Poetry collection · 46 poems

Random Thoughts

Rahul Narang · ISBN 978-93-5626-852-4 · First edition, 2026 · self-published

Forty-six poems in Hindi and Urdu, moving from love and longing to yoga, consciousness, science and the self, and on to home, nation and the passing of generations. Some poems also appear, in the same or a revised form, in Dil Ka Radio at 1.30 PM and Thirukkural as I have understood.

अनुक्रमणिका · Contents

  1. 01फासला
  2. 02घर का पता
  3. 03तेरा साथ
  4. 04अगर तुम साथ होते...
  5. 05विसाल-ए-यार
  6. 06तेरा रज़ा
  7. 07हंस और उसकी उड़ान
  8. 08चेतना की विजय
  9. 09तेरा काम, तेरी इबादत
  10. 10पलायन वेग (Escape Velocity)
  11. 11पाँच कोश और सहज समाधि
  12. 12महायोगी महादेव
  13. 13अष्टांग योग: जीवन का आरोहण
  14. 14अग्नि और चेतना
  15. 15पंज ककार: गुरू की दात
  16. 16अनंत का समीकरण
  17. 17क्वांटम लुफ़्टेन: एक विसर्जन
  18. 18खालिक और मालिक
  19. 19युगों का सत्य
  20. 20कम्बल
  21. 21जीवन का लय-चक्र: गुणों का खेल
  22. 22मैं कौन
  23. 23Model Collapse
  24. 24कशमकश-ए-वजूद
  25. 25देह और विदेह: एक मीमांसा
  26. 26दृष्टा और दृश्य (The Seer and The Seen)
  27. 27प्रज्ञा-प्रवाह: सनातन से विज्ञान तक
  28. 28चित्त और चेतना (मेटाकॉग्निशन)
  29. 29सिद्धार्थ से संबुद्ध तक
  30. 30फुर्सत का छलावा
  31. 31फ़ितरत वही, हर बार
  32. 32जीवन चक्र और आत्म-बोध
  33. 33कोरी स्लेट और भरमाया मन
  34. 34अजर-अमर, मेरा भारत
  35. 35हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं
  36. 36परदेसी और नदी
  37. 37बच्चे तो सांझे होते हैं
  38. 38कल की फ़िक्र
  39. 39पीढ़ियों का पड़ाव
  40. 40सोहनी: कल और आज
  41. 41सिमटती दुनिया
  42. 42परदेसी
  43. 43कसौटी (The Crucible)
  44. 44अना की दीवार
  45. 45तकरार
  46. 46पैसा

फासला

01 of 46 · contents ↑

यह शक-ओ-शुबह जो तेरे मेरे बीच है,कोई लाजिमी तो नहीं कि हर किसी में हो।इश्क़ हद से बढ़ जाए तो दीवार उठनी मुमकिन है,एक दूजे से ज़्यादा तवज्जो चाहना मुमकिन है।

मैं और तू भी तो ऐसे ही हैं, थोड़ी चोट लगी तो नाराज़ हो गए,इतने जन्मों के सारे वायदे, एक पल में बर्बाद हो गए।

आज अकेला बैठ के सोचूँ, किस की खता थी इस तकरार में?इतनी छोटी सी बात पे आ गई दरार अपने प्यार में।

क्या मैंने कुछ ज़्यादा चाहा था इस रिश्ते से?मेरे दिल में हमेशा बसने वाले उस फ़रिश्ते से।

होश आया तो मालूम पड़ा कि तू तो सब की कोशिश है,इस दुनिया का हर परवाना, तेरा ही आशिक़ है।

इन परवानों के हुजूम में, मैं भी तो एक था,मैं एक कतरा ही सही, पर इरादा मेरा नेक था।

पर नेकी-बदी का खेल रचाया किसने?इंसान को इंसान बनाया किसने?अगरचे तूने इंसान को बनाया, तो उस से रूठा क्यों?इंसान का हाथ तेरे हाथ से छूटा क्यों?

क्यों 'नफ़्स' तेरे मेरे बीच में आ गया?क्यों तेरे मेरे प्यार को यह मरज़ खा गया?इस मायाजाल में क्यों मैं उलझ के रह गया?हम दोनों के पुल के ऊपर से, यह दरिया क्यों बह गया?

क्या मेरी तक़दीर में फिर तेरा प्यार होगा?क्या मेरे वजूद को फिर तेरा दीदार होगा?क्या मुझको मेरी “लय अवस्था” फिर से मिलेगी?क्या हमारे पुल के नीचे से, प्यार की गंगा फिर बहेगी?

उस दिन की बाट जोह रहा हूँ, जब याद तुझे भी मेरी आएगी,मेरी इस बंजर ज़मीन पर, फिर से फसल लहलहाएगी।

घर का पता

02 of 46 · contents ↑

बड़ी दूर से आए हम नज़ारे लेकरमगर रास्ते में, घर का पता तक भूल गए

अकेले बैठ कर सोचें दिल में शरारे लेकरहम किसके थे, अब किसके बन गए, ये भूल गए

चढ़ी जब परत आँखों पर, जहान के इशारे लेकरहम अपनी पहचान, अपना चेहरा तक भूल गए

फिरते हैं अब तो हम हाथों में सितारे लेकरआलम मगर यह है, घर की दिशा तक भूल गए

रुकें, बैठें, सोचें हम ये सहारे लेकरपर हम तो सोचने की अदा तक भूल गए

घर की ओर एक कदम तो बढ़ाएं ये ख़सारे लेकरजिसके थे, उसे हम याद हैं; अलबत्ता हम ही उसे भूल गए

तेरा साथ

03 of 46 · contents ↑

गर तुम साथ हो,तो मंज़िल है क़रीब, और सफ़र हसीन लगेगागर तुम साथ हो,तो तन्हाई भी रास आएगी, हर ग़म ज़रा कम लगेगा।

गर तुम साथ हो,तो ठहर जाएँगे राहों में, जी लेंगे दबी हसरतेंगर तुम साथ हो,तो सूनी हथेली पर भी, जुगनू रख लेंगे हम।

गर तुम साथ हो,तो नग़्मा बनकर, रूह में उतर जाएँगेऔर शाम बोझिल भी हो... तो साथ गुनगुनाएँगे।

अगर तुम साथ होते...

04 of 46 · contents ↑

अगर तुम साथ होते, तो जीवन का सफर सुहाना होतादामन में खुशियों का ज़माना होताहर दिन एक नया फसाना होता।

अगर तुम साथ होते, तो ये दीवारें 'कैद' न होतींहम कहीं पंख लगाकर, दूर उड़ गए होते।

अगर तुम साथ होते, तो जिंदगी मुस्कुरातीहाथों में हाथ होता...हम मंज़िलों से भी हसीन, रास्ते चुन लेते।

मगर... तो क्या हुआ, जो हम अकेले हैं?तेरे दिए ग़म भी तो... हमने 'खुद' ही झेले हैं।

विसाल-ए-यार

05 of 46 · contents ↑

अगर तू मुस्कुरा भर दे, मेरी हसरत सँवर जाए,यह बंजर जो ज़मीं दिल की, यहाँ गुलशन निखर जाए।

रही बस फ़िक्र यह मुझको, कहीं ऐसा न हो मालिक,तेरा चेहरा, तेरा किस्सा, मेरे दिल से उतर जाए।

फ़रेबी इस ज़माने में, जहाँ हर ओर धोखा है,बड़ा डर है, न यह नाज़ुक, मेरा दिल अब बिखर जाए।

मेरे अंदर, मेरे बाहर, ख़ामोशी थी जो मुद्दत से,तेरी आहट मिले इसको, तो यह भी अब मुखर जाए।

मेरा कर्ता, मेरा धर्ता, तू ही तू है, तू ही तू है,करम ऐसा हो अब तेरा, कि 'मैं', 'तू' में गुज़र जाए।।

तेरा रज़ा

06 of 46 · contents ↑

मेरे सारे दुखों का कारण, अंततः मैं ही हूँ,बढ़ती ख्वाहिशों का जनक, इनका दाता मैं ही हूँ।ज़रूरतें इतनी बढ़ा लीं, कि दामन छोटा पड़ गया,जाना था विंध्याचल तक, मैं हिमालय चढ़ गया।

क्या यह दुनिया भरम है, हम हैं भरम के सूत्रधार?मिलते-जुलते हैं सभी, पर बीच में खड़ी है दीवार।ईर्ष्या से यह दीवार, और ऊँची होती जाए,अहम का यह खेल, न जाने और क्या-क्या कराए।

गुरु ने कहा 'निर्भय' और 'निर्वैर' बनो तुम,पर मेरा मन भय और वैर में ही रमता जाए।हर घड़ी मेरी ही मर्ज़ी, बस परवान रहे,ऐसे में फिर दीन-ओ-ईमान का, कहाँ ध्यान रहे?

