आया बालि-पुत्र बलवान,कुलीनता और शिष्टता युत, लिए प्रभु का मान।दयालुता और धर्म-नीति का, करने वहाँ प्रकाश,कहा— "लौटा दो सीता माँ को, न करो कुल का नाश।"
प्रेम, प्रज्ञा और वाक्पटुता, ये तीन दूत के प्राण,अंगद ने वाणी से साधा, शत्रुओं पर संधान।समझाया रावण को पहले, तर्क और विवेक से,किया निवेदन प्रभु-भक्ति का, हृदय के आवेग से।
पाण्डित्य और व्यक्तित्व ही, बनाते दूत महान,भरी सभा में निर्भय होकर, किया राम-गुणगान।न शस्त्र उठाया, न किया वार, बस तर्कों की थी धार,मूर्ख दशानन समझ न पाया, नियति का संकेत सार।
श्रेष्ठ दूत वह, जो संक्षेप में, कहे हितकारी बात,कहा— "बस सीता लौटा दो, टल जाएगा वज्रपात।"पर रावण का दम्भ न टूटा, मति थी उसकी भ्रष्ट,तब अंगद ने ठानी मन में, करने उसे अब नष्ट।
समय, स्थान और पात्र को लखकर, जो करता है काम,वही दूत स्वामी का अपने, रोशन करता नाम।देख उपेक्षा संधि की, जब व्यर्थ हुआ सब मेल,दिखाने को पौरुष रघुपति का, अंगद ने बदला खेल।
प्राणों की परवाह तज, जो खड़ा रहे अविचल,वही दूत है खरा कसौटी, चाहे सामने हो काल-दल।रोपा पग जब सभा मध्य, दी वीरों को ललकार,"हिला सके तो हिला ले कोई," गूंज उठी हुंकार।
दिग्गज हारे, थका दशानन, हिला न चरण लवलेश,भक्ति की शक्ति देख कर, कांप उठा लंकेश।चेतावनी दे चला दूत, अब रण ही है परिणाम,ध्वस्त होगा दम्भ लंका का, गूंजेगा जय श्री राम।
संवाद-धर्म: सत्ता और सत्य
Kural chapter 70 · contents ↑
सुनना पहले, फिर समझना, पद की मर्यादा जानूँ,कौन सामने खड़ा है मेरे, पहले उसे पहचानूँ।किस पल मौन ही बेहतर होगा, किस पल मुख को खोलूँ,सजग भाव से, समय देख कर, नाप-तोल कर बोलूँ।
सत्ता की यह आग प्रखर है, संयम का आधार रहे,न अति निकट, न अधिक दूर, बस बीच एक दीवार रहे।न चाहूँ मैं उन वस्तुओं को, जो स्वामी को प्रिय हों,त्यागूँ अति-परिचय का मोह, कर्म-सिद्ध जो ध्येय हों।
भीतर एक गहरा चिंतन हो, सतही बात न आए,जल्दबाज़ी की प्रतिक्रिया, लक्ष्य न कहीं गँवाए।न फुसफुसाहट, न अट्टहास, जब खड़ा वीर वो सम्मुख हो,मौन रहे जब तक न पुकारे, चाहे भीतर कौतुक हो।
काटूँ न बात कभी उसकी, न गुप्त भेद की थाह लूँ,अवसर देखूँ, समय परखूँ, फिर सत्य की ही राह लूँ।सुलझे हुए विचार ही केवल, अधिकारी के सम्मुख रखूँ,कड़वा सच भी ऐसे बोलूँ, बस मीठा रस ही चखूँ।
मिट जाए 'मैं' का यह भाव, 'हम' का लक्ष्य महान रहे,सिर्फ़ श्रेय की भूख न हो, बस काम का ही सम्मान रहे।अहंकार की 'मैं' को तजकर, बस कर्म का मार्ग चुनूँ,सबके हित की धुन में ही, मैं अपनी वाणी बुनूँ।
राजा को न मित्र समझूँ, न ही कोई सगा-संबंधी,इज़्ज़त में न कमी आए, न हो मति मर्यादा-बंदी।भूल करे यदि स्वामी कोई, तो उसे न हल्का जानूँ,आशीर्वाद को ढाल न समझूँ, बस कर्तव्य ही जानूँ।
आदरपूर्ण संवाद रहे, और सत्य का साथ न छूटे,सहयोग की कड़ी बनी रहे, विश्वास न कोई टूटे।साझा मंज़िल, साझा सपने, ऐसा हो व्यवहार मेरा,जागरूक और चिंतनशील हो, हर शब्द और विचार मेरा।
मन का दर्पण
Kural chapter 71 · contents ↑
हर मंज़र हसीन नहीं, पन्ना हर रंगीन नहीं,लाख छिपा लो सच को तुम, सत्य कभी भी दीन नहीं।अंत समय जब आएगा, कर्म सामने आएंगे,काले-उजले लेखे ही, उस पल काम अब आएंगे॥
सोच रहे, ये मुखौटे, तुमको सदा बचाएंगे?मीठे बोल, नाटक झूठे, सच को क्या झुठलाएंगे?भीड़ में लेकिन एक 'हीरा', जग में ऐसा होता है,शोर नहीं, जो मौन में ही, 'मन' के बीज को बोता है॥
शास्त्र कहे वो 'देव-तुल्य', जो मन को पढ़ लेता है,बिन बोले ही दूजे जन की, थाह हृदय की लेता है।उस मानव को जानो तुम, इस जग का सच्चा गहना,चेहरे की भाषा पढ़ ले, जिसे न पड़ता कुछ कहना॥
जैसे दर्पण सच दिखलाता, जो भी उसके पास खड़ा,चेहरा वैसे बोल रहा है, जो भी दिल के बीच पड़ा।खुशी, बैर या जलन छिपी हो, भेद सभी खुल जाते हैं,होठों के हिलने से पहले, नैन सभी बतलाते हैं॥
उन नैनों का मोल नहीं, जो पढ़ न सकें विचार को,समझ न पाएं जो अंतर के, छिपे हुए इस सार को।कौन मित्र है, कौन शत्रु है, चेहरा साफ बताता है,भावों की जो समझ रखे, वो धोखा न खाता है॥
समय रहते चेत जा तू, यह कला अब साध ले,मन को पढ़ने की शक्ति, 'गांठ' इसकी बांध ले।जब माया का पर्दा टूटे, अंत घड़ी जब आएगी,मन पढ़ने की शक्ति ही, नैया पार लगाएगी॥
चेतना का सेतु और सभा का विवेक
Kural chapter 72 · contents ↑
मिरे लफ़्ज़ों में बहता दर्द, जब आँखों में पिरोता है,वो 'मिरर न्यूरॉन' ही है, जो दो रूहों को संजोता है।मेरे चेहरे की शिकन, जब तुम्हारे मुख पे आती है,तभी कुदरत बिना कहे, रूह की गहराई समझाती है।
पर यह 'ब्रिज' तभी मुकम्मल है, जब श्रोता का मन साफ़ हो,वरना शब्दों की खेती, बंजर में बस इत्तिफ़ाक़ हो।सलीका बोलने का यह, कि पहले तुम सभा जानो,वाणी वही जो सार्थ हो, श्रोता को पहचानो।
निर्मल चित्त और 'वाक्' वही, बोलें वही जो भाए,जो समय की कीमत जानकर, सुनने वाले का मन जीत पाए।विद्वानों की महफ़िल में, तुम अपनी प्रखरता को धार दो,अपनी बुद्धि की चमक से, हर संशय को तुम मार दो।
ज्ञानी के आगे दीप्त रहो, अज्ञानियों संग मौन,जहाँ कद्र हो ज्ञान की, वहाँ हृदय खोलो तुम।पर अनेक श्रोताओं की भीड़ में, जहाँ शब्दों का मोल नहीं,वहाँ चुप रहना ही भला, वह सभा तुम्हारे तोल नहीं।
मूर्खों के बीच ज्ञान की बातें, व्यर्थ ही बिखेरना,जैसे गंदी नाली के पानी में, पावन दूब का गिरना।अपनी गरिमा को स्वयं, अपने ही हाथों न खोना तुम,अमृत के इन बोलों को, कीचड़ में कभी न बोना तुम।
मूर्खों के आगे बोलना, बस अपनी ऊर्जा का बलिदान है,समझदारों की सभा में बोलना ही, वक्ता का असली सम्मान है।एक ही लय में धड़कते दो साज़, जब 'मिरर न्यूरॉन्स' से जुड़ते हैं,तब शब्द केवल लफ़्ज़ नहीं, रूहों के पंख बन कर उड़ते हैं।
हृदय की भाषा और शास्त्र का साहस
Kural chapter 73 · contents ↑
जहाँ सही-गलत की जंग रुके, और 'अहं' का शोर न हो,वहाँ जन्म ले ऐसा संवाद, जिसमें कोई ज़ोर न हो।विद्वत्ता तब ही सार्थक है, जब वह 'हृदय' तक जाए,वरना वह तलवार है ऐसी, जिसे कायर हाथ उठाए।
आलोचना के काँटों से तुम, शोध का दामन बचा लेना,जो देखा है, जो पाया है, बस तथ्य वही तुम कह देना।निर्णय की मिलावट बिन, जब 'अवलोकन' होता है,तब विद्वान सभा के सम्मुख, निर्भय होकर सोता है।
अपनी संवेदनाओं को, तुम स्पष्ट रूप से नाम दो,न हो शिकायत औरों से, बस खुद को ही पैगाम दो।सहानुभूति का मरहम हो, जब तर्कों की चोट लगे,विद्वान वही जो सुनने वाले को, अपना सा मीत लगे।
जैसे भाषा बिन शास्त्र अधूरा, वैसे तर्क बिन ज्ञान,क्रम और विधि से कहो बात, तो बढ़ता है सम्मान।क्या 'ज़रूरत' है तुम्हारी—स्पष्टता या योगदान?यही 'ज़रूरत' बनती है, संवाद का असली प्राण।
वो फूल भला किस काम का, जिसमें कोई महक नहीं,वो ज्ञान भला किस काम का, जिसमें कोई चहक नहीं?डरो नहीं अभिव्यक्ति से, एक सकारात्मक 'आग्रह' करो,आदेश नहीं, सहयोग के अमृत से, सबका पात्र भरो।
'जिराफ़' सी गर्दन ऊँची कर, तुम दूर तलक की देखो,'भेड़िया' बोले कड़वा तो, तुम उसकी 'पीड़' (Need) को लेखो।'कुरल' का साहस, NVC की कोमलता जब मिल जाए,तब हर विद्वान का 'दिल का रेडियो', जग में गूँज सुनाए।
अजर-अमर, मेरा भारत
Kural chapter 74 · contents ↑
है इसकी फ़िज़ाओं में कुछ बात अलग सी,ये देश है दुनिया में, जन्नत की झलक सी।बनावट में इसकी मिले हैं तीन 'बर-ए-आज़म',जब एशिया से आ मिला, अफ़्रीका का दामन।
उस एक बड़ी टक्कर से, उभरा हिमालय महान,जो आज भी बढ़ रहा है, बनकर हमारा निगेहबान।हिमालय की गोद से, निकलती हैं नदियाँ,जैसे बदन में दौड़ती हों, खून की धमनियाँ।