इस उधेड़बुन में, मैं यह सब भूल गया,कि असल में तेरी मर्ज़ी ही तो मर्ज़ी है।धरा से लेकर ब्रह्मांड तक,बस तेरी हुकूमत चलती है।

हंस और उसकी उड़ान

07 of 46 · contents ↑

हंस जब फंस जाए, मजबूर सा होकर फड़फड़ाएतो उसको कौन राहत दे, कौन उसे छुड़ाएक्या उसकी उड़ान ऊँची है, या फिर पंख हैं उसके कमज़ोर

यहां हर किसी को तो उड़ान भरनी हैसाँस-दर-साँस, यह सीढ़ी चढ़नी हैउम्र का हर पल उसे, नया मंज़र दिखाए दिलकशहर मंजर का भरपूर मजा कैसे ले लूं, हंस को रहती है यही कशमकश

हुनर कमाल है, पर नहीं समझे कि ये माया का रंगमंच हैऔर नचाए उसे, लालसाओं के तरह तरह के 'पंच' हैमगर यहाँ सब के साथ, और भी कई सारे हंस हैंकुछ आपके बराबर के, तो कुछ छोटे-बड़े 'कंस' हैं

इन सबको साथ लेकर चलना भी, उसका ही 'करम' हैएक सामंजस्य सा सभी से बनाकर रखना, उसका ही 'धरम' हैऔर इस धरम-करम के चक्कर में, वो अपनी उड़ान भूल गयाफँस के दुनियावी दलदल में, वो घर का पता ही भूल गया

माना कि सारे खेलों में, पंखों का ही जलवा होगासमान से अवसर और समान सी शक्तियां दीं हैं पीटर हो या गोगाउसने तो सबके पंख भी, एक जैसे बनाए हैंहर किसी को उसने, वापस आने के रस्ते दिखाए हैं

हाँ! अपने पास भी कुछ, 'साजन-हार' (24 तीर्थंकर) बसाए हैंहंस मगर इस उलझन में, और और फंसता जाए हैआखिर क्यों मेरे पंख, मेरे काम न आए हैं

लगता है वो भूल गया, कि एक 'पाश' और हैमोतियों की चाह और, 'सीप का प्रकाश' और हैआत्मा का दीप जला (सम्यक चरित्र), जो है चिट्ठियों की 'चिट्ठी'सीपियाँ-मोती सब छोड़ दे, ये 'जूनें' हैं कच्ची मिट्टीजला के दीप आस्था का (सम्यक दर्शन), कर शक्तियाँ इकट्ठीघर का पता पूछ उसी से (सम्यक ज्ञान), 'घड़ा' हो जो 'पक्की मिट्टी'

उसके बताए पते पर, अब चलना शुरू करगर नहीं उड़ सके, तो भी फिक्र न करचल-चल के भी तू वहीं पहुँचेगा, जहाँ से उठा थाफिर से याद आएगा वो, जिसने तुझे गढ़ा थावो याद इक दिन, इतनी 'पुर-असर' हो जाएगीतेरी आस्था की उड़ान, तुझे तेरे घर ले जाएगी

बहुत सोच विचार ये कहे राहुल नारंगबेड़ा पार हो जाए जब पूरा अंतस रंग जाये 'उसके' रंग

चेतना की विजय

08 of 46 · contents ↑

जीवन-समर का मैं करता रहा सामना,पथ पर अग्रसर, न विश्राम की कामना।न नतमस्तक हुआ, न ही पाँव मेरे थमे,दुर्गम शिखरों के आगे, न शीश मेरे नमे।

कभी मिलीं खुशियाँ, कभी वेदना मिली,अश्रु भी बहे, पर चेतना नहीं हिली।गिरकर भी हर बार, मैं संभलता ही गया,अविरल था, अविरल हूँ, चलता ही रहूँगा,अनुभव के धागों से, जीवन बुनता ही रहूँगा।

तेरा काम, तेरी इबादत

09 of 46 · contents ↑

सब की फ़िक्रें अलग हैंहर एक का हल भी अलग हैइसलिए -

न फ़िक्र कर, गर रोज़ तुझे, करना है काम वही एककेवट की कश्ती भी वही थी, जो राम को पार लगा गई

न फ़िक्र कर, जो गंदगी, तू साफ़ करे दूसरे कीशिव-जटा वाली गंगा भी तो, मैल जगत का धोती है

न फ़िक्र कर, जो खेत तेरे, फसल कोई और खाएगौ-माता भी दूध पिला कर, अक्सर लाठी खाए

न फ़िक्र कर, गर काम पड़े, विषधरों के संग तेराचंदन भी तो लिपट उन्हीं से, अपनी महक लुटाए

न फ़िक्र कर, जो जलना पड़े, दिन-रात तुझे भट्ठी मेंसूरज भी खुद भट्ठी बन कर, जग को जीवन दिलाए

न फ़िक्र कर, गर बर्फ़ में, रहना पड़े तैनातचाँद भी शीतल रह कर ही, सबके मन को भाए

न फ़िक्र कर, गर जीवन तेरा, लगता तुझको खारा सासागर खारा होकर भी तो, मीठा नीर बरसाए

न सोच कि कितना तुझको यहाँ, कटना और जलना हैरब ने तेरी क़ाबलियत देख, तुझे ही चुना हैसृष्टि उसको चलानी है, तो मदद चाहिए भरपूरवो बोझ भले ही लादे तुझ परपर रखता नहीं नज़रों से दूर

पलायन वेग (Escape Velocity)

10 of 46 · contents ↑

इम्तिहानों से रोज़ यहाँ, गुज़रता है इंसानअपनी ही एक हद (Limit) में, सिमटता है इंसानहर किसी की अपनी, अलग एक फ़ितरत हैजो उस से अलग किस्म की, कराती मेहनत है

भाव कभी चरम पर, तो कभी गिरते हैं नीचेयही औसत (Average) हमारे, कर्मों का हिसाब खींचेअक्सर लोग पसंद करें, बस औसत (Average) ज़िंदगीखा-पी कर, सो कर, करें बस उस की बंदगी

पर कुछ की सोच इस औसत (Average) से बाहर हैउन के कर्म औरों की, हद (Limit) से बाहर हैंयही कुछ गिने-चुने, पथ-प्रदर्शक बनते हैंइंसानियत को लेकर, ऊँचे मुकाम चढ़ते हैं

यही हैं दार्शनिक, कलाकार या रण-बाँकुरे योद्धाइनके दम पर ही सबका, मुस्तक़बिल है चमकतालकीर की ये लहर (Normal Sine Curve) इन दीवानों को न भाएबार-बार सोच इनकी, हद से ऊपर-नीचे जाए

ये गिरते-पड़ते भी हैं, औरों से कहीं ज़्यादापर गिर के उठने का, रखते हैं पक्का इरादाकभी मिले जो मौक़ा (Opportunity), ये कर जाते हैं पारपा कर पलायन वेग (Escape Velocity), ये तोड़ जाते हैं मदार (Orbit)

सब से आगे, सब से जुदा...इन सब को अगरचे हम, संजो कर रखेंइन्हीं के अक्स से, हर शेर का ताना-बाना बुनें।

पाँच कोश और सहज समाधि

11 of 46 · contents ↑

पाँच तत्त्व के शरीर में हैं, ये पाँचों ही कोश,इन सब से ही निर्धारित हों, मानव गुण और दोष।

पहला कोश 'अन्नमय' जो, दिखे सब को भरपूर,अगर हो वो स्वस्थ तो, रखे चेहरे पे नूर।स्वस्थ शरीर में ही मिले, आत्मा को विश्राम,जाग्रत और स्वप्न के बाद, सुषुप्ति दे आराम।

दूसरा कोश 'प्राणमय', रहे वायु के संग,प्राण दे ये शरीर को, बदले इसका रंग।इस ताक़त से चले ज़िन्दगी, सारी अपनी उम्र,प्राण वायु जब तक रहे, फिर किसकी है फ़िक्र?

तीसरा कोश 'मनोमय' जो, घूमे मन के साथ,मन की सेहत रखने में, इसका बड़ा है हाथ।गर रखें हम सात्विकता का, खान-पान भरपूर,दुख सहने को यह काया, न हो कभी मजबूर।

चौथा कोश 'विज्ञानमय', जो बुद्धि में समाए,इस को पा कर हर मानव, 'विवेक' का रंग जमाए।अच्छे-बुरे में कर सके, वो पहचान भला,हर किसी को भाएगी, यही उसकी अदा।

पाँचवाँ कोश 'आनंदमय', जो दे सुख भरपूर,इस को पा कर ही तो, न रहे देवलोक भी दूर।आनंद की अनुभूति ही, जीवन का अंतिम चरण है,अगर यह न हो तो जीवित, जीते जी मरण है।

इन पाँच कोशों के आगे भी, एक रस्ता है,सत-चित-आनंद उस जगह, हमेशा बसता है।सहज समाधि की अवस्था, आए जिसके जीवन में,विदेह-प्रकृति लीन हो, वो जाए एक ही पल में॥

महायोगी महादेव

12 of 46 · contents ↑

महादेव हैं, सबसे बड़े योगीइस जगत के वो ही तो, कर्ता-धर्ता हैं।हैं आदि पुरुष वो, बैठे धूनी रमा केसृष्टि के महायोगी, साधना में लीनकाम, क्रोध, मोह, माया से सदा विहीन।महादेव हैं, सबसे बड़े योगी।

देवों को जब भी चाहिए मदद, महादेव करेंअमृत से पहले, विष का प्याला वो ही पीएं।प्रकृति का संयम, सबसे पहले सिखायासर्प, मोर, धरा, पर्वत, संग-संग मिलाया।महादेव हैं, सबसे बड़े योगी।

है उनका ही शासन, पाताल से भूलोक तकहै उनका ही अधिशासन, अंत से आदि तक।व्यापक है प्रशासन, व्यापक उनका रूप-रंगउस 'व्यापकता' का कण भर, जन का 'व्यापक' संसार।महादेव हैं, सबसे बड़े योगी।

अष्टांग योग: जीवन का आरोहण

13 of 46 · contents ↑

महर्षि पतंजलि ने योग की, नई दृष्टि दी ज़माने कोइक 'सत्य' वचन जो आया था, यह रीत नई निभाने कोअष्टांग योग की आठ भुजाएँ, सीढ़ी हैं इंसान कीजैसे जीवन जीने की, कोई पाठ-विधि हो ज्ञान की

शुरू हुआ सब 'यम' से, जो है पहली इसकी शाखासत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह का हो खाकादूसरे नंबर पर 'नियम' के, पाँच रंगे हैं धागेशौच, संतोष, तप, स्वाध्याय, और ईश्वर-प्रणिधान हैं आगे

'यम' से सधता है समाज, जग से जो व्यवहार है'नियम' खुद से खुद का वादा, संयम का आधार हैइन दोनों को पा कर ही तो, मानव बढ़ता आगेव्यर्थ है जीवन-बीज अगर वो, माया पीछे भागे

तीसरी भुजा है 'आसन' की, और चौथी 'प्राणायाम'साधन हैं ये दोनों ही, साधें भीतर का आयामकैसे खुद को 'स्थिर' रखें, ज्यों अचल कोई हो देशकैसे साधें अपनी सांसें, चाहे क्या भी हो परिवेश

'प्रत्याहार' है पाँचवीं भुजा, जो यह समझाए हमेंकछुए जैसे समेट लो, सब इन्द्रिय अपने अंतस मेंइन्द्रियों के सब 'विषय' जब, मन में शोर मचाएंअपनी असली मंज़िल से, वो हम को दूर भगाएं

छठी भुजा है 'धारणा' की, एकाग्र चित्त के नमन कीअपने मन को करके विलीन, और रीत प्रभु के सुमिरन कीसातवीं भुजा है 'ध्यान' की, इस योग के उस पार कीताकि 'मुक्त चेतना' मिल पाए, उस सत्ता करतार की

आठवीं भुजा 'समाधि' है, जो अंत और आदि हैपहुँचें 'लयावस्था' में हम, जो युगों-युगादि हैइस अवस्था में भूल जाएं, हम अपनी नश्वर देह कोबन जाएं 'विदेह' प्रकृति-सम, तज कर सारे मोह को

अग्नि और चेतना

14 of 46 · contents ↑

श्री कृष्ण, उस महायोगी ने, गीता का जब ज्ञान दिया'किम-कर्तव्य-विमूढ़' पार्थ को, जीवन का संज्ञान दियाफल की चिंता त्याग, कर्म का अर्जुन को जब ध्यान मिलाउसी सत्य से दुनिया को, जीवन का प्रमाण मिला

कर्म-फल की इच्छा से ऊपर, तप का मार्ग दिखाते हैंतप और तन के संयोग से, जीवन-पात्र भरते हैंतप की विद्या, योग-सूत्र में, पतंजलि ने सिखलायीअष्टांग योग की राह गहन, ऋषियों ने हमें पढ़ायी

बैठ तपस्वी जब भी देखे, पावन अग्नि की ज्वालाक्या रहस्य है इसमें ऐसा, जपे जो इसकी ही माला?वेदों से ले 'फारस' तक, बस अग्नि का ही वंदन हैदेवों में जो प्रथम पूज्य, उस पावक का अभिनन्दन है

अग्नि हेतु चाहिए समिधा, घृत, काष्ठ और चंदनएक चिंगारी से हो जाए, ज्वाला का जब नर्तनउस लपट को ध्यान से देखो, दिखते हैं फिर रंग चारनीचे से ऊपर देखो तो- लाल, संतरी, बैंगनी, श्वेत अपार

क्या ये सब प्रदर्शित करते, मानस के ऊर्जा केंद्र को?इसीलिए क्या पूजा हमने, युगों से अग्नि-इन्द्र को?प्रथम रंग है लाल, जो 'मूलाधार' सा दिखता हैकाष्ठ-समिधा के रूप में, जो आधार बन टिकता है

दूजा चक्र है 'स्वाधिष्ठान', क्षुधा और सृजन का धामजीवन-रस को साधने हेतु, इस ऊर्जा को दो लगामतृतीया स्थान 'मणिपूर' का, जो नाभि-केंद्र में जलता हैमिलकर ये तीनों ही मानो, अग्नि का आधार बनता है

धरा पर बिखरे पावन अंगारे, कुछ शांत, कुछ ज्वलित हैंयह नश्वर देह, जगत, ब्रह्मांड, मानो उसकी ही राख रचित हैंयह देह का निचला देश, जहाँ तक पशु-भाव का वास हैजीव मात्र में यह त्रिकोण, प्रकृति का ही तो पाश है

पर इसी देह में ऊपर के, जो चार चक्र मुस्काते हैंवही तो इस मानस को, पशुता से ऊपर उठाते हैं।

पंज ककार: गुरू की दात

15 of 46 · contents ↑

हेमकुंट के तपस्वी ने जब शक्ति पुंज गढ़े थे,हर गुरसिख ने उस हुकम को स्वीकार किया था।कच्छ, कड़ा, कंघा, केस और किरपान,इन पांचों को अपनी रूह में उतार लिया था।

हर चीज़ की अहमियत अलग है,जो १६९९ (1699) से चलती आ रही है।सिख कौम इसे गुरू का आदेश मान कर,रोज़ इनका पालन करती आ रही है।

पहला कक्का 'कच्छ' है, जो साधे 'निचले तीन',मूलाधार से मणिपूर तक, जहाँ बजे विकारों की बीन।वासना और वेग को, जो रखता है थाम,यही संयम का रस्ता है, यही धर्म का काम।

दूजा कक्का है 'कड़ा', जो जोड़े रब के साथ,बार-बार आने के चक्र को, देवे पल में काट।यह गोल है, अनंत है, ना अंत और ना शुरुआत,परमात्मा से मिलन की, है यही सौगात।

फिर 'किरपान' जो सजे गातरे, हर गुरसिख के पास,मज़लूम की राखी करनी है, यही इसका प्रयास।पर ध्यान से देखो, कट सकती है यही किरपान,हमारे 'पंच कोशों' के भरम और अज्ञान...

साथ ही सुंदर 'केस' और 'कंघा', सिक्खी की पहचान,केस रज़ा हैं मालिक की, कंघा सफ़ाई का निशान।जैसे गुंजल पड़ जाए बालों में, तो कंघा देता संवार,वैसे ही गुरू की मत्त नाल, बन्दा लांघे भवसागर पार।

अनंत का समीकरण

16 of 46 · contents ↑

आज विराजित जो मूरत में, दिव्य रूप में मढ़कर,कल तक थे वो हाड़-मांस के, मानव-तन में गढ़कर।लालाजी के परम शिष्य वो, कर्मठ और खरे थे,शांत चित्त, भरी दाढ़ी, पर सौम्यता से भरे थे।

शाहजहाँपुर की गलियों में, वो छोटा सा एक आँगन,बसंत-पर्व की आभा से जब, दमक उठा था कण-कण।देश-दिशा से उमड़े प्रेमी, एक नई फेहरिस्त में,न कर्मकांड, न कोई प्रवचन, बस प्रेम था उस उत्सव में।

चार उसूल सिखाये हमको—सफाई, साधना, प्रार्थना,चौथा 'सतत स्मरण' (Constant Remembrance), जिससे हो पूरी अर्चना।मस्तिष्क नहीं, हृदय-भाव की, भाषा एक सिखाई,पोथी नहीं, 'कृपा' (Grace) ही केवल, मंत्र बन के आई।

नेत्र बंद कर दर से माँगो, जिस भी वेश में चाहो,'यथार्थ' (Reality) के दर्शन की, दिखलाई नई राह वो।दी आहुति सर्वस्व की अपनी, ब्रह्म से दिया मिलाए,तेरह ग्रंथियाँ (13 Knots) पल में खोलीं, जो जन्मों में न जाए।

माया, अहम् और वैभव (Splendour) के, चक्रव्यूह सब तोड़े,बिन ग़म के इंसान ने सारे, झूठे बन्धन छोड़े।पर मन में एक प्रश्न उठा, यह “अपूर्णता” क्या है?सामने था जो “सत्य”, उसे न देख सका, यह क्या है?

ब्रह्म-क्षोभ (Stir) से उपजी जो भी, शक्ति थी वो अपार,बनी वही भौतिक-ऊर्जा, जब हुआ सृष्टि-विस्तार।विस्तृत होते ब्रह्माण्ड में, यह शक्ति बिखरती जाए,उष्मप्रवैगिकी (Thermodynamics) का नियम, जैसे सच हो जाए।

मूल (Origin) से ज्यों दूरी बढ़ी, 'एंट्रॉपी' (Entropy) बढ़ती आई,इस भ्रम (Illusion) की गहरी निद्रा, हम सब पर थी छाई।भूले हम उस 'स्रोत' को और, भूले निज पहचान,बाबूजी ने तब समझाया—वापस चलो, करो संधान।

गर खुद को तुम ढूँढ रहे हो, तो 'उस' अवस्था में जाओ,जुदा हुए जो आदि-काल से, पुनः संयोग बनाओ।भौतिकी (Physics) गर मौन रहे, तो क्वांटम राह दिखाए,रिडबर्ग (Rydberg) के सिद्धांत को, जीवन पर लागू कराए।

हम भी तो पदार्थ (Matter) के कण हैं, प्रोटॉन-इलेक्ट्रॉन वाले,लहर बनें तो खुल जाएंगे, उस “शून्य” के ताले।'मास्टर ऑफ कैलिबर' (Master of Calibre), जब तार छेड़ते मन के,सूक्ष्म स्तर की आवृत्ति (Frequency) पर, हम हो जाते 'सम' (Transmission)उनके।