जुदा है ज़माने से, यहाँ की आबो-हवा,समंदर के सीने से, मानसून की उठी घटा।ऋग्वेद के पन्नों में भी, जल-चक्र का नाम है,सूरज की किरणों का भी, उसमें ऊँचा मुकाम है।
लाखों बरस पहले था, अति-जीवों का यहाँ डेरा,अब दुनिया का छठा हिस्सा, करता है यहाँ बसेरा।क्षेत्रफल में कम सही, पर खास है यह देश,इंसानी बरकत का यहाँ, दिखता है परिवेश।
हो धन, सुरक्षा, उपज और, निरोगी सबकी काया,इन पाँचों रत्नों से ही, देश का मान बढ़ाया।जहाँ लहलहाती फसलें हों, और गुनी जनों का वास,बिन मेहनत भी फले भूमि, हो ऐसा सुखद एहसास।न भुखमरी का खौफ़ हो, न महामारी का साया,
दुश्मन भी न भेद सके, हो ऐसी रक्षक माया।न आपस में हों झगड़े, न विद्रोही सरदार,इन पापों से मुक्त रहे, यह प्यारा देश अपार।क्या ज़मीन, क्या जानवर, सब कुदरत की ईजाद,'सामूहिक चेतना' से ही, रहती दुनिया आबाद।
पर याद रहे यह सत्य भी, चाहे हो स्वर्ण-समाज,सब वैभव बेकार है, फीका है हर साज़...गर प्रजा और शासक में, न हो प्रेम का राज।करम बदलें, सोच बदलें, आओ बदलें देस,वसुधैव कुटुम्बकम ही, हो अपना संदेस।
राष्ट्र-धर्म: एक अभेद्य संकल्प
Kural chapter 75 · contents ↑
हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं,हर लोकतंत्र में 'राष्ट्र' बनना मुश्किल है।कुछ ही देशों ने यह मुकाम पाया है,भारत पुरातन है, पर जंग नयी लड़ रहा है,हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।सदियों पहले भी यह कोशिश हुई थी,चन्द्रगुप्त ने देखा था सपना एक अखंड राष्ट्र का,अशोक ने भी की कोशिश, और शायद अंग्रेजों ने भी,पर सदियों बाद भी, हमारे सामने वही इम्तिहान हैं।स्वतंत्रता ने मौका दिया इस सपने को पूरा करने का,जो पूर्वजों ने चाहा था, उस तस्वीर में रंग भरने का।लौह पुरुष पटेल ने इस स्वप्न को आकार दिया,दीवारें तो खड़ी हो गईं, पर नींव को बचाना अब हमारा काम है।जब राष्ट्र आगे बढ़ता है, तो सब लोग बढ़ते हैं,पर इंसानी सोच अक्सर आड़े आती है।"वह बढ़ गया, मैं रह गया"—बस इसकी चिंता खाती है,बाहर के घाव नहीं, यह भीतर की टीस सबसे ज्यादा है।दूसरे देश भी तो इंसानों की तरह सोचते हैं,हमारी तरक्की से उनको भी ईर्ष्या होती है।फिर चाहे वो विकासशील हों या विकसित,वे रोकेंगे राहें, पर चलना ही तो राष्ट्र की पहचान है।वीज़ा की बंदिशें और महसूल के पहरे इसका ही नतीजा हैं,पड़ोसियों में हलचल और सरहदों पर हमला...हर बात पे हमारे 'आगे बढ़ने' से उन्हें तकलीफ़ है,
घिरे हैं हम, पर डटे रहना ही हमारा स्वाभिमान है।
आज वक़्त की मांग, बस शांति नहीं... शक्ति है!किले की ईंटें नहीं, अब इंसानी नीयत जोड़नी है।भीतर भरोसा रहे, तो बाहर कोई भेद न पाए,आओ, हम खुद इस राष्ट्र का 'अभेद्य कवच' बन जाएं।अब तकलीफें गिनना छोड़ें...क्योंकि तकलीफें तो रहेंगी, अब हमें 'ताकत' बनना है!
व्यापार का नया दौर
Kural chapter 76 · contents ↑
बदला है मंजर, बदली हवा, व्यापार का नया विधान है,'अमेरिका फर्स्ट' की गूंज में, अब टैरिफ का तूफान है।दोस्ती के वादे पीछे छूटे, अब हितों का है यह खेल,पचास फीसदी की दीवार खड़ी, मुश्किल हुआ अब मेल।
कपड़ा और जेवर पर चोट लगी, निर्यात हुआ कुछ मंदा,पर दवा और चिप्स महफूज़ रहे, क्योंकि वहां फंसा है उनका फंदा।रूसी तेल की खरीद पर, जो दंड दिया है भारी,साफ़ हुआ कि व्यापार में अब, नहीं चलेगी यारी।
पर भारत ने भी ठानी है, न रुकेंगे न हम हारेंगे,यूरोप संग अब हाथ बढ़ाकर, नई राह संवारेंगे।बजट ने दिया सहारा हमको, लागत कम कर दिखलाएंगे,आत्मनिर्भर बनकर ही अब, इस नए दौर को हराएंगे।
दक्षिण के प्रहरी
Kural chapter 77–78 · contents ↑
दक्षिण की माटी से गूंजी, वीरों की हुंकार है,मद्रास रेजीमेंट का देखो, स्वर्णिम ये दरबार है।'वीर मद्रासी' बनकर जिसने, सरहद को महफूज़ किया,हर पन्ने पर शौर्य लिखा, अद्भुत इनका किरदार है।।
मेजर मुकुंद ने रण में देखो, चक्र अशोक का मान बढ़ाया,कश्मीर की वादियों में, अपना पावन रक्त बहाया।मृत्यु को भी हंसकर जिसने, अपने सीने से लगा लिया,उस तमिल बेटे ने भारत का, मस्तक ऊंचा खूब किया।।
नभ में गूंजी अभिनंदन की, वो अदम्य ललकार थी,परमेश्वरन के साहस से, नाकाम हुई यलगार थी।मरुधनायक और कट्टाबोम्मन, पावन यह विरासत है,परमवीर चक्र की आभा, वीरों की इबादत है।।
'तिरुक्कुरल' के पन्नों पर भी, सेना का सम्मान है,संत वल्लुवर की वाणी में, शौर्य का बखान है।शत्रु-दल सागर सा गर्जे, मचाए चाहे कितना शोर,वीर देख जो पीठ दिखाए, कायर भागें चारों ओर।।
हाथी से जो चूक गया, उस भाले पर अभिमान करो,खरगोश मारने वाले तीर का, मत झूठा सम्मान करो।पौरुष वह जो दया दिखा दे, घायल पड़े हुए 'अरि' पर,असली योद्धा वह जो रखे, मरहम दुश्मन के घाव पर।।
साक्षात मृत्यु भी आ जाए, तो रंच न मन घबराता है,शूरवीर वही जो यमराज को, द्वार से लौटा आता है।नेत्रों के आगे मौत नचे, फिर भी पलक न झपकाए,धिक्कार है उस जीवन पर, जो रण में काम न आए।।
मेरे सेनापति के सम्मुख, शत्रु सावधान हो जाओ,जो भी उनसे टकराओगे, मिट्टी में मिल जाओगे।बिना कवच के सब है सूना, यदि भीतर से लाचार हो,सेना वही विजयी होती, जहाँ 'नायक' का आधार हो।।
ऐसी मौत मिले वीरों को, जिस पर राजा भी रो दे,मातृभूमि की रक्षा खातिर, हँसकर जीवन को खो दे।दक्षिण के इन प्रहरियों की, अमर अमिट कहानी है,अंग्रेजों से लोहा लेने वाली, रीत बहुत पुरानी है।।
'ज़रा याद करो कुर्बानी' का, यह पावन संदेश हमारा है,जो लौट के घर ना आए, उनको शत-शत नमन हमारा है।उनको शत-शत नमन हमारा है।।
अनमोल मैत्री: एक शाश्वत बंधन
Kural chapter 79 · contents ↑
गुरु सांदीपनि के आश्रम में, बचपन साथ बिताया था,ऊँच-नीच और राज-काज का, भेद न मन में आया था।एक बना फिर द्वारकाधीश, दूजा निर्धन ब्राह्मण,पर यादों के उस दर्पण में, एक हुए दोनों के मन॥
विपदा देखी पत्नी बोली, "जाओ सखा के पास,"फटी पोटली चावल लेकर, मन में लिए एक आस।शीर्ण-जीर्ण सी काया लेकर, द्वारका वो आए,राजमहल का वैभव देख, मन ही मन शर्माए॥
नाम सुना जब सुदामा का, नंगे पाँव ही धाए,राज-सिंहासन त्याग सखा को, हिय से आन लगाए।छीन ली वो चावल की पोटली, बड़े चाव से खाई,सूखे तंदुल में मोहन ने, छप्पन भोग की तृप्ति पाई॥
बिन बोले सब कुछ दे डाला, जब पहुँचे निज गाँव,टूटी कुटिया के बदले थी, कंचन महलों की छाँव।धन-दौलत है तुच्छ, जगत में भाव ही बस सच्चा है,प्रेम-भक्ति के आगे देखो, नतमस्तक यह दुनिया है॥
जैसे शुक्ल पक्ष का चंदा, बढ़ता रैन-अपार,सज्जन के संग वैसे बढ़ता, निश्छल नेह-दुलार।किन्तु मूर्ख की संगत जैसे, घटता-मिटता चाँद,अंधियारे की ओर ले चले, तोड़े सारे बाँध॥
नित्य मिलना ही नहीं ज़रूरी, मैत्री का आधार,मन से मन का मिल जाना ही, है इसका सच्चा सार।केवल हँसने-हँसाने का, नाम नहीं व्यवहार,भटके को जो राह दिखाए, दे डाँट और दुलार॥
जैसे गिरते हुए वस्त्र को, हाथ लेत सँभाल,वैसे मित्र विपत्ति में, बन जाता है ढाल।जीवन के संघर्ष में ही न, मृत्यु के भी पास,घोर प्रलय की बेला में भी, मित्र रहे एक आस॥
"तेरा-मेरा" जहाँ न हो, वही है सच्चा अर्थ,तोल-मोल के व्यापारों में, रिश्ते होते व्यर्थ।त्याग और विश्वास ही है, पावन प्रीत का सार,ऐसे सच्चे मित्र को, वंदन करे संसार॥
डिजिटल दोस्ती और वल्लुवर का ज्ञान
Kural chapter 80 · contents ↑
ये नए दौर के रिश्ते हैं, जो स्क्रीन पर पलते हैं,'डिजिटल दोस्त' कहकर हम, इनके साथ चलते हैं।हर ऐप का अपना रंग है, हर ऐप की अपनी कहानी,कहीं जुड़ी हैं सिर्फ़ बातें, तो कहीं यादें पुरानी।