शून्य-अवस्था (Zero State) में वो, खुद जिसमें रहते हैं,ले जाते हैं हमें वहाँ, जिसे “सहज समाधि” कहते हैं।कण से जब हम लहर बनें, मिट जाए सब दूरी,सहज मार्ग पर चलकर ही, हो जीवन-आस यह पूरी।

क्वांटम लुफ़्टेन: एक विसर्जन

17 of 46 · contents ↑

ज़हन के बंद कमरों में बड़ी घुटन सी रहती है,अहं की बासी हवा बस, ख़ुद ही से कुछ कहती है।सड़ी यादें, पुरानी ईर्ष्या, और 'मैं' का भारीपन,जैसे बंद अलमारियों में, कैद हो सारा जीवन।

तब जर्मन की वो रीत याद कर, तू खिड़की खोल दे,इस ताज़ी 'Lüften' की लहर में, अपना आपा घोल दे।वो जो बाहर की शुद्धता है, उसे भीतर आने दे,अहंकार के बासी धुएँ को, रस्ते लग जाने दे।

जहाँ तर्क की सरहद झुकती है, वहाँ 'संभावना' का साया है,जिसे तू कहता है 'ठोस', वो बस एक वहम की माया है।तू 'कण' बनकर क्यों अटका है, इस पार की तन्हाई में?तू 'तरंग' बन और बहने दे, ख़ुद को इस अँगड़ाई में।

जब बाधा बहुत ऊँची हो, और संकल्प कम पड़ जाए,तब 'Tunneling' का मौज़ तुझे, उस पार ले जाए।तू दीवार को तोड़ मत, बस 'सूक्ष्म' अपना रूप कर,अहंकार को त्याग कर, तू स्वयं को अति-चुप कर।

भीतर की और बाहर की, जब हवा एक हो जाएगी,तभी तो तेरी चेतना, इस पार से उस पार जाएगी।न कोई ताला, न कोई 'मैं', न कोई सरहद बाकी है,खिड़की खुली है रूह की, अब बस शून्य ही बाकी है।

खालिक और मालिक

18 of 46 · contents ↑

चौदह अरब सालों का, यह कैसा हिसाब है,इस ब्रह्मांड का देखो, यह पूरा शबाब है।'बिग-बैंग' के बाद यहाँ, जो तब्दीलियाँ हुईं,वही बनकर खड़ी, आज सारी हवेलियाँ हुईं।

यह धरती भी इनमें, इक रंगीन हवेली है,साढ़े चार अरब सालों की, ज़िंदा पहेली है।जब जीवन के विस्फोट से, जागीं प्रजातियाँ,धरती पर पूरी हुईं, जीवन की तैयारियाँ।

फिर आया इन्सान, बस कुछ लाख साल पहले,ज़िद है कि इस ज़मीं को, अपनी जागीर कह ले।हर 'शय' पर वो अपनी, हुकूमत चलाए,समय के पहिए को जैसे, उल्टा घुमाए।

सबसे नई यह नस्ल, बनी 'मालिक' है सब की,हैरत है... खुद को समझे, 'खालिक' यह सब की।

युगों का सत्य

19 of 46 · contents ↑

हर दिन मेरे दिल-दिमाग में, होती है एक लड़ाई,मैं खुद भी हूँ असमंजस में, किसकी करूँ बड़ाई।इस कलियुग का देखो यारो, कैसा यह मंज़र है,अच्छाई और बुराई दोनों, इंसान के ही अन्दर है।

द्वापर में हालात जगत के, थोड़े तो कुछ और थे,दुश्मन मन के बाहर थे, पर घर के ही वो चोर थे।पांडव और कौरव की, बस इसीलिए लड़ाई हुई,रानी होकर भी द्रौपदी की, जग में हँसाई हुई।

त्रेता युग था राम का, और भारत के सम्मान का,बुराई थी बस दूर लंका में, मद था रावण के गुमान का।सीता माँ को झेलना पड़ा, जो दर्द वहाँ उस पल में,बन गया वो उदाहरण देखो, आने वाले कल में।

सतयुग ही था ऐसा युग, जिस में कोई बुराई नहीं,न किसी का अभिमान था, न किसी की रुसवाई नहीं।जी सकते हैं सारे युग हम, इसी एक ही काल में,अच्छाई को रखें हृदय में, चाहे हों जिस हाल में।

कम्बल

20 of 46 · contents ↑

इन दिनों दिल को मेरे, बस एक यही आसरा हैकि सब कुछ, हाँ सब कुछ, मेरे काबू में पड़ा हैमेरे हालात, ये सुख-दुःख, यहाँ तक कि ये जहाँ भीमगर सच तो यह है कि, यह बस मेरा गुमाँ है

अगर ऐसा न होता, और हक़ीक़त मैं समझतातो मैं मालिक तेरे दर पर, झुका कर सर खड़ा होताइंसान की फ़ितरत उसे, ले आई किस मोड़ पेभुला बैठा वो खुद को ही, इस कशमकश की होड़ में

यहीं से दर्द का जग में, ये सिलसिला शुरू हुआज़माने को चलाने वाला, ख़ुद एक 'लतीफ़ा' हो गयाथी जब 'लय-अवस्था' शुरू में, कोई तोड़-मरोड़ न थाइंसान, ईश्वर के ही रूप में था, कोई दूजा और न था

मगर फिर बुद्धि दौड़ी और, माया में वो फँस गयाकाम, लोभ और क्रोध का, ताना-बाना बुन गयाअब आलम ये है कि हर चीज़ का, कम्बल ओढ़ के बैठा हैकभी ग़म का, कभी सुख का, कभी झूठी हँसी का

हर घड़ी एक नया कम्बल, इसको चाहिये भाव कामुकम्मल हो नहीं पाता, कभी रिश्ता ये जीवन काएक बार तो कोशिश करूँ, उतार फेंकने की ये कम्बलहो जाएगी नई-नवेली, दुल्हन सी ये ज़िन्दगी।

जीवन का लय-चक्र: गुणों का खेल

21 of 46 · contents ↑

जीवन-चक्र चलता आया है, युगों के ही आरम्भ से,सृष्टि के निर्माण और, जीवन-विस्फोट के क्षण से।चार युगों की इस यात्रा में, मानव ने क्या खोया-पाया?मोह-माया के बंधनों में, न जाने क्या-क्या गँवाया।

तीन रूपों में व्याप्त है माया—सात्विक, राजस और तामस,तप, दान, वाणी और कर्म, सब पर इनका ही है बस।इन तीन गुणों में ही निहित हैं, जीवन के सब सार,तीनों के हैं भिन्न परिणाम, तीनों का अपना विस्तार।

जब सात्विकता की हो प्रधानता, तो जीवन उत्तम होता है,'जैविक-लय' (Biological Entrainment) का हर सुर, तब सरगम होता है।हृदय-गति, जैविक-घड़ी और शर्करा-लय सब संतुलित,कोशिका-विभाजन, प्रदाह (Inflammation) भी रहते हैं नियंत्रित।

सतयुग में था जीवन-चक्र, इन मानकों के अधीन सदा,पर ज्यों-ज्यों राजस-तामस बढ़ा, बढ़ती गई विपदा।नियमों की डोरी छूट गई, हालात हुए बेकाबू,मन-मस्तिष्क पर चढ़ गया, विकारों का जादू।

सतयुग, त्रेता, द्वापर से कलियुग तक, मानव का कद छोटा हुआ,बाहर का परिवेश (Environment) भी अब, नियंत्रण से है रूठा हुआ।न कोई 'मानक' (Parameter) सीमा में, न कोई 'परास' (Range) बची,प्रकृति और मानव के बीच, अब केवल दूरी है रची।

परिणामतः अब जीवन में, दुःख और 'दौर्मनस्य' का डेरा है,तनाव, हृदय-रोग, मधुमेह ने, हमको हर ओर से घेरा है।कर्क-रोग (Cancer) और चयापचय (Metabolic) के, विकारों का अब जोर है,स्वास्थ्य नहीं, बस व्याधि-पीड़ा, और हाहाकार का शोर है।

किंतु अब भी है कुछ शेष समय, यदि मानव संभल जाए तो,राजस-तामस त्याग कर, सात्विक को अपनाए तो।पुनः मिलेगा संतुलन, जीवन फिर निरामय होगा,प्रकृति के सुर में सुर मिले, तो मिट जाएगा हर रोग।

मैं कौन

22 of 46 · contents ↑

आप हमारे हो, यह जग ज़ाहिर हैफिर भी हमसे दूर हो, यह हमें मालूम है।इस जानने-न-जानने के चक्कर मेंकहीं जान न हमारी निकल जाए।

इस दुनिया में कौन तेरा, कौन मेराइस के आगे भी तू किसका, तो मैं किसका?इस जानने-न-जानने के चक्कर मेंइन्सान खुद को भूलने लगता है।

मैं कौन? मैं कहाँ से आया?क्या मेरा नाम? मुझे किसने बनाया?यह सवाल जो मन में उठ जाएँ तोसोच बदलने लगती है।

सोच अगर जो बदल जाए, तो इन्सान बदलने लगता हैइन्सान अगर जो बदल जाए, तो फिर तू क्या, फिर मैं क्या?इस जहान का मालिक तूफिर मैं तेरा और तू मेरा।