फेसबुक की इस भीड़ में, 'फ्रेंड्स' तो बेशुमार हैं,पर दिल पर हाथ रखकर कहो, कितने 'असली' यार हैं?गिनती भले हज़ारों हो, पर वक्त की ये रीत है,जो सात बरस टिक जाए, बस वही सच्ची प्रीत है।
लिंक्ड इन पर 'दोस्त' नहीं, 'कनेक्शन' का व्यापार है,तरक्की और नौकरी का, यहाँ सजा बाज़ार है।मगर काम से परे कभी, जब कोई हाथ बढ़ाता है,वही पेशेवर रिश्ता फिर, दिल का मीत बन जाता है।
इन्स्टा की रंगीनियत में, 'फिल्टर' का ही राज है,यहाँ हर कोई खुश दिखे, ये कैसा समाज है?तस्वीरें सब बोलतीं, पर खामोश हैं जज़्बात,'लाइक' की इस दौड़ में, खो गई है सच्ची बात।
एक्स पर विचारों की, छिड़ी रहती जंग है,दोस्ती से ज़्यादा यहाँ, 'ट्रेंड' का ही रंग है।लफ््ज़ बन गए हथियार, बहस जहाँ है आम,शोर में दब जाता है, अक्सर रिश्तों का नाम।
इन सबसे जो बच गया, वो व्हाट्सएप पर आता है,यहाँ 'दिखावा' ख़त्म, बस 'अपनापन' रह जाता है।ये डिजिटल दुनिया का, सबसे निजी कोना,यहीं समझ में आता है, किसी का 'अपना' होना।
पर स्क्रीन की इस चमक में, जब मन धुंधलाने लगता है,तब सदियों पुराना वो ज्ञान, हमें राह दिखाता है।हज़ारों साल पहले जो, ऋषि वल्लुवर ने समझाया था,दोस्ती का असल मतलब, उन्होंने ही बताया था…
बिना परखे किसी को भी, जो तुम मीत बनाओगे,अंत में बस धोखा और, जीवन भर पछताओगे।कुल, कर्म और गुण परखो, देखो उसके नाते,तभी बढ़ाना हाथ आगे, तभी जोड़ना अपने रास्ते।
जो पाप से हों कोसों दूर, उन्हें ही तुम पास रखना,सच्चे साथी वो ही, जो सिखाएं सच को चखना।जो गलती पर डांट दें, और सही राह दिखाएं,ऐसे दोस्तों की खातिर, सब कुछ वार जाएं।
दोस्त की पहचान तो बस, संकट में ही होती है,मुसीबत की कसौटी ही, परखती कौन मोती है।मूर्खों की संगत से तो, अकेला रहना प्यारा है,जो मझधार में छोड़े, वो दुश्मन से भी खारा है।
जो उत्साह घटा दें तेरा, उनसे मुख तुम मोड़ लो,मतलब के इन यारों का, साथ अभी तुम छोड़ लो।यह घाव नहीं भर पाएगा, पीड़ा होगी भारी,सिर्फ अच्छे लोगों से ही, तुम रखना अपनी यारी।
जल सा मित्र और गहन स्वतंत्रता
Kural chapter 81 · contents ↑
सच्चा मित्र हथेली पर रखे,निर्मल जल के समान होता है।बड़ा नाज़ुक, बड़ा पवित्र,उसका अपना ही मान होता है।जो कस कर उसे पकड़ना चाहो,मुट्ठी में उसे कैद करना चाहो,तो उंगलियों की दरारों से,वो चुपके से फिसल जाता है।बंधन उसे रास नहीं आते,वो हाथ से निकल जाता है।और जो डर कर हथेली खुली छोड़ दी,तो समय की तपिश पाकर,वो भाप बनकर उड़ जाता है,धीरे-धीरे नज़रों से ओझल हो जाता है।पर मन में तुम धीरज रखना,यह वियोग अंत नहीं, बस एक दौर है।जैसे जल वाष्प बन बादलों में मिलता,यह प्रकृति का ही एक ठौर है।वर्षा चक्र की तरह वो फिर लौटेगा,जीवन की सूखी ज़मीन पर।वही प्रेम, वही उमंग और उत्साह लेकर,फिर बरसेगा 'तुम्हारे' यकीन पर।यही समय ने दी है हमको, एक अनमोल और पावन सीख,सच्ची दोस्ती मांगती नहीं, कभी भी प्रेम की भीख।
मित्र की स्वतंत्रता का, रखना तुम पूरा ख्याल,गहन मित्रता की आत्मा है, यह आज़ादी बेमिसाल।ऐसी दोस्ती ही क्या, जिसमें सब थोपा जाए?और यार की ख़ामोशी, दिल को समझ न आए।हक़ है उसे पूरा, चाहे काम हो या हो बात,पुरानी यारी में नहीं देखी जाती कोई जात।अगर दोस्त करे कोई काम, जो न हो मनज़ूर,तो भी उस अधिकार को, करना तुम कबूल।
गर 'भूल' से कोई 'भूल' भी, मित्र से हो जाए,उसे 'शूल' नहीं, 'फूल' समझ, मन को समझाए।यही तो है वो 'गहन स्वतंत्रता' जो दिलों को जोड़े,सच्चा यार वही जो मुसीबत में साथ न छोड़े।अगर पुराने दोस्त से मिल जाए कोई पीड़ा,प्यार कम न करना, न पालना शक का कीड़ा।एक घूँट पीकर कड़वा, अफ़वाहों को कर दरकिनार,विश्वास की नींव पर ही, टिकता है यह संसार।दुखी होकर भी जो मित्र का, समझे दिन अच्छा,वही है असल में, दोस्त पुराना और सच्चा।सारा जग प्रेम करे उससे, जो यह रीत निभाए,वफादार होशमंदी से, जो यारी को गले लगाए।दुश्मन भी सर झुका दे, देख ऐसा पावन बन्ध,दोस्त की खातिर जो खा ले, झूठी भी सौगंध।
सच्ची मित्रता: एक चिंतन
Kural chapter 82 · contents ↑
घने जंगल में चले दो यार,किया था संग रहने का इकरार।अचानक आ धमका एक भालू विशाल,देख जिसे उड़ गए दोनों के होश-हवास।
पहला मित्र झट से पेड़ पर चढ़ गया,दूजे को संकट में अकेला छोड़ गया।सूझा न जब दूजे को, बचने का कोई उपाय,लेट गया वो भूमि पर, जैसे जान निकल जाए।
भालू ने आकर उसे सूंघा कान के पास,समझा उसे मुर्दा, न थी कोई सांस।छोड़ उसे भालू जब वन में लौट गया,पेड़ से उतर मित्र ने यह प्रश्न किया-
"क्या कह गया भालू तुम्हारे कान में?"हंसकर पूछा उसने बड़े गुमान में।दूजे ने कहा, "सीख दी है उसने अनमोल,धोखेबाज मित्रों से मत रखना मेल-जोल।"
चाहे हो वो यूनान या फिर हो हिंदुस्तान,मतलब दोनों का है बिलकुल एक समान।जो मुसीबत में साथ छोड़ दे, ऐसी जिसकी यारी,वह छूट भी जाए तो, बात नहीं है भारी।तिरुवल्लुवर ने भी कहा है, यही सत्य महान,
बिन प्रेम की दया का, क्या करेगा इंसान?वेश्या, चोर और कपटी मित्र, एक सा है किरदार,समय पड़ने पर जो न आए, वो कैसा है यार?बिन सीखे रण-घोड़े सा, जो छोड़ जाए सवार,रणभूमि में पटक दे जो, उससे कैसा प्यार?ऐसे संग से तो बेहतर है, इंसान अकेला रह जाए,जो बदले की आस में दे मदद, वो सौदागर कहलाए।ऐसी यारी सपनों में भी कड़वी, जैसे जंगली टहनी,मूर्ख मित्र की प्रीति से, ज्ञानी शत्रु की मार घनी।झूठे मित्र की मुस्कान से, दुश्मन की ललकार भली,जो मीठा बोले सामने, पर मन में हो छल की गली।भीतर जो रखे कटार, कर दो उसे दरकिनार,धीरे से छोड़ दो उसे, जो जीवन करे बेकार।मुमकिन को नामुमकिन कर दे, खुशियां बर्बाद करे,उसका संग न कभी तुम्हें, भूलकर भी आबाद करे।दोस्ती वही जो रूह को भाए, न कि केवल व्यवहार,धोखेबाज संगी से बेहतर, है सूना अपना संसार।
धनुष सा झुकाव
Kural chapter 83 · contents ↑
सागर चीर जो आया था, मुख पर झूठी मुस्कान लिए,तिरुवल्लुवर ने सदियों पहले, जिसके भेद थे खोल दिए।सन चौदह सौ अट्ठानवे में, जब वो तट पर उतरा था,उसकी मीठी बातों में ही, छिपा हुआ एक खतरा था।राजा ज़मोरिन ने भांपा था, उन तुच्छ उपहारों को,कुराल ने पहले ही पहचाना था, ऐसे मक्कारों को।"जैसे धनुष झुकता है केवल, तीर को कसने के लिए,"दुश्मन के मीठे बोल हैं बस, तुम्हें डसने के लिए।गामा का वो झुकना भी, एक युद्ध की तैयारी थी,विनम्रता के आवरण में, छिपी क्रूरता भारी थी।चाहे कितनी पुस्तकें पढ़ लो, शत्रु मित्र न हो पाएगा,मौका मिलते ही वो अपना, असली रंग दिखाएगा।सन पंद्रह सौ दो गवाह है, जब तोपें उसने दाग दीं,हंसते हुए जो आया था, उसने ही बस्ती आग दी।"जुड़े हुए हाथों में भी, हथियार छिपा हो सकता है,"उसके आंसुओं के पीछे भी, शैतान खड़ा हो सकता है।ज़हर भरा था दिल में जिनके, वो दोस्त कभी न बन पाए,कालीकट के निर्दोषों के, खून से हाथ रंगे आए।"जिसका मन तुमसे न मिले, उस पर न विश्वास करो,"जब वो बढ़ाए हाथ मेल का, बस दूर से परिहास करो।सीख यही है वल्लुवर की, इस छल से अब बच जाना,मुस्कुराना तुम भी, पर उनको मुंह न लगाना।इतिहास के पन्नों पर, फिर रक्त न तोलना,शत्रु खड़ा हो द्वार पे, तो द्वार न अब खोलना।
स्वधर्म और विवेक
Kural chapter 84 · contents ↑
प्रकृति-गुणों से देह बुनी जो, वही तेरा आधार है,निज स्वभाव में स्थित रहना, जीवन का यह सार है।गीता कहती—दमन न कर तू, अंतस की जो धारा है,वल्लुवर कहते—विमुख हुआ जो, वह किस्मत का मारा है।हितकारी तज, अहित चुने जो, मतिभ्रम का वह ग्रास है,स्वधर्म ही नौका भव-सिंधु में, बाकी सब परिहास है।मूर्ख वही जो लाभ त्यागकर, हानि हृदय से लगाता,अपनी ही प्रकृति से लड़कर, सुख कैसे वह पाता?
पर-धर्म सुहावन भले लगे, पर पथ वह अति विकराल है,नकल मोक्ष का मार्ग नहीं, यह तो माया का जाल है।अपना कर्म कुरूप भले हो, चाहे उसमें दोष हो,परधर्म भयावह होता है, अंतस में बस रोष हो।बुद्धिमान निज धर्म-काज में, मृत्यु को भी वरता है,किंतु मूढ़ 'परधर्म' लोभ में, पल-पल आहें भरता है।श्रेयस्कर है निज स्वभाव में, मिट जाना, लुट जाना,दूसरे के पथ पर चलने से, केवल मिले पछताना।
गांडीव छोड़कर पार्थ खड़ा था, मन में संशय भारी,"भिक्षा मांगूँ, युद्ध न ठानूँ"—कैसी यह लाचारी?कृष्ण ने गर्जकर कहा—"पार्थ! क्यों योगी रूप बनाता है?क्षत्रिय है तू, समर ही तेरा, परम धर्म कहलाता है।"ठीक वैसे ही वल्लुवर ने, मूर्ख का चित्र उकेरा है,ग्रंथ पढ़े पर ज्ञान न समझे, कैसा यह अँधियारा है?औरों को उपदेश बाँटता, पर खुद अमल न करता,स्वधर्म त्याग जो भटक रहा, वह पग-पग जीते मरता।
ज्यों धूम-शिखा से वह्नि घिरी, त्यों कर्म दोष से युक्त है,पर कर्म त्यागना हल न कभी, जो आसक्ति से मुक्त है।राग-द्वेष से परे हटें जो, वे ही 'साक्षी' होते,स्वधर्म-लीन जन ही जग में, कमल-सदृश हैं खिलते।किंतु मूर्ख के हाथ संपदा, जैसे विष का प्याला,मदिरा-मत्त उन्माद हो जैसे, सुध-बुध खोने वाला।स्वजन उपेक्षित, परजन पूजित, यह कैसा व्यवहार है?स्वधर्म बिना सब वैभव सूना, जीवन केवल भार है।
मूर्ख विदा हो जब महफिल से, मन में पीर न होती,जैसे टूटे धागे से गिर, खो जाए कोई मोती।सज्जन का संग, स्वधर्म का रंग, यही तो सच्ची रीत है,प्रकृति के पार निकल जाना ही, जीवन की बस जीत है।गीता का 'उपदेश' यही, और वल्लुवर की 'वानी',स्वभाव छोड़ जो नक़ल करे, बस वही घोर अज्ञानी।कर्तापन का भाव मिटाकर, जो निज पथ पर डोलता,स्वधर्म का पालन ही उसके, मोक्ष का द्वार खोलता।
ज्ञान का आडंबर: कुरल का सत्य
Kural chapter 85 · contents ↑
ज़रूरतों की महारानी है, यह कैसी ज्ञान की कमी?सूचनाओं के सागर पास, पर आँखों में है न नमी।समुंदर बहता है बगल में, फिर भी ओस को चाटते,डिजिटल युग के "मूर्ख ज्ञानी", बस अपना ही दिन काटते।
यही मर्म तो तिरुक्कुरल, के अध्याय पचासी में है,जिसे न पढ़ा, उसे ही माना, यह कैसी प्यासी देह है?वल्लुवर ने जिसे 'पुल्लरिवाणमै', कहकर था धिक्कारा,वही दंभ आज के युग का, बना है अंधा सहारा।
खुद बोलना "मैं ज्ञानी हूँ", यह सबसे भारी भूल है,तथ्यों के इस ढेर में, उड़ती केवल धूल है।जितना बैरी चोट न दे, उतना खुद को छलते हैं,"कुछ करने" के जाल में फँसकर, तिल-तिल करके जलते हैं।
मूर्ख अगर कुछ बांटे भी, तो भ्रम ही केवल फैलता है,वह लेने वाला ही त्यागी है, जो उस विष को झेलता है।तन छूने से लाभ नहीं, जब मन ही कोरा कागज हो,उस "दोहरे शैतान" से बचो, जिसका झूठा साज़ हो।
बाहर के कोलाहल में, तुम अर्थ नहीं पा जाओगे,रुककर खुद में झांकोगे, तब ही ज्ञानी कहलाओगे।चिंतन के उस मौन में ही, असली प्यास बुझती है,वरना सारी उम्र यहाँ, बस उलझन ही सूझती है।
विजयी वही जो वैर न पाले
Kural chapter 86 · contents ↑
वल्लुवर ने कहा था, वैर एक रोग है,नफरत का यह कैसा, काला दुर्योग है।रवांडा की गलियों में, जब यह रोग फैला,इंसानियत का उजड़ गया, वो सतरंगी मेला।
कुरल कहता है, जहाँ वैर पलता है,वहाँ वैभव नहीं, बस शमशान जलता है।पड़ोसी ने पड़ोसी पर, जब वार किया था,असल में उसने खुद को ही, तार-तार किया था।
दुखों की जननी, यह नफरत की आग है,माथे पर मानवता के, यह गहरा दाग है।जो बोते हैं कांटे, वो फूल नहीं पाते,विनाश के रास्ते पर, बस धूल ही पाते।
समझो इस सत्य को, जो ग्रंथ बताते हैं,घृणा से केवल, हम सब मिट जाते हैं।मिटा दो इस वैर को, तो सुख मिल जाएगा,राख के ढेर पर भी, फिर फूल खिल जाएगा।
जब बही थी खून की नदियां, शहर वीरान था,हवा में बस जहर था, सिसकता इंसान था।तब जिसने खुद को रोक लिया, उस नफरत की धार से,बड़ा उसका ही कद हुआ, उस खूनी संसार से।
"वैर" की इस क्रूरता से, जो भी कतराता है,इतिहास के पन्नों में वो, अमर गौरव पाता है।हथियार तो टूट जाते हैं, पर हौसले मिटते नहीं,जो मन वैर से मुक्त हैं, वो कभी झुकते नहीं।
सोचता है कौन, कि वो धूल में मिल जाएगा?जिसके दिल में द्वेष नहीं, उसे कौन हरा पाएगा?मिट गए वो मारने वाले, अपनी ही आग में,खो गए वो नफरतों के, बेसुरे राग में।
पर जो खड़ा था शांति लेकर, वो आज भी आबाद है,नफरत की हार है ये, प्रेम का यह नाद है।सच्ची जीत उसी की है, जो वैर को बिसराता है,शत्रुहीन उस चित्त को, कोई न डिगा पाता है।
रिश्ते, रणनीति और वल्लुवर: आधुनिक युग का काव्य
Kural chapter 87 · contents ↑
बदल गया है दौर, और बदल गई है हवा,रिश्तों की अब वो पुरानी परिभाषा कहाँ?इस आभासी दुनिया (Virtual World) में सब है एक छलावा,आओ देखें, वल्लुवर ने हमें क्या है सिखाया।
भीड़ बहुत है यहाँ, पर अपना कोई नहीं,बिना स्नेह और साथी के, तुम सुरक्षित नहीं।अकेला वृक्ष जैसे तूफानों में गिर जाता है,मित्र-विहीन व्यक्ति, शत्रुओं से घिर जाता है।
बलवान से टकराना, समझदारी नहीं,पर दुर्जन और निर्बल को, छोड़ना भी सही नहीं।शांति परम धर्म है, पर नीति यह बतलाती है,कमज़ोर शत्रु से लड़ने में, जीत ही हाथ आती है।
जो सामने मित्र, पर मन में रखते हैं भय,ऐसे कायर शत्रु पर, निश्चित है तुम्हारी जय।न गुण है, न ज्ञान, बस डर का है साया,बुद्धिमान के लिए यह, सुख का अवसर आया।
जो क्रोध में अंधा है, वासना का है दास,संयम नहीं जिसमें, उसका विनाश है पास।उसे हराना सरल है, जो आपा खो देता है,अपने ही हाथों वो, अपनी हार बो देता है।
जो आरम्भ तो करे, पर अंत न कर पाए,ऐसे मूर्ख से उलझना, तुम्हें ही भाए।कुछ खोकर भी अगर, ऐसी शत्रुता मिल जाए,तो समझो जीत, तुम्हारे द्वार चल आए।
गुणहीन का पतन, निश्चित और पास है,बिन आधार की बातें, बस एक उपहास है।न दौलत टिकेगी, न झूठा सम्मान,मिट जाएगा वो, जो है अज्ञानी और अभिमान।
शोध का स्वाभिमान
Kural chapter 88 · contents ↑
शक्ति बिना जो दर्प करे, वह शीघ्र नष्ट हो जाता है,केवल बातों से न कोई, 'विश्व-गुरु' बन पाता है।ठोस बनाओ तंत्र स्वयं का, क्षमता का विस्तार करो,तभी गर्व से दुनिया में, तुम अपना जयकार करो।
शस्त्र धरे जो शत्रु खड़ा है, उससे भय तुम मत खाना,किंतु 'बौद्धिक' वार करे जो, उस बैरी को पहचानना।मीठी बातों में जो अपने, तीखा विष भर लाते हैं,वही हमारी शोध-संपदा, चुपके से ले जाते हैं।
हो अभाव या कोई पीड़ा, बैरी को मत बतलाओ,कमी अपनी तुम जग के आगे, भूल कभी मत दिखलाओ।कमजोरी का लाभ उठाकर, वे तुम पर वार करेंगे,गोपन रखकर हल ढूँढो, तभी वे तुमसे डरेंगे।
कार्य-विधि को समझो पहले, फिर अपनी रक्षा करना,बिना सुरक्षा-घेरे के तुम, रण में पग मत धरना।शोध-नीति का कवच बनाओ, डेटा का हो पहरा,तभी बनेगा स्वायत्तता का, रंग विश्व में गहरा।
पर-निर्भरता का कांटा जब, कोमल और नवीन हो,तभी काट दो उसे कि जब तक, वह न अति-प्राचीन हो।कठोर तना गर बन जाएगा, हाथ लहू-लुहान करें,विदेशी साये से हम, अपना देश सावधान करें।
नहीं अकेले लड़ना सबसे, यह अलगाव न पालें हम,'दो' शत्रु यदि खड़े द्वार पर, 'एक' को मित्र बना लें हम।साझा हों अनुसंधान मगर, डोर हमारे हाथ रहे,खुला रहे द्वार विश्व हेतु, पर अपना पहरा साथ रहे।
जब संकट हो, या प्रलय काल, या टूटी कोई कड़ी हो,शत्रु-भाव रखने वालों पर, आस्था तब न बड़ी हो।चाहे जितना पास बुलाएं, विपदा में न पास जाना,निज सामर्थ्य, निज तंत्र ही बस, अपना कवच बनाना।
प्रतिस्पर्धी का मान घटे, और उनकी साँसें थम जाएँ,तकनीकों में श्रेष्ठ बनो, कि वे न सम्मुख आ पाएँ।ऐसी हो प्रभुता अपनी, ऐसा अपना विज्ञान हो,शत्रु न फिर सिर उठा सके, ऐसा दृढ़ अनुष्ठान हो।
कांटों को काट, बना मित्र, और रख गोपनीयता का मान,यही वल्लुवर की नीति है, और यही 'रणनीतिक स्वाभिमान'।
अभेंद्य भारत
Kural chapter 89 · contents ↑
रण में जो तलवारें खींचे, उनसे न भयभीत रहो,डरो उनसे जो मित्र रूप में, काट रहे हैं भीत को।सीमा पर जो शोर मचा है, वीरों ने वो थाम लिया,पर घर के भीतर बैठे, उस बैरी का क्या नाम दिया?