Model Collapse

23 of 46 · contents ↑

सोच कर देखो, हमारी सोच भी क्या सोच है?ग़ैरों के सांचों में ढली, बस उसी तरतीब की यह सोच है।गुमान है सबको कि हम सबसे अलग सोचते हैं,पर अंजाम में तेरी-मेरी, सबकी एक ही सोच है।

डेटा की ख़ुराक दे, मशीन को ज़हीन कर डाला,A.I. ने खुद का अक्स देख, 'Model Collapse' कर लिया।इंसानों ने भी नकल को ही, जब अक़्ल मान ली,तो अंततः शोध का, 'Ecosystem Collapse' कर लिया।

सदियों की मेहनत से जो 'बुद्धि' कमाई थी,उसे 'बाइनरी' के शोर में कहीं गंवा बैठे।चले थे हम ख़ुदा बनने, अपनी ही खोज में,मगर देखो, हम ख़ुद को ही मशीन बना बैठे।

अब ज़रा ठहरो, और देखो किसी नई नज़र से,कहाँ ले जाएगी हमें, यह नक़ल की इबादत?कल तक हँसते थे हम, बंदरों को नक़लची बोल कर,आज वो हँसते होंगे हम पर, अपना दिल खोल कर।

कशमकश-ए-वजूद

24 of 46 · contents ↑

मेरे ज़िंदा होने पर, अब मुझे ही शक हैसुना था कि ज़िंदगी, दूसरा नाम-ए-इश्क है।मैं चीख कर भी कहूँ, कि मैं हूँ, मैं हूँये ज़माना तकाज़ा करे, कि कोई सुबूत दूँ।

अजीब रस्म है, हर बात का प्रमाण माँगती हैये दुनिया मुझे हर कदम पर, क्यों रोकती है?चुप रहूँ तो मुझे, ये बुलवाती है जबरनबोलूँ तो फिर चुप, करवाती है ये दुनिया।

हँसूँ तो मुझे ये, रुला देती है फौरनरोऊँ तो बेवजह, हँसाती है ये दुनिया।मेरा जो भी था, वो सब छिन गया मुझसेऐ ज़िंदगी आज बस, एक सवाल है तुझसे।

ये दुनिया अजीब है, या फिर पागल मैं हूँ?सदा इसी बात पर, अब मुझे ही शक है।किधर मैं जाऊँ, यह करूँ या वो करूँ?हर एक साँस में, बस यही कशमकश है।

देह और विदेह: एक मीमांसा

25 of 46 · contents ↑

हो सकता है रावण ने सोचा हो, पिंजरे में क़ैद कर ली मैनापर वो मूढ़ यह न समझा, विश्वरूप की पत्नी को क्या सहनासीता माँ ने लक्ष्मण रेखा लांघी, क्यों खुद को अरक्षित किया?क्यों अपनी सुरक्षा का दायरा, स्वेच्छा से सीमित किया?

क्या राम और शूर थे इतने नादान, कि मारीच को न पहचान सके?क्या लक्ष्मण थे इतने बलवान, कि माँ को साये की ज़रूरत पड़े?कभी तो बैठ के सोचें इन सवालों पर हम, और विचार करेंकि क्या नियति के इन संकेतों को, हम सहज स्वीकार करें?

एक दासी के भड़काने पर, जब कैकेयी की मति भरमाईपुत्र-मोह में पड़कर रानी, स्वार्थ की सीमा पर आईवचन निभाने रघुकुल भूषण, दशरथ ने प्राण गंवाएक्या राजा इतने निश्छल थे, जो यह षड्यंत्र न समझ पाए?

राम, लखन और सीता ने, वनवास का दुःख क्यों झेला?क्या सचमुच वे नादान थे, या यह था कोई बड़ा खेल खेला?यह सारा दृश्य रचा गया था, एक 'महागाथा' समझाने कोआने वाली पीढ़ियों को, जीने की राह दिखाने को।

त्रेता युग था, जब बुराई थी कोसों दूर खड़ीपर विश्वरूप को तो, कलयुग की फ़िक्र थी आन पड़ीइस महा-योजना का देखो, कैसा यह परिणाम हुआलंकापति रावण के हाथों, सीता का अपमान हुआ।

अशोक वाटिका के पहरे में, वो माता तन्हा बैठी थीराक्षस कुल के बीच घिरी, वो शक्ति-स्वरूपा रहती थीपर अगर करें विचार हम, तैत्तिरीय उपनिषद के ज्ञान परतो पाएंगे सीता का सच, अध्यात्म के उस स्थान पर।

ऋषियों ने समझाया हमको, अन्नमय कोश तो काया हैपर प्राण, मनस, विज्ञान, आनंद—बाकी चार की माया हैसीता थीं वो शक्ति जिनका, हर कोश नियंत्रण में थाआत्मा उनकी आज़ाद थी, मन ब्रह्म के चिंतन में था।

जब राक्षसों ने लंका में, मचाया होगा घोर उत्पातचाहे जितना डराया हो, या दिया हो मानसिक आघातपर जिसकी आत्मा मुक्त हो, उस पर मन का क्या असर?प्राण, विज्ञान और आनंद में, करती थीं वो बसर।

विदेह राज की बेटी थीं वो, 'वैदेही' उनका नामशास्त्र और रण-कौशल का, था उनको पूरा ज्ञानउस ज्ञानवान माता ने, भविष्य का रूप गढ़ दियाआने वाली पीढ़ी को, यह नया शास्त्र मढ़ दिया।

लंका से छूटने पर भी, अग्नि परीक्षा देनी होगीपर वैदेही की पावन देह का, अग्नि भी क्या कर लेगी?लव-कुश को पाला अकेले, स्वाभिमान की वो थीं सीखत्रिपुरारी शिव की देहरी को, नहीं चाहिए कोई भीख।

हर अक्खड़, अल्हड़ नारी है, रूप उस त्रिपुरेश्वरी कारूप है इसका सलोना, पर अंश है मैथिली काइस शक्ति को कौन सता सका, कौन उसे क़ैद कर सकता है?बस ज़रूरत है उसे ख़ुद को, पहचानने की देर है।

दृष्टा और दृश्य (The Seer and The Seen)

26 of 46 · contents ↑

“परं ब्रह्म परं धाम पवित्रं परमं भवान्।पुरुषं शाश्वतं दिव्यमादिदेवमजं विभुम्॥”

गीता के उस श्लोक में जब, अर्जुन ने 'परम' स्वीकारा था,क्या वह केवल दृष्टि भ्रम, या बोध का उजियारा था?शपथ मात्र बनकर न रह जाए, ग्रन्थ यह पावन,तर्क की कसौटी पर हो, विचारों का अब सृजन।

आज विज्ञान भी कहता है, जो देख रहे वो 'सत्य' है,दृष्टा बिना दृश्य का, क्या कोई औचित्य है?दृष्टिकोण जब बदल गया, तब वास्तविकता निखर गई,अर्जुन की चेतना जगी, तो दिव्यता संवर गई।

देवलोक से श्रेष्ठ है, यह माटी की काया,इसी देह में संतों ने, उस 'अलख' को है पाया।तीन ग्रंथियाँ नीचे की, बस जीवन को सुलझाती हैं,पर उदर-पटल (Diaphragm) के ऊपर, राहें ब्रह्मांड को जाती हैं।

हृदय-चक्र के स्पंदन में ही, उस विराट का वास है,आत्मा और परमात्मा का, यहीं मधुर आभास है।यही वह पावन तीर्थ है, जहाँ द्वैत भाव मिट जाता है,समस्त सृष्टि का रूप, इसी बिंदु में समाता है।

कंठ में 'विशुद्ध' चक्र, जो प्राणों का आधार है,सृष्टि के संचालन का, यही तो सूत्रधार है।पाप-ताप सब मिट जाते, जब प्राण वायु सध जाती है,विदेह रूप की यह शक्ति, नश्वरता को खा जाती है।

भूलकर इन चर्म-चक्षुओं को, जब 'आज्ञा' (Ajna) चक्र खुलता है,सत्य का निर्मल स्वरूप, फिर रूह में आकर घुलता है।सहस्त्रदल के खिलते ही, मिट जाती सब भ्रांति है,परब्रह्म के मिलन की, बस वही परम शांति है।

यह यात्रा है विश्वास की, भीतर के आकाश की,उस परम चैतन्य की, उस शाश्वत प्रकाश की।

प्रज्ञा-प्रवाह: सनातन से विज्ञान तक

27 of 46 · contents ↑

वेदों की मीमांसा पढ़िए, पूर्व से ले उत्तर तक,कर्मकांड की रीत से लेकर, अध्यात्म के एक स्तर तक।

दत्तात्रेय ने परशुराम को, दिया जब जीवन का ज्ञान,स्वप्न लोक से मुक्त हुए वो, जागा भीतर का इंसान।माँ त्रिपुरेश्वरी को माना, जब ब्रह्मांड का आधार,'त्रिपुरा रहस्य' कहलाया तब, वो अद्भुत ग्रन्थ अपार।

वैदेही ने अशोक वाटिका, में दिखलाया संयम मान,प्रकृति के सब लोभ को तज कर, किया देह का त्याग महान।

गीता में श्री कृष्ण ने खोले, भाँति-भाँति के योग,जीवन की हर रीति पर है, उनका चिंतन और प्रयोग।

शंकराचार्य ने जब बाँटा, विवेक-चूड़ामणि का ज्ञान,जग प्रपंच है सोच का अपनी, इसका ही है ये आख्यान।

क्या ये सब बस कहानियाँ थीं? या था कोई ज्ञान का सार?जिसे 'युंग' (Jung) ने 'इंडिविडुएशन' (Individuation) माना, उसका ही ये थाभंडार।जिसे आज सब 'मेटाकोग्निशन' (Metacognition), कहते हैं वो यहीं तो है,आज के इस परिवेश में इसकी, मीमांसा ज़रूरी है।विश्व पटल पर भारत के, इस योगदान की पहचान ज़रूरी है।

चित्त और चेतना (मेटाकॉग्निशन)

28 of 46 · contents ↑

क्या हर विचार का कोई आधार ज़रूरी है?क्या जीने के लिए भी आधार ज़रूरी है?अलग नस्लें हैं, तो अलग होंगे मसलेपर इन सब पर अब विचार ज़रूरी है

लेकिन फ़ेहरिस्त किसके पास है, उस 'सत्य' विचार की?खो चुके हैं आज सब, मोह-माया में आचार्य भीसोचने के लिए चाहिए, अब मुक्त मन और चित्ततभी तो हर प्रकरण, बन पाएगा 'ध्यान' का निमित्त

मगर 'ध्यान' तो आज, हमारी ज़िद और क़ाबू से बाहर हैसिर्फ़ 'Physical' चीज़ों की ही, ज़िंदगी में बहार हैहर तक़रीर का जैसे, 'उनवान' अब पैसा हो गयाइस चक्कर में न जाने, इन्साँ क्या से क्या हो गया

अब ज़रूरत है 'Cognition' से भी आगे जाने कीसच्ची समझ के लिए 'Metacognition' अपनाने की

सिद्धार्थ से संबुद्ध तक

29 of 46 · contents ↑

वृक्ष के नीचे जब समाधि खुली सिद्धार्थ गौतम की, तो बन गए वो गौतम बुद्धजन्मों की निद्रा और स्वप्न से जागे, तो कहलाए प्रबुद्धचेतना इतनी बढ़ गई कि सत्य साफ़ दिखाई दिया, और बन गए सिद्ध बुद्धजब बोध पहुँचा परा-चेतना के शिखर पर, तब बन गए संबुद्ध

फुर्सत का छलावा

30 of 46 · contents ↑

कब से तलाश रही थी मैंअपनी ब्याहता ज़िंदगी कीदौड़-धूप के बीच खोएवे मेरे फुर्सत के पल

कहीं समय की पाबंदी मेंकहीं भागमभाग की आंधी मेंदबे-सोए पड़े थे जोवे मेरे फुर्सत के पल

ढूंढ रही थी जिन्हें कभीघड़ी की अनवरत टिक-टिक मेंरोज़मर्रा की उलझनों में दफ़नवे मेरे फुर्सत के पल

कितने ही ख़याल संजोएदबे रहे जो साल-दर-सालज़िम्मेदारियों के बोझ तलेवे मेरे फुर्सत के पल

खोजती थी हर शाम जिन्हेंइधर-उधर के ख़यालों में लिपटेमंद-मंद मुझ पर मुस्कातेवे मेरे फुर्सत के पल

दौड़ती-भागती ज़िंदगी मेंमचा रहे थे जो हलचलतलाशती थी बरसों से जिन्हेंआज मिले हैं कहीं जाकरवे मेरे फुर्सत के पल

मगर सोच रही हूँ अबअरे! क्या यही हैं?बरसों से मुझसे छिपते-भागतेवे मेरे फुर्सत के पल

इतने आसां नहीं थे येअब ख़ालीपन से हैं घबराएना ख़त्म होने वालेवे मेरे फुर्सत के पल

इस फुर्सत में मन टटोलातो जाना, कितने मुश्किल हैं बितानेये सदियों से लंबे...वे मेरे फुर्सत के पल

अब तो खुद फुर्सत से हीबुरी तरह घबरा गए हैंवे मेरे फुर्सत के पल

इन फुर्सत के पलों में भीबस याद आते हैं वही...अपनों के पीछे दौड़ते-भागतेज़िंदगी से कुछ 'चुराए' सेवे मेरे फुर्सत के पल।

फ़ितरत वही, हर बार

31 of 46 · contents ↑

मैं कैसे तुझे समझाऊँ कि मेरे दिल में क्या हैयह उम्रों का फ़ासला बीच में आ जाए हर बार

युगों की तरह इंसानों ने पैदाइश के साल तो बाँट लिएफ़ासला कितना भी हो, इंसानी सोच वही ठहरे हर बार

कोई कहे हमारी 'Generation' ने यह देखा, वो महसूस कियावक्त बदला है मगर, इंसानी काम वही हैं हर बार

यह नाम जो नई-नई 'Generations' को हमने दे दिएज़रा ज़ोर दो दिमाग़ पर, किरदार वही मिलेंगे हर बार

इंसान की नीयत और फ़ितरत कभी नहीं बदलतीचाहे जिस भी सदी में, वो पैदा हो जाए हर बार

बात 'Baby Boomer' की हो, 'Silent', 'X', 'Y' या 'Z'देखें तो वही 'Normal Distribution' दिखेगी हर बार

गुस्से में कोई लड़ेगा किसी से, किसी भी बात परमगर कोई न कोई, लड़ा के हथियार बेचेगा हर बार

लाख तुम पेड़ लगाओ और बचाने की कसम खाओमगर आरी लिए कोई न कोई, आ ही जाएगा हर बार

कोशिश कितनी भी कर लो तुम, इंसान को इंसान से मिलाने कीअपने नफ़े के लिए कोई, हमें बांटेगा हर बार

ज़माने को बदलने की, ज़िद छोड़ दे ऐ ग़ाफ़िलखुद को बदलने का ही, मसला सामने आए हर बार

दिमाग़ की छोड़ो, दिल से पूछो तो रास्ता मिलेगा'Self-Reflection' ही तुम्हें, सच दिखाएगा हर बार!

जीवन चक्र और आत्म-बोध

32 of 46 · contents ↑

हर किसी के जीवन में, इक ऐसा भी दिन आएजब खुद अपने साये से, वो मन ही मन घबराएबचपन तो कट जाता है, माँ-बापू की छाया मेंपर यौवन उलझाता है, अपने रंग और माया में

बचपन की वो अनकही चोटें, संस्कार बन जाती हैंजवानी में नित नए रूप धर, सामने वो आती हैंपुराने दौर के लोग जिए, जज़्बातों को छिपा करनई पीढ़ी तो जीती है, हर मौज को यूँ जता कर

गृहस्थ आश्रम की उलझन में, दिन-रैन का ज्ञान नहींसोने-जागने की सुध नहीं, भोजन का भी ध्यान नहींशादी, बच्चे, नाते-रिश्ते, फर्ज़ों का ताना-बानाहर दिन जीवन माँग रहा है, एक नया नाच नचाना

वानप्रस्थ की ड्योढ़ी पर, अब मन ये सोच रहा हैक्या खोया और क्या पाया, खुद को ही टटोल रहा हैनिजी वजूद भुला बैठा, दुनिया की आपाधापी में'मैं कौन हूँ, मकसद क्या है?', गूँजे अब खामोशी में

इन प्रश्नों की अग्नि लेकर, वो ईश्वर की ओर मुड़ाराह दिखाने वाले नित, नए संतों से जा जुड़ापर सच्चा 'आत्म-ज्ञानी' तो, विरला ही कोई मिलताबाकी भीड़ ने सौदा है किया, जहाँ न दिल मिलता

बुढ़ापा जब दे दस्तक, काया वश में रहती नहींज़ुबान स्वाद को तरसे पर, सेहत कुछ भी सहती नहींबच्चे भाँप न पाएँ, मन में कैसा द्वंद्व चल रहानाती-पोते अपनी धुन में, कोई 'उन्स' न पल रहा

बिस्तर पर लेटे-लेटे, बस अतीत की परछाई हैबीते कल की यादें ही, अब शेष कमाई हैगर ये जीवन का मायाजाल, पहले समझ में आ जातागृहस्थ में ही 'आत्म-चेतना', का दीप अगर जल जाता

धीरे-धीरे बढ़ती लौ, मिट जाता सब अंधियारामिल जाता तब 'परम-बोध', हो जाता भव से न्यारासारे दुख और कष्ट मिटते, जीवन पावन हो जाताभटकन सारी मिट जाती, मन मधुबन हो जाता।

कोरी स्लेट और भरमाया मन

33 of 46 · contents ↑

क्यों इंसान खुदा और नैतिकता को दो ही बार याद करे?जब खौफ हो, या कोई ज़रूरत हो।या शायद पचास के पार, जब लगे कि डोर हाथ से छूट रही है।

ज़रा दूसरी नज़र से देखो—बचपन के उन कच्चे सालों में, जब घर और उस्ताद 'नेकी' पढ़ाते थे,अच्छा-बुरा, खरा-खोटा, सब दिमाग में भरते जाते थे।मेरी कोरी स्लेट पर, अनजाने ही भ्रम बोया जा रहा था,लकीरें खींच-खींच कर, मेरे मन को उलझाया जा रहा था।

उसका राजा मैं ही था—कि क्या अच्छा है, क्या बुरा,पर सारी उम्र गुज़र गई, बस यह पूछने में कि “अब क्या करना चाहिए?”पचास की देहलीज़ पर याद आया, कि मैं कौन था और क्या करके आया,इस संसार ने तो मुझे पूरी तरह भरमाया।

गैरों की, अपनों की, सबकी सुनी—बस अपने मन की न सुन पाया,अब जब ख्याल आया, तो शायद शाम हो गई,अमल करना तो दूर, अपनी मर्जी भी गुलाम हो गई।

ऐसे में इंसान क्या करे?दिमाग चले भी, तो किस ओर चले?जब पतवार ही अब दूजे के हाथ में है,वज़ीर कितना भी बड़ा हो, बिसात तो दूसरी चौखट पर है।

अब बैठा अकेला सोचता है, कि कहाँ खता हो गई,जब तक समझ आई, तब तक बहुत देर हो गई।उधेड़-बुन में हूँ, क्या कर सकता था, क्या कह सकता था,पर मैं तो मैं था... खामोश ही रहा।

अब दोनों शर्तें पूरी हुईं—ज़िंदगी से मांग भी है, पर शर्तें अपनी नहीं।सफ़र खत्म हो रहा है, और इसका डर भी लग रहा है।

काश वो आधा वक़्त जो मरने में गुज़रा,उसमें मैं नैतिकता पर नहीं, अपनी रूह पर कुछ लिखता,और चलता सुन कर अपनी स्वेच्छा की बात।जब तक 'समीर' था, तब तो बहा नहीं,अब जब ठहरा हूँ, तो असर रहा नहीं।

यूँ ही कट रही है ज़िंदगी अब झूठी उम्मीदों में,एक के बाद एक बदलती तारीखों में।मैं भी शायद खुद को ढूंढ रहा हूं,वक़्त ही बताएगा कि अगर मैं जी रहा था... तो क्यों मर रहा था?