विष की बेलें पनप रही हैं, 'सुप्त-शत्रु' (Sleeper Cells) के भेष में,पहचानो उन गद्दारों को, जो छिपे हुए हैं देश में।नक्सल की वो लाल आंधियां, धीरे-धीरे खा रहीं,जैसे रेती लोहे को, चुपके से घिसती जा रहीं।
धन और बल जो देश का था, व्यर्थ भस्म हो जाता है,गृह-कलह के कारण देखो, राष्ट्र क्षीण हो जाता है।न शस्त्र से, न युद्ध से, यह शक्ति बिखर जाएगी,अगर न रोका इसे, तो नींव ही हिल जाएगी।
'साइबर' के मायाजाल में, मन बंटे, मत बंटे,कुम्हार की चाकू से जैसे, गीली मिट्टी झट कटे।झूठ और अफवाहों से, गर देश यह बंट जाएगा,तो अखंड भारत का सपना, कैसे टिक पाएगा?
दरार वाले दुर्ग की, रक्षा मुश्किल होगी,भीतर अगर विखंडन हो, तो सुरक्षा कैसे होगी?डिब्बे और ढक्कन जैसा, ऊपर से बस मेल है,मन अगर मिलते नहीं, तो सुरक्षा बस खेल है।
कानून तो गढ़ दिए बहुत, पर दिल को भी अब जीतना,विश्वास के धागे बिना, मुश्किल है साथ में जीना।पूर्वोत्तर हो या कश्मीर, अलगाव को मिटाना है,ऊपरी जुड़ाव नहीं, अब रूह का रिश्ता बनाना है।
सांप संग कुटिया में सोना, अब न हमें स्वीकार है,समन्वय और सूचना ही, अब अपना हथियार है।नभ में 'ड्रोन', धरा पर 'ए-आई', तकनीकी का पहरा हो,पर जन-जन के विश्वास का, रंग सबसे गहरा हो।सड़क, शिक्षा, रोजगार से, बैर भाव मिट जाएगा,जब हर नागरिक साथ खड़ा हो, 'उत्पगै' हार जाएगा।
तपस्वी - पहचान और परिणाम
Kural chapter 90 · contents ↑
न जाने किस वेश में, नारायण मिल जाएं,न देखो वेश, न देखो काया,प्रभु की लीला है अद्भुत माया।साधु वही जो मन का धीर,न जाने किस रूप में, मिल जाए फकीर।जड़ भरत ने जब पालकी उठाई,राजा ने व्यर्थ ही 'दंभ' दिखाई।पर ज्ञानी ने न क्रोध किया, न दिया शाप,केवल ज्ञान से हर लिया, राजा का संताप।समझो इसे, न करो अभिमान,मिट्टी की देह में छिपा है महान।भृगु ने जब वक्ष पर प्रहार किया,विष्णु ने हँसकर सत्कार किया।कहा- "कोमल चरण कहीं चोटिल न हों,"प्रेम के आगे सारे क्रोध विफल हों।असली 'तपस्वी' वही कहलाता,जो विष पीकर भी अमृत बरसाता।काशी तट पर शंकराचार्य ठिठके,चांडाल को देख जब पीछे झिझके।तब गूँजा स्वर— "देह हटे या आत्मा?"समझ गए ऋषि, यह तो हैं परमात्मा।
"वैसे तो ये शांत सिन्धु हैं, करुणा के आगार,पर मत छेड़ो इन्हें, इनमें सोई है प्रलय की धार।"
इसलिए यह सीख गांठ बांध लो मीत,यही है भारत की पावन रीत।महान आत्माओं का आदर, है सबसे बड़ी ओट,जो इसे तोड़ता है, उसे लगती गहरी चोट।
दुर्बल होकर बली से, जो भिड़ने जाता है,वह मृत्यु को स्वयं ही, अपने पास बुलाता है।शक्तिशाली से टकराना, है 'ज़िंदा मृत्यु' को पाना,महान लोगों की अनसुनी कर, खुद को मिटाना।
नृप के कोप से संभव है, तुम बचकर छिप जाओगे,धरा के किसी भी कोने में, शायद प्राण बचाओगे।पर संतों के क्रोध से, कोई कैसे बच पाए?भाग सके तो भाग ले, जहाँ तक बैरी जाए।
संत का दिल दुखाया तो, संपदा सब बेकार है,स्वर्ग सरीखा जीवन भी, फिर तो बस भार है।धन-दौलत के ढेर पर, क्यों करता है अभिमान?ऋषि की एक दृष्टि से, मिट जाता खानदान।
अग्नि तो बस उसे जलाती, जो स्पर्श कर जाए,पर ज्ञानी का कोप, जड़ से वंश मिटाए।क्या राजा, क्या रंक, और क्या चक्रवर्ती की शान?तपस्वी यदि रूठ जाए, तो मिट जाए नाम-ओ-निशान।
पंख, प्रेम और मर्यादा
Kural chapter 91 · contents ↑
तपते मरुथल में जो, मीलों उड़कर जाता है,पंखों में भर नीर, जो बच्चों की प्यास बुझाता है।वह मात्र पक्षी नहीं, एक पिता का प्रतिरूप है,'गृहस्थ' की तपस्या का, यह दृश्य बड़ा अनूप है।खुद जलता है धूप में, परिवार को छांव देने,असली 'योगी' वही, जो निकला है अपनों को नाम देने।
बर्फ की चादर पे देखो, पेंगुइन का वो पहरा,संगिनी के साथ है, सहयोग है गहरा।न ऊंच है न नीच है, दोनों का है एक ही काम,गृहस्थी की गाड़ी खींचना, है साझे का व्यायाम।अंडे को सेता है वो, सर्दी की परवाह किए बिना,सिखाता है कि 'साथ' निभाना, संभव नहीं 'हम' के बिना।
पर ऋषि वल्लुवर कहते हैं, एक रेखा है महीन,प्रेम करो पर मत होना तुम, अपने पथ से हीन।कुरल (९०१) कहता है: "गर मोह में रुक जाएंगे,तो सैंडग्राउज़ से पंख, भला कब उड़ पाएंगे?"जो पत्नी के भय से, निज 'धर्म' को विसराएगा,वह 'गृहस्थ' नहीं कहलाएगा, जग में शीश झुकाएगा।
नर होकर जो नारी की, बस आज्ञा ही ढोता है,उससे तो नारी का 'लज्जा-भाव' श्रेष्ठ ही होता है।साथी बनो पेंगुइन जैसे, रक्षक बनो सैंडग्राउज़ समान,पर अपने भीतर के 'नर' का, कभी न करना अपमान।सेवा और गुलामी में, बस इतना ही अंतर है,एक में 'शक्ति' का वास, दूजे में 'भय' का मंज़र है।
माता हारी: वराइविन मगलिर
Kural chapter 92 · contents ↑
थी वह मार्गेरेटा, पर बनी 'माता हारी',नृत्यांगना वह अद्भुत, दुनिया जिसकी दीवानी।डच भूमि से निकली, पूरब का भेष धरा,पेरिस की गलियों में, उसने जादू सा भरा।
जावानीस राजकुमारी का, ओढ़ा उसने स्वांग,नृत्य में उसके नशा था, हर दिल में थी उमंग।रूढ़ियों को तोड़कर, लांघी हर दीवार,पुरुषों की इस दुनिया में, खुद गढ़ा अपना संसार।
पर जब विश्व युद्ध की, काली छाया मंडराई,प्रेम और विलासिता ही, उसकी दुश्मन बन आई।जर्मन हों या फ्रेंच अफसर, सबके साथ थी वो,यही उसकी भूल बनी, जो समझ न पाई वो।
नीतिमत्ता के रक्षकों ने, प्राचीन पाठ को साधा,'वराइविन मगलिर' सी उसको, मान लिया एक बाधा।कुरल ने जो चेताया था, वही रूप उसमें देखा,मोहिनी मूरत के पीछे, बस 'कपट' का ही लेखा।वह 'द्वि-चित्ती' होकर, बस जीने की प्यासी थी,पर उनके 'पवित्र धर्म' को, वो लगती विनाशी थी।उन्होंने न देखी बेबसी, न संघर्ष पहचाना,अपने 'संयम' की रक्षा हित, उसका अंत ही ठाना।राष्ट्र बचाने के नाम पर, यह कैसा न्याय सुनाया?एक अबला की 'जीजीविषा' को, गद्दारी बतलाया।
हारे हुए युद्ध का, जिसे चाहिए था बहाना,फ्रांस ने उसे चुना, बना कर 'बलि का निशाना'।कहा उसे 'जासूस', और 'छलिया' दिया नाम,बिन ठोस सबूतों के ही, कर दिया उसे बदनाम।
वो सुबह पंद्रह अक्टूबर की, जब मौत सामने खड़ी थी,आँखों पर पट्टी न बँधवाई, वो निडर वहीं अड़ी थी।बारह बंदूकों की गूँज में, वो जिस्म तो सो गया,पर सच क्या था उस दिन, यह राज़ भी खो गया।
इतिहास उसे कहता है, एक 'कातिल हसीना',पर शायद वो बस चाहती थी, अपनी शर्तों पर जीना।नृत्यांगना थी या जासूस, यह प्रश्न आज भी भारी है,समय की रेत पर लिखी, एक दास्तां 'माता हारी' है।
सुरा, विज्ञान और सत्य
Kural chapter 93 · contents ↑
इतिहास ने कहा कि हमने, किण्वन का विज्ञान रचा,मठों में और लैब में, स्वाद का एक जहान रचा।जिसे तुम कहते 'कौशल' और 'सभ्यता' का आधार,ज़रा सुनिए उस पर, क्या हैं वल्लुवर के विचार।
तुम कहते हो—"यह उद्यम है, जिससे चलता बाज़ार है,"कुरल पूछता—"धन देकर जो, खरीद रहा विकार है?दौलत देकर अपनी ही, सुध-बुध जो विसराता है,उससे बड़ा 'अज्ञानी' जग में, बोलो कौन कहाता है?"