आज लिख रहा हूँ पचपन साल में, सुन कर अपने दिल की बात,कोई सुने या न सुने, पर मान कर अपनी बिसात।मेरी ज़िंदगी तो अब भी है मेरे साथ,तो क्यों मैं सोचूँ कि क्या है दूसरों की औकात?

और समय बीतेगा... शायद कुछ और दशक,फिर एक बार सोचूंगा—क्या सही था मैं पचपन में?अगर मैं खुद ही खुद से संतुष्ट हो पाऊं,तो बन जाऊंगा, जैसा था मैं बचपन में।

अजर-अमर, मेरा भारत

34 of 46 · contents ↑

है इसकी फ़िज़ाओं में कुछ बात अलग सी,ये देश है दुनिया में, जन्नत की झलक सी।बनावट में इसकी मिले हैं तीन 'बर-ए-आज़म',जब एशिया से आ मिला, अफ़्रीका का दामन।

उस एक बड़ी टक्कर से, उभरा हिमालय महान,जो आज भी बढ़ रहा है, बन कर हमारा निगेहबान।हिमालय की गोद से, निकलती हैं नदियाँ,जैसे बदन में दौड़ती हों, खून की धमनियाँ।

जुदा है ज़माने से, यहाँ की आबो-हवा,समंदर के सीने से, मानसून की उठी घटा।ऋग्वेद के पन्नों में भी, जल-चक्र का नाम है,सूरज की किरणों का भी, उसमें ऊँचा मुकाम है।

लाखों बरस पहले था, डायनासोर का यहाँ डेरा,अब दुनिया का छठा हिस्सा, करता है यहाँ बसेरा।क्षेत्रफल में कम सही, पर खास है यह देश,इंसानी बरकत का यहाँ, दिखता है परिवेश।

जहाँ ज़िन्दगी खिलने के, होते हैं आसार,वहीं धरा स्वीकारती, हँसकर सबका भार।मज़हब की दीवार नहीं, न कोई तेरा-मेरा,'सामूहिक चेतना' का, है यहाँ सवेरा।

क्या ज़मीन, क्या जानवर, सब कुदरत की ईजाद,एक-दूजे के साथ से, रहती दुनिया आबाद।करम बदलें, सोच बदलें, आओ बदलें देस,वसुधैव कुटुम्बकम ही, हो अपना संदेस।

हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं

35 of 46 · contents ↑

हर जमहूरियत में राष्ट्र बनना मुश्किल हैकुछ ही देशों ने यह पाया हैभारत एक नया राष्ट्र है, जद्दोजहद कर रहा हैहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

सदियों पहले भी यह कोशिश हुई थीचन्द्रगुप्त ने चाहा एक महान राष्ट्र बनाएँअशोक ने भी की और शायद अंग्रेजों ने भीहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

स्वतंत्रता ने मौका दिया इस सपने को पूरा करने काजो पूर्वजों ने चाहा था उस तस्वीर में रंग भरने कापटेल जी ने यह मुश्किल काम कर दियाहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

जब राष्ट्र आगे बढ़ता है, हर लोग भी बढ़ते हैंपर इंसानी सोच बीच में आती है“वह बढ़ गया, मैं रह गया”—इसकी चिंता आती हैहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

दूसरे देश भी इंसानों की तरह सोचते हैंदूसरे की तरक्की से उनको भी चिढ़ हैफिर चाहे वो विकासशील हों या विकसितहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

वीज़ा की बंदिशें और हमारे महसूल इसका ही नतीजा हैंहमारे बाजू वालों में हलचल और हम पर हमलाहर बात पे हमारे ऊपर जाने से तकलीफ़ हैहर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

आज वक़्त की मांग यही हैसच्ची सी सौगात यही हैइक दूजे पर भरोसा रखेंबाहर चाहे कुछ भी होभीतर शांति बनाये रखेंहर राष्ट्र की तरह कुछ वक़्त तकलीफें झेलेंक्योंकि...हर राष्ट्र की तरह हमारी भी तकलीफें हैं।

परदेसी और नदी

36 of 46 · contents ↑

वैसे तो हर वो शख्स परदेसी ही है जो अपना घर-गाँव छोड़ दे,ज़रूरी तो नहीं कि दूसरे मुल्क में जाना पड़े उसे।अपनी जगह तो बहता पानी भी छोड़ता है,वही पानी पहाड़ों से निकल कर एक बड़ी नदी बन जाता है।

और नदी का काम ही तो है दूसरों को देना ज़िंदगी,सब को पालना-पोसना, फिर भले हम डालें उन में गंदगी।परदेसी भी शायद ऐसे ही हैं,किसी न किसी वजह से अपना घर छोड़ देते हैं,और काम करते हैं, पालते हैं दूसरी जगह को।

हम सोचते हैं कि पैसे से भरपाई करते हैं उस कमी की,पर कौन पूरा कर पाएगा, जो कमी है उनके परिवार को?आज तो हर एक बच्चा परदेसी बन सकता है,इस हकीकत को अब तो हमें स्वीकारना होगा।अगर चाहत है कि ज़माना मेरे बच्चे को अपनाए,तो मुझे भी औरों के बच्चों को सीने से लगाना होगा।

बच्चे तो सांझे होते हैं

37 of 46 · contents ↑

गरीब-अमीर, गोरा-काला, ऊंच-नीच कुछ नहींबच्चे तो बस... सांझे होते हैं

गांव में जब भी पैदा होता है कोई बच्चामिठाई तो फिर, सबके घर में बंटती हैसांझे चूल्हे, टीके, और वो आंगनवाड़ीसब लोगों के भतीजियां और, भांजे होते हैंसच में - बच्चे तो सांझे होते हैं

बड़ा हुआ, स्कूल गया, तो खर्चा भी सांझाहर कोई रखे ख्याल, कि बच्चा भटक न जाएस्कूल-कॉलेज भी तो, हीरों के 'सांचे' होते हैं

बड़ा हुआ तो सबको उसकी परवरिश की फ़िक्रगांव की हर गुफ़्तगू में, उसका ही ज़िक्रज़्यादा ढील दी तो बच्चा, बिगड़ न जाए...सच में - बच्चे तो सांझे होते हैं

रोकते भी हैं और उड़ाते भी हैंहम सब, इन पतंगों के 'मांझे' होते हैं

कल की फ़िक्र

38 of 46 · contents ↑

युद्ध किसी भी मुल्क का हो,घाव सभी को लगता है।ज़हर घुले गर यहाँ या वहाँ,हर साँस पे पहरा लगता है।

भविष्य की चिंता है सबको,क्या पाएंगी आने वाली नस्लें?शिक्षा और सरोकार यही है,कि हरी रहें जीवन की फसलें।

गर चोट लगेगी 'मर्म' पर,तो बीज भला कैसे बचेगा?कोख ही गर सुरक्षित न हो,तो जीवन कैसे रचेगा?

प्रकृति की गोद में हर अंकुर,प्यार से हमें संजोना है।बदलनी होगी अब यह नीयत,गर कल को बेहतर होना है।

पीढ़ियों का पड़ाव

39 of 46 · contents ↑

इन्सान यूँ ही नहीं, यहाँ तक आया हैफल बीनने से शिकार तक, खुद को आजमाया है।खेती से बढ़कर, पशुओं को बनाया मीतऔजारों से 'Industrial Revolution' तक की जीत।

पहले पैरों पर, फिर पहियों की रफ़्तारजहाज़ों ने लांघ दिए, समंदर अपार।बदला व्यापार, बदला लेन-देन का ढंगकभी सीपियाँ, कभी सोना, अब पैसे का रंग।

मगर पैसा आज, एक नया भगवान बन गयाऔर हर इन्सान, 'खरीदा हुआ सामान' बन गया।जिन्हें कहते थे हम कल तक बंधुआ मज़दूरगौर से देखो, तो हम भी कहाँ हैं मज़बूरियों से दूर?