पाश्चर ने तो 'यीस्ट' समझकर, गुत्थी खूब सुलझाई,पर पिये हुए को ज्ञान देना, है सबसे बड़ी कठिनाई।पानी के भीतर मशालें, कोई ढूँढने जाता है?मदिरा में डूबे को, क्या कोई तर्क बचाता है?
जो पीकर सुन्न पड़ा है, वह है चलती-फिरती लाश यहाँ,मुर्दों से संवाद रचाना, है कोरी बकवास यहाँ।वह कहता है—"होश में हूँ, मैंने आज नहीं पी है,"पर आँखें सब कह देती हैं, जो हालत उसने की है।
'लज्जा' रूपी देवी भी तो, उससे मुँह मोड़ जाती है,गरिमा जिसकी मदिरा के, प्यालों में ही सो जाती है।आईने में देखो खुद को, दुनिया देख घिनाती है,सभ्यता की यह 'ब्रूइंग' देखो, तुम्हें कहाँ ले जाती है?
द्यूत का चक्र: हस्तिनापुर से वेगास तक
Kural chapter 94 · contents ↑
हस्तिनापुर की सभा में जब, पासे फेंके गए,धर्मराज भी मोह में फँस, अपना सब कुछ हार गए।पुरखों का जो धन था संचित, क्षण में मिट्टी कर डाला,जुए ने ही राजाओं का, वैभव सारा हर डाला।
युग बदले पर रीत वही है, अब वेगास की बारी है,रंगीन रोशनी के पीछे, छिपी रात बहुत काली है।यह चमक नहीं, यह कांटा है, जो मांस बीच ललचाता है,मछली सा मानव निगले, और प्राण गंवाता है।
कैसीनो के इस शोर में, गणित बड़ा ही क्रूर है,एक जीत के बदले में, सौ हारना तो जरूर है।फिर भी मानव खेल रहा, झूठी सुख की आस में,घोर गरीबी बसती है, केवल जुए के पास में।
जो पासे और बाजी से ही, प्रेम निरंतर करते हैं,वे भोजन भी खो देते हैं, बस आहें ही भरते हैं।लक्ष्मी तो कब की रूठ गई, अब अलक्ष्मी का डेरा है,जुए ने जिसको ग्रस लिया, वहाँ केवल अंधेर है।
वक्त गंवाया, मान गंवाया, पूर्वज-धन का नाश किया,सत्य और मर्यादा को भी, इस लत ने ही ग्रस लिया।दया धर्म सब नष्ट हुए, अब छल-कपट का राज है,हार के भी जो खेले जाए, यह कैसा समाज है?
देखो उन उदास चेहरों को, जो मशीनों पर लेटे हैं,पाँच रत्न खो चुके हैं वो, जो जीवन के बेटे हैं।वस्त्र, धन और भोजन, यश और विद्या सब छूटे,जुआरी के जीवन के, सारे संबल अब टूटे।
शरीर तड़पता रोगों में, फिर भी प्राण को प्यारा है,वैसे ही यह खेल है प्रिय, जितना इसने मारा है।जितनी पीड़ा बढ़ती जाती, उतना मोह जकड़ता है,हार हार कर भी जुआरी, जीत को ही पकड़ता है।
वेगास के महलों में देखो, धन का लगा अंबार है,बाहर भटकती रूहों के, बस सन्नाटा और हार है।
शिफ़ा का सफ़र: अश्विनी से वल्लुवर तक
Kural chapter 95 · contents ↑
कभी वो 'अश्विनी' बनकर, यज्ञ को साधने आए,यजुर्वेद की ऋचाओं में, सोम के प्याले ले आए।देवताओं की नब्ज़ पर, उन्होंने पहरे बिठाए थे,'ऋत' के बिगड़े संतुलन को, पटरी पर वो लाए थे।
फिर वक्त ने करवट बदली, एक नया ज्ञान जागा,दक्षिण से वल्लुवर ने, जब 'मरुन्तु' का राग साधा।कहा- 'वात' अगर बिगड़े, तो काया दुख पाती है,तीन दोषों की घट-बढ़ ही, बस रोग कहलाती है।
वो बोले- दवा क्यों ढूँढते हो? पहले खुद को तो जानो,जो खाया वो 'पच' गया क्या? बस इतना तुम पहचानो।मगर बस पचना काफ़ी नहीं, 'भूख' का भी मान रखना,पिछला जब तक खप न जाए, अगला निवाला न चखना।पेट की 'आग' को नाप कर, जो भोजन को तोलेगा,लम्बी उम्र का राज़, बस वो ही संयमी खोलेगा।
जो शरीर से 'मेल' न खाए, उस भोजन से डरना,अमृत भी विष बन जाता, गर 'विपरीत' आहार करना।थोड़ा खाने में सुख है, अति में रोग बसते हैं,'तुला' जो थाम कर रखें, वही तो सुख से हँसते हैं।जठराग्नि की 'भूख' ही, है भोजन का पैमाना,इस सीमा को जो लांघे, उसने ही रोग को जाना।
रोग की 'जड़' को नापे बिना, मत करना उपचार,पहले 'कारण' ढूँढना, फिर करना उसका संहार।पर इलाज से पहले वैद्य, एक और बात विचारना,'मरीज़' की उम्र क्या है? और 'वक्त' का क्या है इशारा?बस वैद्य नहीं काफ़ी, 'चार खंभों' पर ये छत है,दवा, सेवक, और रोगी—इन सबकी ज़रूरत है।
आज का विज्ञान भी, उस सच को झुठला न पाया,जो सदियों पहले 'कुरल' ने, इन दस सूत्रों में समझाया।चाहे यजुर्वेद का मंत्र हो, या वल्लुवर का संयम,मकसद है वही पुराना- टूटे हुए 'सुर' का संगम।
संस्कार के बीज
Kural chapter 96 · contents ↑
अधूरी साधना लेकर, जो देह त्याग जाता है,नियम है सृष्टि का, वो फिर यहीं लौट आता है।वो पुण्यों के विमानों पर, समय कुछ तो बिताता है,मगर फिर योग का चुंबक, उसे भू पर बुलाता है।
पवित्र और श्रीमानों के, घर में जन्म जब पाए,तो समझो पूर्वजन्मों की, कमाई साथ ले आए।मगर इस उच्च कुल की, क्या केवल धन ही पहचान है?नहीं—कुल की प्रतिष्ठा तो, बस आचरण का मान है।
वो जिसके मुख पे हो मुस्कान, दान का हाथ न रुके,सत्य जिसका हो आभूषण, जो असत्य पर न झुके।करोड़ों का भी अर्जन हो, मगर वो धर्म न छोड़े,विभव मिट जाए तो भी, दान से नाता नहीं तोड़े।
अंकुर चीख कहता है, कि मिट्टी में नमी क्या है,जुबां यह खोल देती है, कि कुल में क्या कमी क्या है।गगन का चाँद तो धब्बों को, फिर भी झेल लेता है,मगर कुल का ज़रा सा दाग, जीवन को ढकेल देता है।
अहंकार आ गया जिसमें, वो कुल का मान क्या जाने?विनम्रता ही कसौटी है, जिसे संसार पहचाने।वही योगी, वही कुलीन, जो भीतर से संवर जाए,अधूरी साधना का पथ, जो पूरा कर गुज़र जाए।
अक्षत स्वाभिमान: वल्लुवर और सामुराई
Kural chapter 97 · contents ↑
श्वेत वस्त्र, निष्कंप हृदय, सन्नाटा मौन गहराता है,देह-परिधि को आज, बोध का पैनापन ही काटता है।बुशिडो की है वही राह, जो वल्लुवर ने बतलाई,'मानम' की रक्षा में ही, मानुष की चतुर चतुराई।
जैसे कवरी मृग का, यदि एक अंश भी झड़ जाए,तज देता है प्राण तुरंत, पर कलंक सह न पाए।वही हठ है सामुराई में, वही आन की ज्वाला है,क्षुधा नहीं, उसने अपनी—मर्यादा को संभाला है।
वल्लुवर ने पूछा था—जब मान ही शेष न रह पाए,नश्वर काया की बस्ती को, कौन दवा स्वस्थ कर पाए?वाम-दक्षिण खिंची लकीर, शोणित-तिलक लगाती है,ये मृत्यु नहीं, ये कीर्ति है, जो युग-युगांतर साखी है।
जापान की साकुरा कलियाँ, तमिल वेद के वे अध्याय,दोनों कहते—मृत्यु श्रेष्ठ, यदि गौरव का हो जाए क्षय।मिशिमा हो या नोगी, या कुरल का वह महाज्ञान,प्राणों से बढ़कर सदा, रहा मनुष्य का स्वाभिमान।
श्रेष्ठ कुल में जन्म लिया, तो श्रेष्ठ कर्म ही करना है,मूल्य चाहे जो भी हो, मर्यादा में ही मरना है।वल्लुवर कहते—विपदा में, नीच कर्म न अपनाओ,मिट जाए हस्ती भले, पर झुककर जीवन न पाओ।
सम्पदा बढ़े तो झुको विनम्र, ज्यों फलदार वृक्ष झुकते,पर विपदा में भी वीर वही, जो स्वाभिमान पर न रुकते।सामुराई का 'रेई' और 'गि', यह संदेश सुनाता है,न्याय और सम्मान हेतु ही, वह कृपाण उठाता है।
पर्वत सी ऊँचाई भी, क्षण में माटी हो जाती है,जब चरित्र में रंच मात्र, कोई त्रुटि भी आती है।
क्षण भर की कायरता भी, युग का कलंक बन जाती है,इसीलिए तंटो की धार, अंत की राह दिखाती है।न धन बड़ा, न वैभव, न यह साँसों का आना-जाना,सर्वोच्च है जग में—खुद की नज़र में खुद को पाना।जो मान की खातिर मिटे, दुनिया उन्हें ही पूजती,वरना इस नश्वर जीवन की, कोई राह न सूझती।
महानता का दिगंत: कलाम और कुरल
Kural chapter 98 · contents ↑
रामेश्वरम की लहरों का वह, मौन निमंत्रण लाया था,अंबर की गहराइयों में, जिसने भविष्य को पाया था।पद-प्रतिष्ठा गौण हुई, और व्यक्तित्व प्रधान हुआ,सादगी की गोद में ही, वह भारत का 'कलाम' हुआ।
महिमा उसकी है जिसका, संकल्प स्वयं से बड़ा रहा,जन्म नहीं, बस कर्म श्रेष्ठ, पहचान बन खड़ा रहा।अखबारों के पन्नों से, जो इतिहास बना कर चला गया,महानता क्या है जग को, वह मौन सिखा कर चला गया।
मर्यादा की रेखा जिसकी, कभी न लांघी जाती है,स्थिर चरित्र की आभा ही, तो सच्ची ज्योति कहलाती है।शक्ति पाकर भी जो तत्व, अपनी सीमा में रहना जानता,वही है 'विदेह' सा योगी, जिसे जग 'वरेण्य' है मानता।
दुष्कर पथ को सुगम करे, पर रहे विनम्र जो साधक सा,बड़प्पन का वह गुण यहाँ, है निस्वार्थ आराधक सा।वैभव की चकाचौंध में भी, जो और अधिक झुक जाता है,अहंकार की 'मॉडल कोलैप्स' में, वही श्रेष्ठ बच पाता है।
आत्म-प्रशंसा से विमुख, जो कर्म की भाषा बुनता है,दोषों को कर दरकिनार, जो केवल गुण ही चुनता है।'दिल का रेडियो' उस स्वर को, आज भी सुनता रहता है,महानता का वह दरिया, हम सब में बहता रहता है।
मर्यादा का गुरुत्वाकर्षण
Kural chapter 99 · contents ↑
शून्य से फूटा एक स्वर, विस्तार का आगाज़ है,फैलती इस कायनात में, थमा एक साज़ है।शील और कर्तव्य ही, रूह के वो पाँच स्तंभ हैं,जैसे भौतिकी के नियम, जिनसे ब्रह्मांड के आरंभ हैं।
आकाशगंगाओं के हृदय में, Dark Matter का जो आधार है,दिखता नहीं जो आँखों से, पर वही संतुलन का सार है।यही वो विनम्रता है, जो प्रचंड शक्ति तो अपार रखती है,पर बिना शोर किए, अस्तित्व को एक आकार देती है।
ग्रहों का अपनी धुरी पर घूमना, एक मौन स्वीकार है,जैसे अपनी सीमाओं को जानना ही, महानता का द्वार है।न दूजे का दोष देखें, न निज पथ से विचलित हों,जैसे Perfect Motion में, सब अपनी लय में जीवित हों।
तपन सूरज की सहकर भी, ग्रह थमे हैं मौन से,बँधे अनुशासन के धागे, न जाने हैं कौन से?"प्रलय में सागर डिगे, पर पूर्ण पुरुष डिगता नहीं",यही वो गुरुत्व है, जो सृष्टि को बिखरने से रोकी रही।
जो यह 'पूर्णता' घट जाए, तो धरा बोझ न सह सकेगी,केंद्र (Core) जो ढह गया, तो गैलेक्सी न रह सकेगी।विज्ञान हो या दर्शन, बस संतुलन ही सार है,इसी लय की धुरी पर टिका, सारा संसार है।
शजर-ए-तहज़ीब
Kural chapter 100 · contents ↑
वही है तरु, वही फल है, वही शाखों की रंगत है,जो सबके वास्ते सुलभ, वही सच्ची मुहब्बत है।अच्छे कुल की जड़ें जिसमें, और स्वभाव में नरमी,सज्जनता की ये पहचान, रूह की असली सरगर्मी।
सिर्फ अंगों के मिलने से, कोई इंसान नहीं होता,बिना तहज़ीब के मानस, कभी धनवान नहीं होता।न्याय की जड़, करुणा की शाखें, जिस पर फल उपकार के,शिष्टता के फूल ही हैं बस, गहने जीवन-श्रृंगार के।
दुश्मन से भी पेश आना, अदब और सलीके से,अँधेरे को भी जीतना, बस मोहब्बत के तरीके से।दुनिया कायम है क्योंकि, यहाँ शिष्टता की छाया है,वरना इस मिट्टी ने कब का, मिट्टी में मिल जाना था।
तीक्ष्ण बुद्धि हो भले ही, पर शिष्टता अगर नहीं,वह जीवित वृक्ष नहीं मानो, बस सूखा काठ है वही।शिष्ट व्यक्ति वह है जो, नीचता से घृणा करे,सज्जनता की मर्यादा का, जो हर हाल में दम भरे।
जो शिष्टों की महफ़िल में, अशिष्ट होकर रहता है,वह अज्ञानी अंधकार की, सूनी राहें बहता है।बिना शिष्टता के वैभव, जैसे फटे दूध की धार,गंदे बर्तन में रखा, जो हो गया पल में बेकार।
धन की परिभाषा: आदि से अनंत
Kural chapter 101 · contents ↑
उस पुरातन काल में, धन का अर्थ अलग था,न महलों की चाह थी, न सिक्कों की खनक थी।जहाँ 'गोधन' ही संपत्ति, गौमाता ही स्वर्ण थी,जिसके पास धेनु अनेक, वही 'गोमत' समर्थ था।
भूमि का न लोभ था, न सीमाओं का घेरा,घूमते थे कबीले, जहाँ चारागाह वहां डेरा।चंचल थी संपत्ति, जैसे बहती हुई धारा,पशुधन ही था मानक, जीवन का सहारा।
किन्तु प्रकृति ने सिखलाया, धन का असली स्वभाव,देने में ही निहित है, जीवन का सारा प्रभाव।सूरज किरणें लुटाता है, बिन माँगे उजियारा,बादल प्यासी धरती को, दे देता जल की धारा।
हवा बाँटती प्राण-वायु, तरु फल का दान करे,जननी अमृत पिलाती सुत को, ममता का ध्यान धरे।सृष्टि का यह अटल नियम, जो भर जाए वह देता है,असली धनी वही यहाँ, जो जग का दुःख लेता है।
व्यापारी जो 'पणि' थे, करते थे संचय घोर,पर ऋग्वेद ने दिखलाई, त्याग की एक डोर।धन वह नहीं जो तिजोरी में सड़ जाए,धन वह जो 'यज्ञ' और समाज के काम आए।
पर 'वल्लुवर' के स्वर गूँजे, उन साखियों के पार,जहाँ 'नन्दि-यिल-सेल्वम' बना, केवल एक भार।वह 'पिशाच' है जो भूखा रह, बस स्वर्ण-राशि जोड़े,न परलोक सँवारा अपना, न मोह के बंधन तोड़े।
पाकर लक्ष्मी की कृपा भी, जो यश न कमा पाया,उसका वैभव तो व्यर्थ है, जैसे बिन रूह की छाया।बिना प्रेम जो जोड़ता, वह धरा का बोझ कहाए,जैसे एक अभागा प्यासा, खारे कुएँ पर रह जाए।
अछूत है वह संपदा, जो संकीर्ण हृदय में पलती,जैसे गाँव के बीच खड़ी, विष-तरु की शाख है जलती।पर धन्य है वह दानी हृदय, जो निर्धन होकर भी दाता,जैसे बादल रीत कर भी, जग का भाग्य विधाता।
वह बादल प्यासा भले रहे, पर प्यास बुझाना धर्म उसका,रितना ही तो प्रमाण है, उस महान पुरुष के कर्म का।वह दूध भी फट जाता है, जो पात्र न हो साफ़,बिना त्याग के संपदा, जग को नहीं है माफ़।
तिजोरी का वह स्वर्ण भी, माटी के है समान,जिसमें न करुणा की छुअन, न त्याग का सम्मान।
विवेक-लज्जा
Kural chapter 102 · contents ↑
इक्कीस बार की रक्त-विजय, जब धूल में बैठी मौन,दत्तात्रेय ने पूछा तब— "इस देह में है आखिर कौन?"शस्त्र गिरे और शास्त्र उठे, जब मन में जागा बोध,कुरुळ की शिक्षा कहने लगी— "व्यर्थ है ये प्रतिशोध।"
जब तक परशु हाथ में था, बस प्रतिशोध का था खेल,दत्तात्रेय ने सिखाया— आत्मा और विवेक का मेल।अधर्म को मिटाकर भी, मन में जब चैन न आया,तब भार्गव ने 'नाणम' (विवेक-लज्जा) का मूल्य पाया।
श्रेष्ठ जनों का गुण है 'नाण', सहज विनय ही गहना है,बाकी सब तो देह का आडंबर, बस जग को कहना है।भोजन, शयन और भय तो पशुओं में भी दिखता है,पर विवेक की लज्जा से ही, मानव भाग्य लिखता है।
बिना लाज (विवेक) के देह तो, बस काठ का एक खिलौना है,आत्मा बिना इस लज्जा के, बस मिट्टी का एक बिछौना है।जैसे शरीर का गहना है वस्त्र, वैसे आत्मा का गहना 'नाण' है,भार्गव ने जाना— बिना शील के, यह जीवन भी निष्प्राण है।
जैसे कुलीन जन दोषों से, डरते हैं वैसे ही जैसे आग,परशुराम ने त्याग दिया, अपनी विजय का सारा राग।संसार जिसे 'सम्मान' कहे, ज्ञानी उसे 'बंधन' मानता है,जो अपनी भूल पर लज्जित हो, वही सत्य को पहचानता है।
भले ही प्राण चले जाएँ, पर शील न अपना खोने देना,अधर्म की ऊँची अटारी पर, कभी न मन को सोने देना।जो अपनी मर्यादा छोड़ दे, वह जीवित होकर भी मृत है,दत्तात्रेय के ज्ञान से अब, भार्गव का मन जागृत है।
वंश की रक्षा धन से नहीं, शील और लज्जा से होती है,भार्गव की तपस्या अब, इस सत्य के मोती पिरोती है।जो लज्जा हीन है, वह चलता-फिरता बस एक 'काठ' है,बिना विवेक के जीवन तो, मानो सूखी कोई घाट है।
परशु अब बन गया प्रतीक, उस तीक्ष्ण आत्म-विवेक का,जो काट दे हर बंधन को, और मार्ग चुने बस एक का।
प्रबंधन और दायित्व का संगम
Kural chapter 103 · contents ↑
योजना वह नहीं जो केवल, 'सही वक्त' की राह देखे,सच्चा प्रबंधक वह है, जो काल की परवाह न देखे।आलस और अभिमान त्याग, जो आगे बढ़ता जाता है,वही अपने कुल-कुटुंब को, ऊंचाइयों पे ले जाता है।