चंद हाथों में सिमटी है दुनिया भर की पूँजीशायद उन्हीं के पास है, इंसानियत की कुंजी।मगर ये नई 'Generation Z' थोड़ी समझदार हैदूसरों का पता नहीं, पर खुद के लिए वफ़ादार है।

घिस-घिस कर मरना, इन्हें न आएगा रास'Work-life Balance' की है, इन्हें अलग ही प्यास।मेरे जैसे 'Gen X' को, यह लगता अजीब हैपर शायद यही ज़िद, इन्हें रखती सजीव है।

हम तो 'फर्ज़' निभाते-निभाते ख़त्म हो जाएंगेपर शायद यही बच्चे, दुनिया को सही चलाएंगे।आदि से अब तक, यही तो रीत हैनई पीढ़ी की समझ ही, असल में जीत है।

भरोसा जताना होगा, हमें इनकी उड़ान परतभी तो बस पाएगा इन्सान, नए आसमान पर।

सोहनी: कल और आज

40 of 46 · contents ↑

एक अल्हड़ अक्खड़ नार चली चिनाब के उस पारउठाए मिट्टी का इक घड़ादिल में इक ही सोच किउस पार मेरा महिवाल है खड़ा।

पानी ठण्डा है नदी का, सर्दी है भरपूरउसे न परवाह कोई, चाहे जाना हो कितनी दूरदूर दिख रही है जो, उस झोंपड़ी की आग हैया मन का मेरे, कोई झूठा ख़्वाब है?

लेकिन जाना तो उस ने तय कर लियाअपने मन में यह विश्वास भर लियाचाहे हो ठण्ड या मिलें मगरमच्छ नदी मेंमैं जाऊंगी उस के पास नेकी या बदी में।

ऐसों को ही मंज़िल मिलती है इस जहां मेंफिर चाहे कोई कहे अक्खड़ या सोहनी इस जहां में।

आज की सोहनी—इस देश की हर लड़की सोहनी ही तो हैजिस में कुछ करने का जज्बा और विश्वास है।हर एक नदी लांघनी होगी, जो भी आए राहों मेंचाहे वो परिवार की हो, या जकड़ी समाज की बाहों में।

हर ठण्डी रात में उस को चलना होगाज़माना सोये या जागे उस को जगना होगा।जाने-अनजाने बन्धनों से मुक्त होना होगाइसके लिए कभी अपनों को भी खोना होगा।

बदलाव तो आ रहा है पर धीरे-धीरेइस सब में मिट गईं कितनी सोहनियां, कितनी हीरें।

सिमटती दुनिया

41 of 46 · contents ↑

जो दिन लगे सूना, तो तू फ़िक्र न करये रात कोई ताज़ा ख़बर ला सकती हैसिमट कर रह गई है इंसान की क़ायनातअब एक छोटे से फ़ोन में समा सकती है

किसे ख़बर थी कि हम ख़ुद में ही क़ैद होंगे?बाहर के रास्ते अब 'की-बोर्ड' (Keyboard) पर होंगेवो वक़्त और था, जब सब बाहर ही दिखते थेबड़े-बुज़ुर्ग और बच्चे, घर से निकलते थे

फिर 'केबल' (Cable) ने क़दमों की चाल को रोकाबची-खुची आज़ादी को 'स्मार्टफ़ोन' ने सोखाहैरत है, कि आज सारे काम फ़ोन पर हैंपहले फ़ोन जेब में था, अब इंसान फ़ोन में है

शायद इस दौर में भी, कुछ तो भला होगाकभी तो इंसान को, अपनी कमी का अहसास होगाजब फ़ुरसत के पलों को वो समेटेगामदद फ़ोन से लेगा, पर 'जीयेगा' ख़ुद से।

परदेसी

42 of 46 · contents ↑

ज़रूरी नहीं कि सरहद पार हो, तभी वो परदेसी कहलाए,अपना घर-गाँव छूटे जिस से, वो कैसे अपना मन बहलाए?देखो, अपनी जगह तो बहता पानी भी छोड़ देता है,पहाड़ों से बिछड़ कर वो, नदी का रुख मोड़ लेता है।

नदी का काम है जीवन देना, सब की प्यास बुझाती है,बदले में हम मैला दें, वो फिर भी हमें अपनाती है।ये परदेसी भी शायद, उस नदी जैसे ही होते हैं,नई जगह को संवारने में, अपनी नींदें खोते हैं।

हम सोचते हैं, पैसों से भर दी हमने कमी घर-बार की,पर दौलत क्या ले पाएगी, जगह उस छूटे परिवार की?हकीकत ये है, कल मेरा बच्चा भी परदेसी बन सकता है,वक्त का पहिया है, ये किसी भी दिशा में चल सकता है।

अगर चाहत है कि ज़माना, मेरे बच्चे को अपनाए,तो मुझे भी औरों के बच्चों को, पहले सीने से लगाना होगा।

कसौटी (The Crucible)

43 of 46 · contents ↑

हम खड़े हैं उस देहरी पर, जहाँ प्रलय भी है, आगाज़ भी,ये अलग तूफ़ान नहीं, एक ही सागर का है साज़ भी।जो तपिश फसलें जलाती, वही रोग नए उपजाती है,लहू के संग अब रगों में, प्लास्टिक भी बहती जाती है।

विनाश के इस ताने-बाने में, मगर छिपा है त्राण,उधड़े धागे जोड़ लें गर, तो हो सकता है नवनिर्माण।सेहत महज़ संयोग नहीं, ये कुदरत का बही-खाता है,मैला अम्बर नन्हे फेफड़ों में, ज़हर भरता जाता है।

जवानी में ये जो मर्ज़ हैं, बदकिस्मती का नाम नहीं,पुरखों ने जो जुआ खेला, ये उसका है अंजाम वहीं।हर एक नीति, हर सौदा, अब 'जीन' (Gene) में हमारे ढलता है,मगर यही गणित पलटें तो, मुकद्दर फिर से संभलता है।

जंगल की नब्ज़ जो पढ़ते हैं, उन बुजुर्गों का अब काम है,डेटा महज़ संख्या नहीं, ये धड़कनों का ही नाम है।उपग्रह की नज़रों से जब, हम धरती की पीड़ा बाँचेंगे,तब जाकर विज्ञान और कुदरत, एक ताल में नाचेंगे।

शहर बनें ऐसे कि जहाँ, सड़कें भी दवा का काम करें,सिर्फ मुनाफ़ा नहीं, हम हवाओं का भी सम्मान करें।ये शाम नहीं है दुनिया की, ये अगले दौर की भट्टी है,जहाँ पिघलकर रूप नया, अब इंसानियत लेती है।

दोहन के साम्राज्य ढहें, अब 'देखभाल' की बारी है,इकोनॉमी (Economy) भी समझे कि साँसें कितनी भारी हैं।त्याग नहीं, ये 'कायाकल्प' है, जीवन का विस्तार है,ज़िंदा रहना काफी नहीं, अब जीने की दरकार है।

वक्त बहुत ही कम है बाकी, पर सवेरा अब भी अपना है,धरती से अब जंग लड़ें, या उसका सच ही सपना है?इस एक साँस और अगली के, बीच जो फ़ासला शेष है,यही शून्य है सर्जन का... यही वक़्त का आदेश है।

अना की दीवार

44 of 46 · contents ↑

हमारे ज़हन से यह बात, न निकल पाएकैसे अचानक हम, हो गए पराए।एक ज़माना था जब हम साथ थेकितने उम्दा वो हालात थे।

नज़र किसी की लग गई, उस फ़साने कोप्यार हमारा रास न आया, ज़माने को।तेरे-मेरे इश्क की, एक बात खास थीलाख कड़वाहट सही, पर रिश्ते में मिठास थी।

जो रिश्ता जन्मों का था, बिखर गया पल मेंन जाने कैसे हम, फँस गए इस छल में।इन हालात से क्या कभी, रिहाई मिलेगी?क्या हमारी मोहब्बत, फिर से खिलेगी?

दरम्यां जो है अना, उसे अब तोड़ना होगारूह के इस रिश्ते को, फिर से जोड़ना होगा।

तकरार

45 of 46 · contents ↑

क्यों तुझसे ही हर बार, तकरार करनी है?क्यों तुझ पर ही लफ़्ज़ों की, बौछार करनी है?

कब तक चलेगा सिलसिला, अपनों से बैर का?क्यों तोड़कर ये घेरा, हद पार करनी है?

इक सीढ़ी जो बची थी, वो खुद तोड़ दी मैंने,खुद अपनी ही तबाही, स्वीकार करनी है।

सब हार कर भी 'अहम' मेरा, मरता नहीं अभी,सिसकते हुए भी जंग, बरकरार करनी है।

जुड़ता नहीं है अब कोई, टूटा हुआ वो राब्ता,क्या उम्र भर ये कोशिश, बेकार करनी है?

उजड़े हुए दयार में, क्या ढूँढता है तू?क्यों अपनी ज़िंदगी यूँ, दुश्वार करनी है?

पैसा

46 of 46 · contents ↑

हर गुफ़्तगू का आज तो, उन्वान पैसा हैइंसान की अब असली, पहचान पैसा है।

पैदा हुआ बच्चा तो, एफ-डी की बात कीसाँसों से ज़्यादा कीमती, जान पैसा है।

शिक्षा का मंदिर भी, बाज़ार बन गयाकॉलेज हो या स्कूल, दुकान पैसा है।

शादी, ब्याह, रस्मों में, बस नोट उड़ रहेरिश्तों के बीच अब खड़ा, शैतान पैसा है।

रिश्ते, धरम, ईमान सब, दीमक सा खा गयाहर चीज़ से ऊपर यहाँ, महान पैसा है?

दो पल को अपने मन से, जो लालच को त्याग दोदुनिया हसीन है, अगर ना दरमियाँ पैसा है।