संगठन में पदवी नहीं, "दायित्व" ही पहचान है,कुल का शासन थाम लेना, सच्चे "पौरुष" का मान है।जैसे रण में वीर सिपाही, सबसे आगे अड़ते हैं,वैसे ही सक्षम कंधों पर, घर के ढ़ांचे गढ़ते हैं।
निर्देशन का अर्थ है, दोष रहित कर्मों की चाल,जो कुल को ऊपर ले जाए, बनकर उनकी ढाल।जो निष्पाप होकर जीता, और कुल का मान बढ़ाता,सारा जग उसे 'अपना' कहकर, गले से है लगाता।
संचार केवल शब्द नहीं, 'न रुकने' का है पैगाम,"मैं नहीं थकूंगा", यही भाव तो बनाता है काम।विपदाओं को दूर रखे जो, वही सच्चा संवाद है,देव भी उसका साथ दें, जिसका अटल इरादा है।
स्वयं को नायक बनाना, जग को अपना बनाना,यही है प्रबंधन का सार, और सफल जीवन का ताना-बाना।
कृषि: सभ्यता की नींव और जीवन का सार
Kural chapter 104 · contents ↑
दस सहस्र वर्ष पूर्व जब, नवपाषाण युग आया,भटकते मानव ने तब, एक ठौर अपना बनाया।छोड़ दिया वन-वन शिकार का, वो आदिम जीवन,मिट्टी में बीज बोकर, सजाया अपना घर-आँगन।गेहूँ-जौ ने धरती पर जब, अपना शीश उठाया,पशुधन के संग मानव ने, पहला गाँव बसाया।
मिस्र-मेसोपोटामिया ने, नूतन राह दिखाई,सरिता के तटबंधों पर, सुंदर नहरें बनाई।नील और दजला की, अविरल वो पावन धारा,सिंचन से जाग उठा, मरुस्थल भी वो सारा।रोम के हलों ने खेतों को, नूतन दिया आकार,भारत के कूपों ने किया, जल का विमल विस्तार।अफ्रीका में ज्वार, अमेरिका में मक्का लहराए,दिशा-दिशा में फसलों के, हरित गीत गाए।
घूमे चाहे जग सारा, पर हल के पीछे आता,कष्ट सहकर भी कृषक ही, जीवन श्रेष्ठ बनाता।जग-रथ की वह धुरी है, जो थामे है संसार,जो न उगाते, उनका भी, वह खेता है भार।
हल चलाने वाले ही, जीते शीश उठाए,शेष सभी तो मांग के खाते, उनके ही गुण गाए।
अन्न के भंडार जहाँ, वहीं राजमुकुट झुकते,छत्रधारी राजाओं के, रथ भी आकर रुकते।श्रम से जीने वाला, कभी न फैलाता है हाथ,उल्टे वो तो औरों को, देता जीवन का साथ।हाथ सिकोड़े कृषक अगर, और कर ले बंद वो काम,त्याग-तपस्या व्यर्थ है सबकी, मिट जाए सब नाम।
मालिक गर न देखे तो, धरती भी अकुलाती,बिन स्नेह उपेक्षित पत्नी सी, वह मन ही मन मुरझाती।"निर्धन हूँ" कह आलस में, जो बैठा समय गंवाता,उसे देख वसुधा हँसती, उसका भाग्य सो जाता।
फिर आया दौर मशीनों का, विज्ञान ने ली अंगड़ाई,हरित क्रांति ने दुनिया में, नई चेतना जगाई।उर्वरक और तकनीक ने, उपज अपार बढ़ाई,अभाव के अंधकार से, जग में समृद्धि लाई।पर याद रहे, यह धरा रहे, सदा शस्य-श्यामला,संतुलित विकास से सुलझेगा, जीवन का हर मामला।बीज जो कल था, बना आज वह, वटवृक्ष एक भारी,कृषि ही तो है हम सबकी, शाश्वत जीवन-चारी।
नल्कुरवु का चक्र
Kural chapter 105 · contents ↑
रणक्षेत्र की राख में जब, 'नल्कुरवु' का शाप उतरता है,एक वयस्क के भीतर देखो, कैसे एक 'शिशु' मरता है।वल्लुवर ने कहा था, यह 'पापी' दोनों लोक हर लेगी,विज्ञान कहता है, यह देह अपनी ही मज्जा चर लेगी।
जो कल तक था कुलीन, जिसकी वाणी में था भार,आज वो मात्र 'शरीर' है, बुद्धि हो गई है लाचार।मस्तिष्क में छाया कुहासा, यादें धुंधली हो जाती हैं,कुल की पुरानी प्रतिष्ठा भी, भूख में खो जाती है।
रक्त हुआ शीतल, और धड़कनें भी अब मौन हैं,सर्द पड़े इन हाथों को, थामने वाला कौन है?माँ भी जिसे देख मुख फेरे, ऐसी विपदा आई है,सिकुड़े हुए अंगों ने कैसी, 'बाल-दशा' दिखलाई है।
हृदय भी अब छोटा हुआ, और भावनाएं रीत गईं,यौवन की सब अभिलाषाएं, एक 'कण' में बीत गईं।न क्रोध बचा, न लज्जा है, बस क्षुधा का ही क्रंदन है,जीवित शव सा यह जीवन, मृत्यु का ही स्पंदन है।
आत्मा सोई, देह टूटी, उजड़ गया विवेक का गाँव,भूख ने घसीटकर फिर से, दिए 'बचपन' के घाव।
पात्र और प्रतिष्ठा
Kural chapter 106–107 · contents ↑
दान वही जो बिन मांगे, सुपात्र को दिया जाए,मन का मैल धुल जाए, अहंकार मिट जाए।दशवंत अपनी कमाई का, जो करता है अर्पण,वही है सच्चा दान, जो बने ईश्वर का दर्पण।
यह दया नहीं, यह धर्म है, मोह को कम करने का,दूसरों के दुःख हरने का, और खुद से लड़ने का।दक्षिणा भी वो ऋण है, जो ज्ञान के बदले चुकता,जहाँ गुरु के चरणों में शिष्य, आदर के साथ झुकता।
पर भिक्षा नहीं है भीख, यह तो साधक का है आहार,'भवति भिक्षां देहि' में गूंजे, विनय का संस्कार।पात्र लेकर जो खड़ा है, वो लोभी नहीं, फकीर है,भिक्षा मात्र एक साधन, लक्ष्य 'भव-तीर' है।
किंतु भीख है वो विवशता, जहाँ हाथ कांपते हैं,पेट की आग बुझाने को, रस्ते नापते हैं।यह मिलती है दया से, पर निर्भरता लाती है,दुःख तो हर लेती है क्षण भर, पर स्वाभिमान खाती है।
जो छिपाते नहीं और उदार हैं, उनसे मांगना पाप नहीं,हक़ से मांगो ऐसे जैसे, वो धन पराया ही नहीं।हैं दुनिया में दानी, इसीलिए तो याचक का वजूद है,हृदय खिला देती है वो दानवीरता, जो बिन मांगे मिलती है।
मगर जो दानी होकर भी, देने से मुख मोड़ ले,दोष दाता का है, न याचक का, जो हाथ अपने जोड़ ले।दान देना धर्म है, पर मांगना है मृत्यु समान,लेने वाले की नज़र में, घटता अपना मान।
यही पीड़ा जब आग बनी, तो स्वर हुआ भीषण,स्वाभिमान की गूंज उठी, और हिल गया शासन।कि गर विधाता ने रची है, दुनिया ऐसी भूख की,जहां पेट भरने के लिए, इज़्ज़त पड़े सब को खोनी—
तो वह विधाता भी यहाँ, दर-दर भटक कर नष्ट हो!मांग कर खाए निवाला, और उतना ही वह भी कष्ट हो!नष्ट हो वो सृष्टि कर्ता, जो लाचारी को भाग्य कहे,भीख मांगकर जीने से तो, अच्छा है जग नाश सहे।
इसलिए हे मन! तू सुन ले, 'इरवच्चम' का ज्ञान,गाय के लिए नीर मांगना, पुण्य नहीं, अपमान है।भले हो प्यास, भले हो पीड़ा, मांगना विष के समान,छिपा ले अपनी दीनता को, यही है सच्चा मान।
जो नहीं मांगते, वे ही हैं, धरती के सच्चे वीर,अभाव में भी जो न झुकते, वो हैं सबसे धीर।भीख तो वो नशा है, जो पौरुष को खा जाता है,स्वाभिमान की आग में ही, जीवन कुंदन बन पाता है।
कोरे पन्ने और नक़ाब
Kural chapter 108 · contents ↑
हर मंज़र हसीन नहीं होता,हर पन्ना रंगीन नहीं होता।लाख कोशिशें कर लो तुम, पर जीवन की किताब में,एक पन्ना 'सादा' रह जाएगा,और अंत में बस वही, तुम्हारे काम आएगा।
यह माया का जाल ही कुछ ऐसा है,यहाँ वह नज़र नहीं आता, जो जैसा है।चेहरों पर परत-दर-परत नक़ाब हैं,दिखावे के इस खेल में, जीवन बर्बाद है।
सूरत से इंसान हैं लगते, वल्लुवर ने भी माना,पर भीतर संवेदना नहीं, बस छल का ताना-बाना।दूसरों की पीड़ा पर जो, लेते हैं सुख झूठा,समझो उनके मन का तार, कहीं अंदर से है टूटा।
अपनी ही हीनता को वे, क्रोध बनाकर ढोते हैं,असुरक्षा के बीज ही, नफरत बनकर बोते हैं।इनकी कड़वाहट को तुम, अपने भीतर मत सींचो,दया नहीं, अब इनके और अपने बीच, मर्यादा की रेखा खींचो।
कीचड़ में पत्थर मत मारो, छींटे तुम पर आएंगे,ये रोगी हैं मन के अपने, क्या तुमसे समझ पाएंगे?मत बनो उन जैसे तुम, मत खोना अपना धीर,दूरी रखना ही बेहतर है, बनो तुम ही तदबीर।
आज जब समय तेरे पास है, यह बात समझ ले बन्दे,सीधी हो या टेढ़ी राह, या हो मन के फंदे।कर्म भले हों या बुरे, बोल हों मीठे-कड़वे,हर चीज़ का हिसाब, आख़िर में तौले जाएंगे,और उस वक़्त इंसान, बस अपने कर्मों को रोएंगे।